Responsive Scrollable Menu

Surya Gochar 2026: सूर्य देव की कृपा से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत, अक्टूबर में चमकने लगेगा भाग्य का साथ

Surya Gochar 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य ग्रह 27 सितंबर को दोपहर 1:25 मिनट पर हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं. इस नक्षत्र में अब सूर्य 11 अक्टूबर की सुबह 2 बजकर 25 मिनट तक रहेंगे. हस्त नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं. इस नक्षत्र में सूर्य की स्थिति शुभ साबित होने वाली है. सूर्य ग्रह की चंद्रमा के नक्षत्र में स्थित होने से पांच राशियों के लिए भाग्यशाली समय शुरू करने वाला है. इन लोगों के लिए अच्छा समय रहने वाला है. इन लोगों को भी बेहद सुखद परिणाम देखने को मिल रहा है. ये लकी राशियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं सूर्य गोचर से इन राशियों को होने वाले फायदे.

सूर्य गोचर से इन 5 राशियों को लाभ

1.मेष राशि (Aries)

सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. इन लोगों के लिए भी धनलाभ होने वाला है. इस दौरान इन लोगों को काम में तरक्की मिलेगी और नौकरीपेशा लोगों को भी अपने सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. आप लोगों को पुरानी बीमारियों से राहत मिलने वाली है. प्रमोशन भी मिल सकता है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- Matri Navami 2026: कब है पितृ पक्ष में मातृ नवमी? जानें तर्पण का महत्व और इस दिन किसका श्राद्ध होगा

2.कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर बेहद शुभ रहने वाला है. इन लोगों के अटके हुए कार्य पूरे होने वाले हैं. इन्हें मान-सम्मान मिलेगा और समाज में मान बढ़ेगा. ये लोग अपने आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखेंगे. करियर में और कारोबार में लाभ मिलने वाला है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. आप लोगों को छोटे भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलने वाला है. आप लोगों को बेहतर संवाद और नेटवर्किंग के माध्यम से अटके काम पूरे होने वाले हैं.

3.कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वाले लोगों के घर में सुख-शांति का माहौल होगा. इन लोगों के लिए सूर्य गोचर से लाभ होने वाला है. इन लोगों के लिए यात्रा के भी योग बन रहे हैं. यात्रा पर जाने से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है. लोग आपके काम की तारीफ करेंगे. इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.

4.धनु राशि (Sagitarrius)

धनु राशि के जातकों को भी सूर्य का गोचर धन के मामलों में लाभ देने वाला होगा.  इन लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है. इन लोगों को नौकरी में नए अवसर मिलने वाले हैं. काम में सफलता मिलने वाली है. घर-परिवार में खुशियां आएंगी. अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आप लोगों को करियर में ग्रोथ मिलेगी. सरकारी क्षेत्रों से भी बड़ा धनलाभ होने वाला है. 

5.मीन राशि (Pisces)

सूर्य का गोचर मीन राशि के लोगों के लिए शुभ साबित होने वाला है. आप लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी. आर्थिक रूप से परेशान हैं तो आपकी मुश्किलों का अंत होने वाला है. नए काम की शुरुआत करनी चाहिए.

शुभ फलों की प्राप्ति करने वाले उपाय

अगर आप सूर्य देव की ज्यादा से ज्यादा कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको कुछ विशेष कार्य करना चाहिए.

  • प्रतिदिन प्रात:काल तांबे के लोटे से सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दें.
  • अर्घ्य देते समय ऊं सूर्याय नम: और ऊं घृणि सूर्याय नम: मंत्र का जाप कर सकते हैं.
  • रविवार के दिन गेहूं, तांबा या गुड़ का दान करना भी शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें- Jitiya Vrat 2026 Date: 3 या 4 अक्टूबर, कब है जितिया व्रत? जानें सही तारीख, पूजा और पारण का समय

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

Smart TV पर Amazon का बड़ा ऑफर! 55-inch Samsung, TCL और LG TV की कीमतों में भारी गिरावट

Amazon Great Indian Festival 2026 की Early Deals में Samsung, TCL और LG के 55-इंच Smart TV पर ऑफर्स मिल रहे हैं. LG 55-inch TV ₹45,990, Samsung Mini LED TV ₹53,900 और TCL QD-Mini LED TV ₹62,990 में उपलब्ध है. मेन फेस्टिव सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी और SBI कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा.

Continue reading on the app

  Sports

नीरज चोपड़ा नहीं तो क्या हुआ... एशियन गेम्स में भारत ने जैवलिन थ्रो में एक नहीं दो मेडल जीते

Yashvir Singh-Rohit Yadav: एशियन गेम्स के जैवलीन थ्रो स्पर्धा में भारत ने दो मेडल जीत लिए हैं. इस एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा भाग नहीं ले रहे थे. लेकिन यशवीर सिंह और रोहित यादव ने मेडल जीतकर भारत का मान बढ़या. Mon, 28 Sep 2026 18:37:10 +0530

  Videos
See all

ECI Row Live | EC पर लड़ाई..Akhilesh की कांग्रेस से दूरी? | Rashtravad | SIR | Election Commission #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T13:13:44+00:00

Ujjain: शाही मस्जिद से पहले CM Mohan Yadav ने अपना पैतृक घर खुद ही तुड़वाया | Ancestral Home | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T13:13:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers