Responsive Scrollable Menu

नौकरी छोड़ना चाहते हैं? बाजार के ये 5 बिजनेस बदल सकते हैं आपकी किस्मत, जानिए तरीका

बहुत से लोगों का सपना होता है कि वे नौकरी करने के बजाय अपना खुद का व्यापार शुरू करें, लेकिन पूंजी की कमी के कारण यह सपना अधूरा रह जाता है. ऐसे में अगर सही आइडिया और सही जगह मिल जाए, तो कम निवेश में भी अच्छा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है. आज हम आपको ऐसे पांच बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जो छोटी और कम ट्रैफिक वाली मार्केट के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त हैं और कम लागत में बेहतर कमाई का मौका देते हैं.

Continue reading on the app

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं

आज के समय में लोग खुद को फिट रखने के लिए जिम का सहारा लेते हैं। जिम में वर्कआउट करते हुए लोग अमूमन ट्रेडमिल जरूर करते हैं। खासकर जो लोग वजन कम करना चाहते हैं या अपनी रोज की फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए ट्रेडमिल एक आसान विकल्प लगता है। लेकिन कई बार यह देखने में आता है कि लगातार ट्रेडमिल का इस्तेमाल करने के बाद भी लोगों को मनचाहे रिजल्ट नहीं मिलते हैं। दरअसल, इसके पीछे उनकी कुछ छोटी-छोटी गलतियां जिम्मेदार होती हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

शुरुआत में ही बहुत तेज स्पीड करना

ट्रेडमिल शुरू करते ही कुछ लोग बहुत तेज स्पीड से चलने लगते हैं। लेकिन शरीर को व्एक्सरसाइज के लिए तैयार होने में थोड़ा समय लगता है। इसलिए, शुरुआत में कुछ मिनट आरामदायक स्पीड से चलें। इसके बाद धीरे-धीरे अपनी गति बढ़ाएं।

इसे भी पढ़ें: Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया  

ट्रेडमिल के हैंडल को लगातार पकड़कर चलना

यह एक आम गलती है, जो अधिकतर लोग करते ही हैं। लेकिन, ट्रेडमिल पर चलते समय दोनों हाथों से आगे लगे हैंडल को पकड़कर चलने से शरीर का प्राकृतिक चलने का तरीका बदल सकता है। इसलिए, अगर आप संतुलन के लिए थोड़ी देर हैंडल पकड़ रही हैं तो बात अलग है, लेकिन पूरे समय शरीर का भार हैंडल पर डालकर चलना आपके चलने के तरीके को प्रभावित कर सकता है।

बहुत ज्यादा आगे झुककर चलना

ट्रेडमिल पर चलते समय आप किस तरह से चलते हैं, यह बहुत मायने रखता है। चलते हुए आप शरीर को आगे की ओर बहुत ज्यादा झुकाने से बचें। इससे ना केवल चलने की पोश्चर बिगड़ सकता है, बल्कि गर्दन, कंधों या कमर पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है। इसलिए, चलते समय सिर को सीधा रखें, कंधों को आराम दें और शरीर को सहज स्थिति में रखें।

पूरे समय नीचे की तरफ देखते रहना

चलते समय सामने देखने की सलाह दी जाती है। मोबाइल, ट्रेडमिल की स्क्रीन या अपने पैरों को लगातार देखते रहने से आपकी गर्दन आगे की ओर झुक सकती है। जिससे गर्दन में दर्द की संभावना बढ़ सकती है।  

केवल स्पीड बढ़ाने पर ध्यान देना

कुछ लोग ट्रेडमिल पर चलते समय सिर्फ और सिर्फ स्पीड बढ़ाने पर ही ध्यान देते हैं। वो सोचते हैं कि ट्रेडमिल पर जितनी ज्यादा स्पीड होगी, उतनी ही ज्यादा कैलोरी बर्न होगी।  हालांकि, यह जरूरी नहीं है। आपकी उम्र, शरीर, फिटनेस लेवल और व्यायाम की क्षमता के अनुसार सही स्पीड अलग हो सकती है।

- मिताली जैन

Continue reading on the app

  Sports

63 खिलाड़ी बरकरार, 27 स्लॉट खाली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स, जानें किस टीम ने किसे किया रिटेन

27 Slots Available WPL 2027 Auction: 2027 महिला प्रीमियर लीग नीलामी से पहले सभी पांच टीमों ने 63 खिलाड़ियों को रिटेन और 27 स्थान खाली रखे हैं. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आक्रामक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस समेत चार खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी की वापसी से टीम मजबूत हुई है. नौ खिलाड़ियों को रिलीज कर यूपी वॉरियर्स 3.65 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ 28 अक्टूबर को कोच्चि नीलामी में उतरेगा. टूर्नामेंट 14 जनवरी से शुरू होगा. Mon, 28 Sep 2026 22:48:48 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Bengal में Muslim Vote Bank की बदलती तस्वीर.. क्या टूट रहा पुराना समीकरण? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T22:14:13+00:00

News Ki Pathshala | Shahi Masjid Action से पहले Ground Zero पर हंगामा... उज्जैन में तनाव क्यों बढ़ा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T22:00:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers