ICAI CA January 2027 Exam: फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखें जारी, 3 नवंबर से आवेदन; देखें पूरा शेड्यूल
ICAI CA January 2027 Exam: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2027 में होने वाली CA Foundation और Intermediate परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा विभाग की ओर से 23 सितंबर को कार्यक्रम जारी किया गया। CA Foundation की परीक्षाएं 3 से 9 जनवरी 2027 के बीच होंगी, जबकि Intermediate की परीक्षा 2 से 12 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू होगी।
CA January 2027 Exam: जरूरी तारीखें
इवेंट तारीख
आवेदन शुरू 3 नवंबर 2026
बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2026
लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख 19 नवंबर 2026
करेक्शन विंडो 20 से 22 नवंबर 2026
CA Intermediate परीक्षा 2 से 12 जनवरी 2027
CA Foundation परीक्षा 3 से 9 जनवरी 2027
CA Intermediate January 2027 का पूरा शेड्यूल
ICAI के अनुसार Intermediate परीक्षा दो ग्रुप में आयोजित होगी।
Group 1:
2 जनवरी 2027 — Paper 1
4 जनवरी 2027 — Paper 2
6 जनवरी 2027 — Paper 3
Group 2:
8 जनवरी 2027 — Paper 4
10 जनवरी 2027 — Paper 5
12 जनवरी 2027 — Paper 6
Intermediate के सभी पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे। परीक्षा की अवधि तीन घंटे रहेगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से पहले 1:45 से 2 बजे तक 15 मिनट का एडवांस रीडिंग टाइम दिया जाएगा।
CA Foundation January 2027 Exam Dates
CA Foundation की परीक्षा 3, 5, 7 और 9 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।
3 जनवरी — Paper 1
5 जनवरी — Paper 2
7 जनवरी — Paper 3
9 जनवरी — Paper 4
Foundation के Paper 1 और Paper 2 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इन दोनों पेपर की अवधि तीन घंटे रहेगी। वहीं Paper 3 और Paper 4 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी और इनकी अवधि दो घंटे होगी। Paper 3 और Paper 4 के लिए एडवांस रीडिंग टाइम नहीं दिया जाएगा। अन्य पेपर के लिए 15 मिनट का एडवांस रीडिंग टाइम रहेगा।
छुट्टी घोषित होने पर भी नहीं बदलेगा परीक्षा शेड्यूल
ICAI ने स्पष्ट किया है कि अगर परीक्षा की किसी तारीख को केंद्र सरकार, राज्य सरकार या स्थानीय प्रशासन की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया जाता है, तब भी परीक्षा का शेड्यूल नहीं बदलेगा। उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख और समय के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
भारत के साथ इन विदेशी शहरों में भी परीक्षा
जनवरी 2027 की CA Foundation और Intermediate परीक्षाएं भारत के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों के अलावा बहरीन, दुबई और काठमांडू में भी आयोजित की जाएंगी।
दुबई केंद्र पर परीक्षा स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी, जो भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे के बराबर है। बहरीन में परीक्षा स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11:30 बजे और काठमांडू में स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2:15 बजे शुरू होगी। ICAI ने यह भी कहा है कि किसी भी परीक्षा शहर या केंद्र को किसी भी चरण पर हटाने का अधिकार संस्थान के पास सुरक्षित है।
ICAI CA January 2027 Exam Fees
CA Intermediate
भारतीय परीक्षा केंद्रों पर:
एक ग्रुप/यूनिट — ₹1,500 (Unit 2 को छोड़कर)
दोनों ग्रुप/Unit 2 — ₹2,700
विदेशी केंद्रों पर, काठमांडू को छोड़कर:
एक ग्रुप/यूनिट — US $325
दोनों ग्रुप/Unit 2 — US $500
काठमांडू केंद्र पर:
एक ग्रुप/यूनिट — ₹2,200
दोनों ग्रुप/Unit 2 — ₹3,400
CA Foundation
भारत — ₹1,500
काठमांडू — ₹2,200
काठमांडू को छोड़कर अन्य विदेशी केंद्र — US $325
लेट फीस: भारतीय और काठमांडू केंद्रों के लिए ₹600 तथा अन्य विदेशी केंद्रों के लिए US $10 निर्धारित है। परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, RuPay कार्ड, नेट बैंकिंग या BHIM UPI के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।
English या Hindi में दे सकते हैं परीक्षा
ICAI के अनुसार Foundation और Intermediate परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार English या Hindi Medium में अपने पेपर का उत्तर देने का विकल्प चुन सकते हैं।
CBSE Board Exam 2027: 24 सितंबर से LOC भरना शुरू, 10वीं-12वीं छात्रों के लिए फीस और तारीखें जारी
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026-27 सत्र की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए LOC (List of Candidates) सबमिशन को लेकर अहम नोटिस जारी किया है।
बोर्ड के अनुसार LOC जमा करने की प्रक्रिया 24 सितंबर 2026 से शुरू होकर 21 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। बोर्ड परीक्षा 2027 में उन्हीं छात्रों को शामिल होने की अनुमति होगी, जिनका नाम LOC में दर्ज होगा।
सीबीएसई ने स्कूलों को LOC भरते समय विद्यार्थियों की व्यक्तिगत जानकारी, विषय और अन्य विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने परीक्षा शुल्क और विलंब शुल्क की तारीखों की जानकारी भी जारी की है।
24 सितंबर से शुरू होगी LOC प्रक्रिया
CBSE के अनुसार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए LOC जमा करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से 21 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।
भारतीय छात्रों के लिए पांच विषयों का परीक्षा शुल्क 1,600 रुपये प्रति छात्र निर्धारित किया गया है।
यदि छात्र अतिरिक्त विषय लेता है तो उसके लिए 320 रुपये प्रति अतिरिक्त विषय शुल्क देना होगा।
जो स्कूल निर्धारित समय सीमा में LOC जमा नहीं कर पाएंगे, उन्हें विलंब शुल्क के साथ LOC जमा करने का अवसर मिलेगा। 22 से 30 अक्टूबर 2026 तक 2,000 रुपये लेट फीस के साथ LOC जमा किया जा सकेगा।
चालान से शुल्क जमा करने की तारीख भी तय
CBSE ने चालान के जरिए शुल्क जमा करने की समय सीमा भी तय की है। सामान्य प्रक्रिया के तहत चालान से LOC जमा करने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर 2026 है।
वहीं, लेट फीस के साथ चालान के जरिए LOC जमा करने की सुविधा 22 से 26 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की फीस कितनी?
कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए भी CBSE ने अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया है।
- भारत के स्कूलों में: 160 रुपये प्रति विषय
- नेपाल के स्कूलों में: 175 रुपये प्रति विषय
- अन्य देशों के स्कूलों में: 375 रुपये प्रति विषय
CBSE ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा फीस के भुगतान से छूट देने की जानकारी भी दी है।
12वीं के छात्रों को नहीं मिलेगी माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी
CBSE के अनुसार इस बार भी बोर्ड की ओर से माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी जारी नहीं की जाएगी। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कक्षा 12वीं के छात्र माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद दस्तावेज डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
LOC भरते समय इन गलतियों से बचें
CBSE ने स्कूलों को LOC जमा करने से पहले विद्यार्थियों की जानकारी को अच्छी तरह जांचने के निर्देश दिए हैं। खास तौर पर विद्यार्थियों और उनके माता-पिता या अभिभावकों के नाम की स्पेलिंग एडमिशन रजिस्टर के अनुसार सही होनी चाहिए।
इसके अलावा विद्यार्थी की जन्मतिथि, विषय और Subject Code की भी जांच जरूरी है। विषय का चयन संबंधित स्कीम के अनुसार होना चाहिए। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि LOC में दर्ज जानकारी के आधार पर ही आगे प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
इसलिए स्कूलों को LOC सबमिट करने से पहले सभी विवरणों का मिलान करने की सलाह दी गई है, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










