Responsive Scrollable Menu

'सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की गहन जांच कर भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाए', तिलक नगर केस में केजरीवाल ने की मांग

Delhi News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को तिलक नगर में नव निर्मित सड़क दौरा किया।  निरीक्षण के दौरान अरविंद केजरीवाल ने खराब क्वालिटी की बनी सड़क को लेकर सरकार पर हमला भी बोला। केजरीवाल ने मंत्री प्रवेश वर्मा को तत्काल बर्खास्त करने और गिरफ्तारी की मांग की. कहा कि हाथ से सड़क के उखड़ने का मतलब है कि इसके निर्माण में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। इसलिए इसकी गहन जांच कर भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सड़क अभी कुछ दिन पहले ही बनी है और हाथ से यह पूरी तरह उखड़ रही है। इस तरह की सड़क हमने आज तक कभी दिल्ली में बनते हुए नहीं देखी थी। हम सुना करते थे कि देश के दूरदराज के गांवों और इलाकों में ऐसी सड़कें बनती हैं। हमने भी 10 साल दिल्ली में सरकार चलाई है, लेकिन इस तरह की सड़क कभी नहीं बनी थी। आम आदमी पार्टी की सरकार के समय में जो सड़कें बनती थीं, उनकी 5-5 साल की गारंटी होती थी। जाहिर तौर पर इसमें बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ है और यह पैसा कहां तक गया है, इसकी छानबीन होनी चाहिए।

थप्पड़ मारने पर जताई नाराजगी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रविवार को जब भाजपा मंत्री प्रवेश वर्मा तिलक नगर में नव निर्मित सड़क का मुआयना करने आए और उनके सामने जब लोगों ने सड़क दिखाई, तो उन्होंने युवक साहिब सिंह को खींचकर थप्पड़ मारा। मैं उनको कहना चाहता हूं कि इस तरह से वे सरेआम लोगों को थप्पड़ नहीं मार सकते। यह देश 140 करोड़ लोगों का है। 

क्या है पूरा विवाद?

रविवार को दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने तिलक नगर में सड़क निर्माण हुए भ्रष्टाचार को दिखाने पर ‘‘आप’’ विधायक जनरैल सिंह के साथ आए युवक को थप्पड़ मार दिया था। इसके कुछ देर बाद ही अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इस सड़क का दौरा करने का एलान किया था। सोमवार को वह वरिष्ठ नेता व सांसद संजय सिंह, विधायक जनरैल सिंह और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ वह पीड़ित युवक भी मौजूद था।

Continue reading on the app

ग्रोसरी डिलीवरी ऐप्स ने बदली जिंदगी, 10 सेकंड डिलीवरी ट्रिक का वीडियो हुआ वायरल

ग्रोसरी डिलीवरी ऐप्स ने बदली जिंदगी, 10 सेकंड डिलीवरी ट्रिक का वीडियो हुआ वायरल

Continue reading on the app

  Sports

वनडे के 5 ओपनर...जो पारी की शुरुआत से लेकर अंत तक क्रीज पर डटे रहे, गेंदबाज गेंदें फेंक फेंककर थक गए

5 opener who not out through a completed innings in ODI: वनडे क्रिकेट में पूरी पारी के दौरान क्रीज पर टिके रहकर नाबाद लौटना 'कैरीइंग द बैट' कहलाता है. वनडे के तेज रफ्तार दौर में यह असाधारण उपलब्धि केवल मजबूत मानसिक क्षमता और बेहतरीन तकनीक से ही संभव है. 1994 से 2000 के बीच ग्रैंट फ्लावर, सईद अनवर, निक नाइट, रिडले जैकब्स और डैमियन मार्टिन जैसे दिग्गजों ने विपरीत परिस्थितियों में अकेले किला लड़ाया और अपनी टीमों के लिए यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया. Tue, 29 Sep 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Gold Rate Today: भरभराकर गिरा सोना...1 लाख के नीचे आएगी कीमतें | Sharad Kohli | Gold Price Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T01:45:21+00:00

Netanyahu UN Speech | UN में नेतन्याहू की फजीहत? Israel Palestine War | UN News | Iran US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T01:45:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers