Responsive Scrollable Menu

WPL 2027 Retention Lists: सभी 5 टीमों की रिटेंशन लिस्ट आई सामने, जानें किन बड़े खिलाड़ियों को किया गया रिलीज

WPL 2027 Retention Lists: महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए सभी 5 टीमों की रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी गई है. मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यूपी वॉरियर्स, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस ने अपनी रिटेंशन लिस्ट से हैरान किया है. फ्रेंचाइजी टीमों ने आगामी मिनी ऑक्शन से पहले अपनी कोर टीम को मजबूत रखने के लिए कुछ बहुत बड़े इंटरनेशनल और भारतीय स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. इसमें स्नेह राणा, एमी जोन्स और ग्रेस हैरिस जैसे बड़े नाम शामिल हैं. यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. जबकि मुंबई इंडियंस ने 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. 

WPL 2027 के लिए RCB का रिटेंशन लिस्ट

वूमेंस प्रीमियर लीग 2027 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने कुल 4 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. इनमें ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस, इंग्लैंड की स्पिनर लिंसे स्मिथ, भारतीय बल्लेबाज दयालन हेमलता और घरेलू खिलाड़ी गौतमी नाइक शामिल हैं. अब ये खिलाड़ी 28 अक्टूबर को होने वाले मिनी ऑक्शन का हिस्सा होंगी.

रिटेन किए गए खिलाड़ी: अरुंधति रेड्डी, एलिस पेरी, जॉर्जिया वॉल, लॉरेन बेल, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकार, प्रत्यूषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सायली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना.

रिलीज किए गए खिलाड़ी : डी हेमलता, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस और लिन्से स्मिथ. 

मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट

रिटेन किए गए खिलाड़ी: अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, नताली सीवर, निकोला केरी, राहिला फिरदौस, एस सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल और वैष्णवी शर्मा.

रिलीज किए गए खिलाड़ी: जी कमलिनी, मिल्ली इलिंगवर्थ, नल्ला रेड्डी, पूनम खेमनार, साइका इशाक और त्रिवेणी वशिष्ठ.

दिल्ली कैपिटल्स की रिटेंशन लिस्ट

रिटेन किए गए खिलाड़ी: एनाबेल सदरलैंड, चिनेल हेनरी, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, लॉरा वोल्वार्ड्ट, लूसी हैमिल्टन, मट्ठा मदीवाला, मरिज़ान कैप, मिन्नू मणी, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद और शेफाली वर्मा.

रिलीज किए गए खिलाड़ी: अलाना किंग, एड्ला सृजना, लिजेल ली, प्रगति सिंह, स्नेह राणा और तानिया भाटिया. 

यूपी वॉरियर्स की रिटेंशन लिस्ट

रिटेन किए गए खिलाड़ी: दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरण शेख, सोफी एक्लेस्टोन और तारा नॉरिस.

रिलीज किए गए खिलाड़ी: एमी जोन्स, आशा शोभना, चार्ली नॉट, क्लो ट्रायोन, डिएंड्रा डॉटिन, जी त्रिशा, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत और सुमन मीना. 

गुजरात जायंट्स की रिटेंशन लिस्ट

रिटेन किए गए खिलाड़ी: अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहैम, हैप्पी कुमारी, जिंतीमनी कलिता, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, किम गार्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर और यास्तिका भाटिया.

रिलीज किए गए खिलाड़ी: आयुषी सोनी, डैनियल व्याट-हॉज, शिवानी सिंह और तीतस साधु.

Continue reading on the app

दुनिया के सामने शेर, लेकिन प्रोटियाज के सामने ढेर! ऑस्ट्रेलिया को लगातार 6 ODI सीरीज हराने वाली पहली टीम बनी साउथ अफ्रीका

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 32 रनों से हरा दिया. इस धमाकेदार जीत के साथ ही मेजबान प्रोटियाज टीम ने 3 मैचों की इस वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम कर ली है. यह साउथ अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ लगातार छठी द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत है, जिसने दोनों देशों के क्रिकेट इतिहास में प्रोटियाज टीम के दबदबे को एक बार फिर साबित कर दिया है. वैसे तो ऑस्ट्रेलिया की टीम दुनिया की सबसे खतरनाक टीम मानी जाती है, लेकिन बात जब साउथ अफ्रीका का सामना करने की आती है, तो कंगारू टीम की हालत खराब हो जाती है. अब साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया को लगातार 6 वनडे सीरीज में हराने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है.

साल 2016 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी है साउथ अफ्रीका का दबदबा

ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ लगातार 6 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतना कोई मामूली बात नहीं है. यह किसी भी टीम द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा वनडे सीरीज जीतने का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. साउथ अफ्रीका ने इस विजय रथ की शुरुआत साल 2016 में की थी और तब से लेकर अब तक कंगारू टीम एक बार भी साउथ अफ्रीका को किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हराने में कामयाब नहीं हो पाई है. आंकड़ों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने के मामले में भी साउथ अफ्रीका 10 सीरीज जीत के साथ दुनिया में सबसे आगे निकल गई है. इस लिस्ट में इंग्लैंड 8 सीरीज जीत के साथ दूसरे और भारत 6 सीरीज जीत के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने वाली टीमें

साउथ अफ्रीका: 10

इंग्लैंड: 8

भारत: 6

पाकिस्तान: 5

श्रीलंका: 4

डेविड मिलर और टेम्बा बावूमा ने लगाया शतक

जोहान्सबर्ग में खेले गए दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन उनका यह फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ. 'पिंक ODI' के विशेष मौके पर साउथ अफ्रीका ने 50 ओवरों में 365/9 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. शुरुआत में लगे झटकों के बाद कप्तान टेम्बा बावुमा ने मोर्चा संभाला और नंबर-3 पर आकर 103 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली. बावुमा के आउट होने के बाद मैदान पर आए डेविड मिलर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की बेरहमी से धुनाई करते हुए महज 93 गेंदों में 12 चौकों और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 142 रन कूट डाले, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.  

बेअसर रही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कोशिश

साउथ अफ्रीका के दिए 366 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड ने 84-84 रनों की आक्रामक पारियां खेलीं, लेकिन साउथ अफ्रीका के स्पिनरों की कसी हुई गेंदबाजी और लिजाड विलियम्स के तीन विकेटों के चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.5 ओवरों में 333 रनों पर सिमट गई. जेवियर बार्टलेट के जुझारू 50 रनों के बावजूद मध्यक्रम दबाव नहीं झेल सका और ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ दूसरा मैच जीतकर साउथ अफ्रीका ने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया.

यह भी पढ़ें:  Explainer: ODI क्रिकेट का सबसे बड़ा 'रन-उत्सव', 24 घंटे, 3 महाद्वीप और 6 शतक... रिकॉर्ड बुक भी पड़ी छोटी, जानें 27 सितंबर की पूरी स्टोरी

Continue reading on the app

  Sports

नीरज चोपड़ा नहीं तो क्या हुआ... एशियन गेम्स में भारत ने जैवलिन थ्रो में एक नहीं दो मेडल जीते

Yashvir Singh-Rohit Yadav: एशियन गेम्स के जैवलीन थ्रो स्पर्धा में भारत ने दो मेडल जीत लिए हैं. इस एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा भाग नहीं ले रहे थे. लेकिन यशवीर सिंह और रोहित यादव ने मेडल जीतकर भारत का मान बढ़या. Mon, 28 Sep 2026 18:37:10 +0530

  Videos
See all

ECI Row Live | EC पर लड़ाई..Akhilesh की कांग्रेस से दूरी? | Rashtravad | SIR | Election Commission #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T13:13:44+00:00

Ujjain: शाही मस्जिद से पहले CM Mohan Yadav ने अपना पैतृक घर खुद ही तुड़वाया | Ancestral Home | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T13:13:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers