Hybrid SUV: नई रेनॉ डस्टर हाइब्रिड की लॉन्च डेट कंफर्म; जानें इंजन, बैटरी और फीचर्स
Hybrid SUV: रेनॉ डस्टर को मार्च 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि रेनॉ डस्टर हाइब्रिड को 17 अक्टूबर 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। मौजूदा डस्टर को पेट्रोल और टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में उतारा गया था, जबकि हाइब्रिड मॉडल में ज्यादा तकनीक और बेहतर ईंधन दक्षता मिलने की उम्मीद है।
हाइब्रिड पावरट्रेन और बैटरी
रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड में 1.8 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसके साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और ऑटोमैटिक मल्टी-मोड ट्रांसमिशन जोड़ा गया है। इसमें 1.4 किलोवाट-घंटे का बैटरी पैक मिलेगा।
यह हाइब्रिड पावरट्रेन करीब 160 एचपी की संयुक्त सिस्टम पावर और 172 एनएम का टॉर्क देने में सक्षम है।
फीचर्स और सुरक्षा
डस्टर हाइब्रिड में 212 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस और 18 इंच के पहिये मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ और आगे की सीटों में वेंटिलेशन जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।
सुरक्षा के लिहाज से इसमें लेवल-2 एडीएएस दिया जा सकता है। इसके साथ 360 डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।
मौजूदा डस्टर की कीमत
रेनॉल्ट डस्टर के सामान्य पेट्रोल और टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी। इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 18.69 लाख रुपये तक जाती है।
इन फीचर्स के साथ आ सकती है डस्टर हाइब्रिड
रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड को मिड और टॉप-स्पेक वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसमें लेदरेट सीटें, स्टीयरिंग पर माउंटेड कंट्रोल, 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो तथा 10.1 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, छह-तरफा इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर और आगे की यात्री सीट, सीट वेंटिलेशन और हीटिंग, इलेक्ट्रिक टेलगेट, 17 फीचर्स वाला लेवल-2 एडीएएस, 360 डिग्री कैमरा और टीपीएमएस जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
(मंजू कुमारी)
एक दिन में 6 शतक…वनडे क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ये कमाल
27 सितंबर का दिन वनडे क्रिकेट के लिए बेहद स्पेशल रहा क्योंकि इस दिन 6 वनडे सेंचुरी लगी जो कि इतिहास में पहली बार हुआ है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










