क्रिकेट जगत में फिर आया भूचाल! USA के खिलाड़ी अखिलेश रेड्डी पर लगा 8 साल का बैन, जानिए किस अपराध की मिली सजा
Bodugum Akhilesh Reddy : आईसीसी ने यूएसए के खिलाड़ी बोडुगुम अखिलेश रेड्डी पर 8 साल का बैन लगा दिया है. दरअसल आईसीसी ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी है. USA के खिलाड़ी बोडुगम अखिलेश रेड्डी को आईसीसी एंटी-करप्शन ट्रिब्यूनल ने आईसीसी एंटी-करप्शन कोड के तीन मामलों को तोड़ने का दोषी पाया है, जिसके बाद उन्हें आठ साल के लिए सभी तरह के क्रिकेट से बैन कर दिया गया है. अब वो कहीं भी किसी भी तरह का क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे.
आपको बता दें कि, 26 साल के खिलाड़ी पर लगे आरोप यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में अबू धाबी T10 के 2025 एडिशन से जुड़े हैं, जिसके लिए आईसीसी को अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने डेजिग्नेटेड एंटी-करप्शन ऑफिशियल (DACO) नियुक्त किया था. यह बैन 21 नवंबर 2025 से लागू है, जब रेड्डी को कुछ समय के लिए सस्पेंड किया गया था.
USA player faces ban for breaching ICC Anti-Corruption Code.https://t.co/47eSuN64mN
— ICC (@ICC) August 3, 2026
रेड्डी को इन अपराधों का पाया गया दोषी
आर्टिकल 2.1.1 – अबू धाबी टी10 2025 में मैचों के नतीजे, प्रगति, व्यवहार या दूसरे पहलू को गलत तरीके से फिक्स करने, बनाने या किसी और तरह से प्रभावित करने की कोशिश करना, या किसी भी तरह से फिक्स करने या बनाने या किसी और तरह से प्रभावित करने के लिए किसी एग्रीमेंट या कोशिश में शामिल होना.
आर्टिकल 2.1.4 - अबू धाबी टी10 2025 में एक या ज़्यादा मैचों में कोड के आर्टिकल 2.1.1 को तोड़ने के लिए किसी दूसरे पार्टिसिपेंट को उकसाना, उकसाना, फुसलाना, निर्देश देना, मनाना, बढ़ावा देना या जानबूझकर मदद करना (या ऐसा करने की कोशिश करना).
आर्टिकल 2.4.7 – जांच में मोबाइल डिवाइस से डेटा और मैसेज डिलीट करके रुकावट डालना, जो DACO की जांच के लिए जरूरी हो सकते हैं.
अखिलेश रेड्डी को मिली 8 साल की सजा
लायबिलिटी और सज़ा (ICC के गवाहों और दूसरे थर्ड पार्टी की पहचान छिपाने के लिए हटा दिया गया है) दोनों पर फैसले के बारे में ज़्यादा जानकारी यहां मौजूद है. अखिलेश, जिन्होंने USA के लिए चार टी20I खेले, उनके नाम 1 विकेट है. इस बैटर ने नॉर्थ अमेरिका T20 कप में केमैन आइलैंड्स के खिलाफ नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया था. अब 8 सालों तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे.
???? 8 YEARS BAN FOR USA CRICKETER ????
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 3, 2026
Akhilesh Reddy has been banned for eight years for breaching ICC's anti-corruption code. ???????? pic.twitter.com/EhKPAndDta
ये पहला मामला नहीं है, जब किसी क्रिकेटर पर इतना लंबा बैन लगाया गया हो, इससे पहले भी दुनिया भर के कई क्रिकेटर्स पर काफी लंबा बैन लग चुका है.
ये भी पढ़ें : 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले रुतुराज गायकवाड़ पर आया बड़ा अपडेट, स्क्वाड में शामिल होने को लेकर मिला हिंट
गुजरात उपचुनाव में BJP ने हासिल की जीत, मांजलपुर में पूर्व पार्षद ने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष को दी करारी शिकस्त
Manjalpur by Election Results 2026: देश की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम जारी हुए हैं. इसमें गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सतीशभाई पटेल ने भारी जीत हासिल की है. सतीश भाई ने गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष भीखाभाई रबारी को वोटों से हराया.
बता दें कि गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई 2026 को मतदान था. इसमें कुल 37.5% वोटिंग हुई थी. बीजेपी ने पूर्व पार्षद सतेंद्र भाई पटेल को मैदान में उतारा था. जबकि कांग्रेस ने प्रदेश उपाध्यक्ष भीखाभाई रबारी को प्रत्याशी बनाया था. 19 राउंड तक बीजेपी के सतीश पटेल को 55244 वोट मिले. वहीं भीखाभाई को 24677 वोट मिले. 19 राउंड तक बीजेपी ने 30567 वोटों का अंतर रखा.
Vadodara, Gujarat: BJP candidate Satish Patel has won the Manjalpur Assembly by-election by a margin of 30,499 votes, registering a decisive victory over Congress candidate Bhikha Rabari. The bypoll result further strengthens the BJP's hold on the constituency pic.twitter.com/2DbgKSJ6aR
— IANS (@ians_india) August 3, 2026
क्यों हुए उपचुनाव?
मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए कराया गया क्योंकि यहां से विधायक और गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री योगेश पटेल का 2 जून 2026 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. उनके निधन के कारण सीट खाली हो गई, जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने यहां उपचुनाव कराने का फैसला किया.
यह भी पढ़ें: Explainer: दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर में BJP की जीत तय! क्या कहता है वोटिंग का बदलता ट्रेंड?
बीजेपी का गढ़ है मांजलपुर
मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में इस बार सीधा मुकाबला बीजेपी के सतेंद्रभाई पटेल और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी के बीच है. यह उपचुनाव इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि यह सीट लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ रही है. दिवंगत नेता योगेश पटेल ने अपने 36 साल के राजनीतिक करियर में विधानसभा चुनाव लगातार आठ बार जीते थे. पहले उन्होंने 1990 से 2007 तक वडोदरा की रावपुरा सीट का प्रतिनिधित्व किया. परिसीमन के बाद वे मांजलपुर सीट से चुनाव लड़े और 2012, 2017 व 2022 में लगातार जीत दर्ज की. अब योगेश पटेल के निधन के बाद हो रहे इस उपचुनाव में कांग्रेस बीजेपी के इस मजबूत गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है, जबकि बीजेपी अपनी परंपरागत सीट बचाने की चुनौती का सामना कर रही है.
यह भी पढ़ें: हो गया साफ! संसद के मानसून सत्र में नहीं पेश होगा ‘एक देश, एक चुनाव’ बिल, JPC को मिला और समय
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)






