Responsive Scrollable Menu

Patna Gold Silver Price: बिहार में सोना-चांदी की खरीद में अब मचेगी लूट, गोल्ड 1500 तो चांदी 2000 रुपए हुई सस्ती

Patna Gold Silver Price: पटना के ज्वेलरी बाजार में सोना 1500 रुपये और चांदी 2000 रुपये सस्ती हुई है. शादी से पहले दाम गिरना ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो गया है. गोल्ड-सिल्वर के एक्सपर्ट्स इस समय खरीदारी को सही बता रहे हैं.

Continue reading on the app

ATM से कैश निकालने पर 3 दिन चार्ज नहीं:28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल, पर डिजिटल सर्विस चालू रहेंगी

SBI और PNB सहित सभी सरकारी बैंकों के ATM से 3 दिन कैश निकालने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। 28 से 30 तक बैंक कर्मचारी 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन करेंगे। हड़ताल की वजह से शाखाएं बंद रहेंगी। इसलिए बैंकों ने कैश निकालने की मंथली फ्री लिमिट खत्म होने के बाद भी इन 3 दिनों में कैश निकालने पर चार्ज नहीं लगाने का ऐलान किया है। RBI के नियम: फ्री लिमिट के बाद हर बार ₹23 चार्ज RBI के नियमों के मुताबिक, अभी अपने बैंक के ATM से हर महीने 5 बार फ्री में कैश निकाल सकते हैं। दूसरे बैंक के ATM से दिल्ली, मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में महीने में 3 बार और छोटे शहरों में 5 बार फ्री ट्रांजेक्शन की लिमिट है। अगर आप एक महीने में लिमिट से ज्यादा बार ATM से कैश निकालते हैं, तो हर बार ₹23 + GST चार्ज कटता है। इसके अलावा जब आप ATM का इस्तेमाल करते हैं, तो बैंक भी एक-दूसरे को फीस देते हैं- कैश निकालने पर 19 रुपए और बैलेंस चेक करने पर 7 रुपए। हड़ताल पर अड़ीं यूनियनें, 90% कर्मचारी शामिल होंगे वित्तीय सेवा विभाग, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और बैंक प्रबंधन की हड़ताल टालने अपील को यूनियनों ने ठुकरा दिया है। हड़ताल में देश की 7 बड़ी बैंक यूनियनें शामिल होंगी, जिनसे लगभग 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुड़े हैं। इनमें AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC शामिल हैं। यूनियन्स का कहना है कि जब तक सरकार हफ्ते में 5-डे वर्किंग लागू करने की कोई पक्की तारीख तय नहीं कर देती, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। बैंक यूनियन्स की दो मुख्य मांगें हैं… रविवार 27 सितंबर को बैंक खुलेंगे 28 सितंबर से शुरू होने वाली 3 दिन की हड़ताल के कारण शाखाओं में कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान आम जनता को पैसे निकालने, चेक क्लीयरेंस और अन्य जरूरी कामों में परेशानी न हो, इसके लिए वित्त मंत्रालय ने रविवार, 27 सितंबर को सभी पब्लिक सेक्टर और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को खुले रहने का आदेश दिया है। बैंकों में 5-डे वर्किंग पर सरकार का इनकार बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से ठीक पहले मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, सरकार ने कभी भी बैंकों के लिए 5-डे वर्किंग का वादा नहीं किया था और सैलरी रिवीजन की बातचीत के दौरान भी इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। वित्त मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि यह मांग कर्मचारी यूनियनों की तरफ से एकतरफा उठाई थी और दोनों पक्षों के बीच इस पर कोई सहमति नहीं बनी थी। PLI स्कीम को लेकर भी सरकार और यूनियंस आमने-सामने हफ्ते में 5 दिन काम के अलावा बोनस (PLI) के नियमों को लेकर भी विवाद चल रहा है। सरकार ने बड़े अधिकारियों जैसे स्केल-4 और उससे ऊपर के अफसरों के लिए बोनस का एक नया नियम लागू किया है। इसके तहत अच्छा काम करने वाले अफसरों को 365 दिन की बेसिक सैलरी के बराबर इंसेंटिव या बोनस मिल सकता है। बैंक यूनियनें इस बात का भी विरोध कर रही हैं। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… अक्टूबर में 16 दिन बैंकों में काम नहीं होगा: 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 10 दिन बैंक बंद रहेंगे अगले महीने यानी अक्टूबर में देश के सरकारी और प्राइवेट बैंक अलग-अलग शहरों में कुल 16 दिन बंद रहेंगे। इसमें 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। RBI ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। अलग-अलग राज्यों और स्थानीय त्योहारों के आधार पर बैंकों की छुट्टियां तय होती हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

England ODI Squad में Adil Rashid और Sam Curran की वापसी, Jofra Archer को आराम

इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान में होने वाली एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज के लिए तैयार है, लेकिन इस दौरे पर उसे अपने 2 बड़े खिलाड़ियों के बिना उतरना होगा। जोस बटलर चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं, जबकि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को लगातार व्यस्त कार्यक्रम के बाद आराम दिया गया है। इस सीरीज में इंग्लैंड और पाकिस्तान के साथ श्रीलंका की टीम भी खेलेगी।

बता दें कि बटलर को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की चोट लगी थी। इसी वजह से उन्हें पाकिस्तान दौरे से बाहर रखा गया है। दूसरी ओर, आर्चर को हाल ही में खत्म हुए इंग्लैंड के व्यस्त घरेलू सत्र के बाद आराम दिया गया है। टीम प्रबंधन ने उनके काम के बोझ को देखते हुए यह फैसला लिया है।

इंग्लैंड की 16 सदस्यीय टीम में लेग स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद की वापसी हुई है। हाथ में चोट के कारण वह श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की 2-1 से जीती एकदिवसीय सीरीज में नहीं खेल पाए थे। अब पूरी तरह ठीक होने के बाद उन्हें पाकिस्तान दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है।

ऑलराउंडर सैम करन भी चोट से उबरने के बाद टीम में लौटे हैं। उन्हें जांघ के पास की चोट के कारण पिछले मुकाबलों से बाहर रहना पड़ा था। उनकी वापसी से इंग्लैंड के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में एक और विकल्प मौजूद रहेगा।

मौजूद जानकारी के अनुसार, ग्लेमॉर्गन के लेग स्पिन गेंदबाज मेसन क्रेन की भी लंबे समय बाद इंग्लैंड की टीम में वापसी हुई है। क्रेन ने आखिरी बार करीब 8 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था। उनके नाम 2 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हैं। उन्हें जनवरी 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी एशेज टेस्ट के लिए भी टीम में चुना गया था। हालांकि, उन्होंने अभी तक इंग्लैंड के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है।

इंग्लैंड ने ससेक्स के युवा खिलाड़ियों जेम्स कोल्स और हेनरी क्रोकॉम्ब को भी टीम में बरकरार रखा है। दोनों खिलाड़ी इस गर्मी में इंग्लैंड की सफेद गेंद वाली टीम के साथ जुड़े रहे हैं, लेकिन अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण नहीं कर पाए हैं।

इंग्लैंड पुरुष टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ता मार्कस नॉर्थ ने कहा कि पाकिस्तान में अलग परिस्थितियों में खेलने से टीम के खिलाड़ियों को खुद को परखने का अच्छा मौका मिलेगा। उन्होंने आदिल राशिद और सैम करन की वापसी पर खुशी जताई। साथ ही उन्होंने मेसन क्रेन के लगातार अच्छे प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और अवसर के हकदार हैं।

गौरतलब है कि त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे। पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा इंग्लैंड की टीम भी इसमें हिस्सा लेगी। टीमों के बीच डबल राउंड मुकाबले होंगे, जिसके बाद अंक तालिका में शीर्ष 2 स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल खेलेंगी। फाइनल 31 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में प्रस्तावित है।

इंग्लैंड की टीम में हैरी ब्रुक कप्तान हैं। उनके अलावा गस एटकिंसन, सॉनी बेकर, टॉम बैंटन, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, मेसन क्रेन, हेनरी क्रोकॉम्ब, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट और जोश टंग टीम में शामिल हैं।

Thu, 01 Oct 2026 21:14:00 +0530

  Videos
See all

Anjana Om Kashyap | कैप्टन स्मित के लिए मंदिरों में पुजा | #pmmodi #narendramodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T15:35:08+00:00

Anjana Om Kashyap | कैप्टन स्मित की तारीफ की तारिफ़ कर रहा पूरा देश | #smitmachharnews #indianpilot #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T15:42:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers