Responsive Scrollable Menu

जीवनरक्षक दवाओं की कीमतों पर केरल हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगी समीक्षा

कोच्चि, 28 सितंबर (आईएएनएस)। केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को केंद्र से कहा कि वह इस बात की समीक्षा करे कि क्या पेटेंट अधिनियम की धारा 100 के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल महंगी पेटेंटेड जीवन-रक्षक दवाओं तक पहुंच बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है, खासकर तब जब ऐसी दवाएं मरीजों की पहुंच से बाहर हों।

Continue reading on the app

Asian Games में भारत ने जीते 6 पदक, Sensex 1124 अंक टूटा

नयी दिल्ली, 28 सितंबर की विभिन्न फाइल से सोमवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

खेल64खेल एशियाड एथलेटिक्स पांचवीं लीड भारत श्रीशंकर, गुलवीर और यशवीर को रजत, भारत ने एथलेटिक्स में छह पदक जीते नागोया, गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों में अपना दूसरा रजत पदक जीता जबकि लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर और भाला फेंक खिलाड़ी यशवीर सिंह भी अपनी-अपनी स्पर्धाओं में दूसरे स्थान पर रहे जिससे भारत ने सोमवार को यहां एथलेटिक्स में छह पदक जीते।

दि115राहुल लीड एसआईआर ज्ञानेश तो जाएंगे, उनसे सब कुछ करवाने वाले ‘सिस्टम’ का भी हिसाब होगा : राहुल नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितता को लेकर सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि सीईसी को तो जाना पड़ेगा, लेकिन उस ‘‘सिस्टम’’ का भी हिसाब होगा, जिसने उनसे यह सब करवाया है।

दि91कांग्रेस सीईसी लीड प्रदर्शन सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन नयी दिल्ली, कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े विवाद को लेकर सोमवार को देशभर में जिले स्तर पर प्रदर्शन किया तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

प्रादे126पंजाब एलपीयू दूसरी लीड छात्र एलपीयू प्रदर्शन: परिसर में शांति कायम हुई, विद्यार्थी घर लौटे, पुलिस की कार्रवाई की चेतावनी फगवाड़ा, पंजाब में कपूरथला जिले के फगवाड़ा में ‘लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी’ (एलपीयू) में हिंसक विरोध-प्रदर्शन के एक दिन बाद सोमवार को स्थिति शांतिपूर्ण हो गयी।

दि34 : न्यायालय सोहराबुद्दीन मुठभेड़ सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामला: 22 आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ याचिका पर विचार करेगा न्यायालय नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने गैंगस्टर सोहराबुद्दीन शेख, उसकी पत्नी कौसर बी और उसके सहयोगी तुलसीराम प्रजापति से जुड़े 2005 के कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में 21 पुलिसकर्मियों समेत 22 आरोपियों को बरी किए जाने के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने को लेकर सोमवार को सहमति जताई।

दि41न्यायालय तृणमूल निर्वाचन आयोग न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस नाम और चुनाव चिह्न विवाद पर निर्वाचन आयोग के फैसले के लिए समयसीमा तय की नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को निर्वाचन आयोग को तृणमूल कांग्रेस के दो प्रतिद्वंद्वी धड़ों के बीच पार्टी के नाम और ‘‘जोड़ा फूल’’ चुनाव चिह्न को लेकर विवाद पर फैसला करने का निर्देश दिया।

प्रादे 72जम्मू कश्मीर प्रस्ताव भाजपा के विरोध के बीच जम्मू कश्मीर विधानसभा ने पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का प्रस्ताव पारित किया श्रीनगर, जम्मू कश्मीर विधानसभा ने सोमवार को विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सदस्यों के सदन से बहिर्गमन के बीच पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल करने की मांग वाला प्रस्ताव पारित किया।

प्रादे117बिहार विधान परिषद सभापति इस्तीफा बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा पटना, बिहार विधान परिषद के सभापति और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसे भाजपा और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बीच सत्ता साझेदारी की व्यवस्था का हिस्सा माना जा रहा है।

प्रादे124मप्र अदालत लीड शाही मस्जिद शाही मस्जिद मामला : मुस्लिम पक्ष की दो अपील का निस्तारण, याचिकाकर्ताओं ने समझौते का हवाला दिया इंदौर, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने उज्जैन में वर्ष 2028 के दौरान लगने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ी करने के लिए ऐतिहासिक शाही मस्जिद के बाधक हिस्सों को हटाए जाने के मामले में मुस्लिम पक्ष द्वारा दायर दो रिट अपील का सोमवार को निपटारा कर दिया।

अर्थ74टाटा ट्रस्ट पुनर्गठन टाटा ट्रस्ट ने रखा टाटा संस के पुनर्गठन का प्रस्ताव, शेयर बाजार में सूचीबद्धता से बचाने की पहल मुंबई, टाटा ट्रस्ट ने टाटा संस को एनबीएफसी और प्रमुख निवेश कंपनी (सीआईसी) के नियामकीय दायरे से बाहर लाने के लिए सोमवार को उसके पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा। इसके तहत समूह की दो कंपनियों का टाटा संस में विलय किया जाएगा, जिससे टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखा जा सके।

अर्थ40लीड शेयर सेंसेक्स 1,124 अंक का गोता लगाकर छह महीने के निचले स्तर पर, निफ्टी 360 अंक टूटा मुंबई, कच्चे तेल के दाम में तेजी, वैश्विक अनिश्चितता और कमजोर वैश्विक रुख से स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट आई और मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 1,124 अंक का गोता लगाकर छह महीने के निचले स्तर पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 22,800 अंक के नीचे रहा। नीचे रहा।

खेल60खेल एशियाड दूसरी संपूर्ण लीड भारत एशियाई खेल : आज भी नहीं मिला पीला तमगा, ईशा, श्रीशंकर, यशवीर और गुलवीर ने जीते रजत नागोया, युवा निशानेबाज ईशा सिंह ,लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह, लंबी कूद में मुरली श्रीशंकर और भाला फेंक में यशवीर सिंह ने एशियाई खेलों में सोमवार को भारत की झोली में रजत पदक डाले हालांकि स्वर्णिम सफलता के करीब पहुंचकर चूकने का सिलसिला जारी रहा।

वि10द.अफ्रीका गोलीबारी मृतक संख्या द. अफ्रीका में सप्ताहांत हुई गोलीबारी की दो घटनाओं में मृतक संख्या बढ़कर 28 हुई, एक और पीड़ित की मौत जोहानिसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में सप्ताहांत हुई गोलीबारी की दो घटनाओं में घायल एक पीड़ित ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जिसके बाद इन घटनाओं मरने वालों की कुल संख्या सोमवार को बढ़कर 28 हो गई।

वि20अमेरिका ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री मोदी भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए मोदी और मैं उत्सुक: अल्बनीज न्यूयॉर्क, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी का पूरी तरह इस्तेमाल नहीं हो पाया और वह तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘इसे ठीक करने के लिए बहुत उत्सुक हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Pooja Singh: दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने एशियन गेम्स में जीता मेडल, पिता ने कर्ज लेकर बनाया एथलीट

भारतीय महिला हाई जंप एथलीट पूजा सिंह ने एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कमाल कर दिखाया. कभी इनके पिता को कर्ज लेकर टूर्नामेंट में भेजना पड़ता था आज उनकी बेटी ने इतिहास रच दिया है. Tue, 29 Sep 2026 18:05:53 +0530

  Videos
See all

क्यानी कैफे की रसोई में चौंकाने वाली गंदगी #mumbai #fda #tukarammunde #shorts #fssai #foodsafety #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T12:45:38+00:00

Shorts| किचन में छिपा था खतरनाक सांप #shorts #snake #latest #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T12:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers