Responsive Scrollable Menu

Sanjay Singh: AAP सांसद संजय सिंह दिखाया बड़ा दिल, कंकाल लेकर बैंक जाने वाले शख्स को भेजी मदद

Sanjay Singh: उड़ीसा में अपनी बहन के कंकाल को बैंक लेकर जाने वाले शख्स को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मदद भेजी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित आदिवासी शख्स अपनी बहन के खाते में जमा 19 हजार रुपए की धनराशि को पाने के लिए शव को लेकर बैंक पहुंच गया था। इस घटना के छोटे-छोटे वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

बताया जा रहा है कि उस शख्स ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि जब वह बैंक में अपनी बहन के खाते में जमा धनराशि को लेने पहुंचा तो बैंक के कर्मचारियों ने कहा कि अपनी बहन को लेकर आओ। जब पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन की मौत हो चुकी है तो बैंक वालों ने कहा कि उसके मरने का प्रमाण पत्र लेकर आओ।

इसके बाद पीड़ित शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया। वह अपनी बहन के शव को कब्र से निकाल कर बैंक लेकर पहुंच गया। पीड़ित शख्स की पहचान आदिवासी जीतू मुंडा के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जीतू की उम्र 50 साल बताई जा रही है और वह उड़ीसा के डियानाली गांव का रहने वाला है।

50 हजार की भेजी मदद

बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपने वेतन से 50 हजार रुपए की मदद भेजी हैं। इसके बारे में सांसद ने जानकारी साझा करते हुए X पोस्ट में लिखा कि " उड़ीसा के क्योझर जिले में रहने वाले जीतू मुंडा जी का हृदय विदारक वीडियो पूरी दुनिया ने देखा। दुख हुआ की विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाली डबल इंजन सरकार के राज में एक आदिवासी भाई को 20 हज़ार रुपए के लिए अपनी बहन का कंकाल लेकर बैंक जाना पड़ा। अपनी सैलरी से 50 हज़ार रुपए सहयोग भेजा है।"

उड़ीसा का कर्जदार हूं-संजय सिंह

आप सांसद ने आगे लिखा कि, " प्रदेश अध्यक्ष निशिकांत मोहापात्रा और AAP की टीम ने जाकर जीतू मुंडा जी से बात कराई गांव में पानी की भी समस्या है उसका भी समाधान करेंगे। उड़ीसा के इसी जिले के OSME से मैंने पढ़ाई की थी। उड़ीसा का मुझ पर क़र्ज़ है और मैं हमेशा वहाँ के लोगों के साथ खड़ा हूँ।"

Continue reading on the app

Shaniwar Ko Loha Kharidna: शनिवार को लोहा खरीदना चाहिए या नहीं? जानें शनिदेव से जुड़ी मान्यता

हिंदू धर्म में शनिदेव को कर्म और न्याय का देवता माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का संबंध मेहनत, अनुशासन, संघर्ष और न्याय से बताया गया है।

लोहे को शनिदेव की धातु माना जाता है। इसका संबंध श्रम, मजबूती और कर्म से जोड़ा जाता है। यही वजह है कि शनिवार के दिन लोहे की चीजें खरीदने को लेकर लोगों के बीच अक्सर असमंजस रहता है कि इस दिन लोहा खरीदना चाहिए या नहीं।

ज्योतिषीय और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार को नया लोहा खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। हालांकि, यह एक धार्मिक मान्यता है और इसे वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नियम नहीं माना जाता।

लोहे का शनिदेव से क्या संबंध है?
ज्योतिष शास्त्र में लोहे को सीधे तौर पर शनि ग्रह और शनिदेव से जोड़ा गया है। लोहा मेहनत, श्रम और कारखानों में काम करने वाले मजदूरों का प्रतीक माना जाता है। वहीं शनिदेव को कर्म, न्याय और श्रम से जुड़ा देवता माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं में लोहे की मजबूती की तुलना जीवन के संघर्षों से भी की जाती है। जिस तरह लोहा आग और हथौड़े की चोट सहने के बाद मजबूत होता है, उसी तरह व्यक्ति भी संघर्षों से गुजरकर मजबूत बनता है।

शनिवार को लोहा खरीदना क्यों माना जाता है अशुभ?
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन लोहे का सामान खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इस दिन नया लोहा या लोहे से बनी वस्तु घर लाने से शनिदेव की नाराजगी हो सकती है।

कुछ धार्मिक मान्यताओं में शनिवार को लोहा खरीदने को शनि दोष से भी जोड़ा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में अशांति, आर्थिक परेशानी, व्यापार में नुकसान या अन्य परेशानियां आ सकती हैं। हालांकि, ये बातें धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं, इनका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

शनिवार को लोहे का दान करना शुभ माना जाता है
ज्योतिषीय मान्यताओं में शनिवार को लोहे की वस्तु का दान करना शुभ माना गया है। इसके अलावा इस दिन जरूरतमंद लोगों को दान देना, शनिदेव की पूजा करना और सरसों के तेल का दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है।

मान्यता है कि इस तरह के उपायों से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और शनि से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं।

अगर शनिवार को लोहा खरीदना जरूरी हो तो क्या करें?
कई बार किसी जरूरी काम की वजह से शनिवार को ही लोहे की वस्तु या वाहन खरीदना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में कुछ ज्योतिषी सलाह देते हैं कि यदि संभव हो तो भुगतान एक दिन पहले कर दिया जाए या खरीदारी से पहले ईश्वर का स्मरण किया जाए।

कुछ ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि शुभ या योगकारक स्थिति में है, तो शनिवार को लोहे की खरीदारी का दुष्प्रभाव कम या न के बराबर माना जाता है।

शनिवार को अचानक लोहा मिलना शुभ है या अशुभ?
अगर शनिवार को आपको अचानक कहीं से लोहा मुफ्त में मिल जाए या कोई लोहे की वस्तु प्राप्त हो जाए, तो इसे लेकर ऐसी कोई सख्त धार्मिक मनाही नहीं बताई जाती, जैसी शनिवार को नया लोहा खरीदने को लेकर मान्यता है।

इसलिए शनिवार को लोहा मिलने और शनिवार को बाजार से नया लोहा खरीदकर घर लाने को ज्योतिषीय मान्यताओं में अलग-अलग तरीके से देखा जाता है।

नोट: शनिवार को लोहा खरीदना शुभ या अशुभ होने से जुड़ी बातें धार्मिक एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं। अलग-अलग परंपराओं और ज्योतिषीय मतों में मान्यताएं अलग हो सकती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

WI vs IND: बीच सीरीज भारतीय टीम में बदलाव, प्रसिद्ध कृष्णा की हुई छुट्टी, टी20 स्क्वाड में भी हुआ फेरबदल

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए भारतीय टीम में एक अहम बदलाव की घोषणा की गई है. टीम में चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अंशुल कंबोज को शामिल किया गया है. प्रसिद्ध कृष्णा को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में चोट लग गई. इसके अलावा नमन धीर को टी20 में वाशिंटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किया गया है Thu, 1 Oct 2026 18:38:46 +0530

  Videos
See all

SIR को लेकर Live Debate ऐसा क्या बोले AAP Spokesperson... हो गई तगड़ी बहस ! Garjana | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T13:15:49+00:00

डॉक्टरी पर भारी 'कट्टरता' ...अस्पताल में नारा-ए-तकबीर ! Jammu Kashmir | Hijab Controversy | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T13:16:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers