3 साल के FD पर मिलेगा 8.30% रिटर्न, सितंबर में एक और लघु वित्त बैंक ने बदली ब्याज दरें, चेक करें नए रेट
सितंबर में अब तक कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिय के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव कर चुके हैं। इस लिस्ट में अब एक और बैंक शामिल हो चुका है। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट लागू कर दिए हैं। इसके बाद सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 8% तक ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को बैंक पर 50 बीपीएस तक अतिरिक्त ब्याज ऑफर कर रहा है। हालांकि यह सुविधा चुनिंदा टेन्योर पर ही मिलती है।
सभी बैंक समय-समय पर एफडी के इंटरेस्ट रेट में बदलाव करते रहते हैं। इसीलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। जना स्मॉल फाइनेंस ने 3 करोड़ रुपये से कम के डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट के लिए नए इंटरेस्ट रेट 25 सितंबर से प्रभावी कर दिए हैं। ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर ऑप्शन चुन सकते हैं।
इन टेन्योर पर मिल रहा 7% से ज्यादा ब्याज
सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 2 साल से अधिक और 3 साल तक के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 8% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.30% है। 3 साल से अधिक और 5 साल तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.77% और वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज मिल रहा है। 367 दिन से लेकर 2 साल तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.30% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.80% रिटर्न मिल रहा है। 271 दिन से लेकर 367 दिन के टेन्योर पर बैंक 7% ब्याज ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजंस के लिए इंटरेस्ट रेट 7.50 प्रतिशत है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
- 7 दिन से लेकर 14 दिन- 3.50%
- 15 से लेकर 60 दिन- 4.25%
- 61 से लेकर 90 दिन- 4.75%
- 91 दिन से लेकर 120 दिन तक- 5%
- 180 दिन- 6.25%
- 181 दिन से लेकर 270 दिन- 6.50%
- 271 दिन से लेकर 366 दिन- 7%
- 367 दिन से लेकर 2 साल तक- 7.30%
- 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 8%
- 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 7.77%
- 5 साल से अधिक 10 साल तक- 6.50%
Hybrid SUV: नई रेनॉ डस्टर हाइब्रिड की लॉन्च डेट कंफर्म; जानें इंजन, बैटरी और फीचर्स
Hybrid SUV: रेनॉ डस्टर को मार्च 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि रेनॉ डस्टर हाइब्रिड को 17 अक्टूबर 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। मौजूदा डस्टर को पेट्रोल और टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में उतारा गया था, जबकि हाइब्रिड मॉडल में ज्यादा तकनीक और बेहतर ईंधन दक्षता मिलने की उम्मीद है।
हाइब्रिड पावरट्रेन और बैटरी
रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड में 1.8 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसके साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और ऑटोमैटिक मल्टी-मोड ट्रांसमिशन जोड़ा गया है। इसमें 1.4 किलोवाट-घंटे का बैटरी पैक मिलेगा।
यह हाइब्रिड पावरट्रेन करीब 160 एचपी की संयुक्त सिस्टम पावर और 172 एनएम का टॉर्क देने में सक्षम है।
फीचर्स और सुरक्षा
डस्टर हाइब्रिड में 212 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस और 18 इंच के पहिये मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ और आगे की सीटों में वेंटिलेशन जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।
सुरक्षा के लिहाज से इसमें लेवल-2 एडीएएस दिया जा सकता है। इसके साथ 360 डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।
मौजूदा डस्टर की कीमत
रेनॉल्ट डस्टर के सामान्य पेट्रोल और टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी। इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 18.69 लाख रुपये तक जाती है।
इन फीचर्स के साथ आ सकती है डस्टर हाइब्रिड
रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड को मिड और टॉप-स्पेक वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसमें लेदरेट सीटें, स्टीयरिंग पर माउंटेड कंट्रोल, 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो तथा 10.1 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, छह-तरफा इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर और आगे की यात्री सीट, सीट वेंटिलेशन और हीटिंग, इलेक्ट्रिक टेलगेट, 17 फीचर्स वाला लेवल-2 एडीएएस, 360 डिग्री कैमरा और टीपीएमएस जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Haribhoomi









