Responsive Scrollable Menu

ब्रिटेन में अमेरिकी एयरबेस के पास आतंकी साजिश का शक:5 गिरफ्तार, 85 घर खाली कराए; ईरान पर हमलों में इस्तेमाल होता है बेस

ब्रिटेन में अमेरिकी वायुसेना के इस्तेमाल वाले एयरबेस के पास आतंकी साजिश की आशंका में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को रविवार तड़के एयरबेस की ओर जा रही 3 संदिग्ध गाड़ियों की सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके में अलर्ट जारी किया गया और आसपास के गांव में 85 घर खाली कराए गए। यह एयरबेस इंग्लैंड के ग्लॉस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड के नाम से जाना जाता है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों पर आतंकी हमला करने की तैयारी और विस्फोटक से जुड़े अपराधों का शक है। रविवार शाम तक पांचों पुलिस की हिरासत में थे। अमेरिकी वायुसेना मार्च से RAF फेयरफोर्ड एयरबेस का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ हमले शुरू करने के लिए कर रही है। हाल के दिनों में अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने यहां से ईरान के खिलाफ हमलों के लिए उड़ान भरी थी। स्थानीय महिला ने पुलिस को संदिग्ध गतिविधि की सूचना दी BBC के मुताबिक, एक स्थानीय महिला ने रविवार तड़के एयरबेस के पास संदिग्ध गतिविधि देखकर पुलिस को सूचना दी थी। महिला ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि उसने पहले रक्षा मंत्रालय की पुलिस को फोन किया, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने आपातकालीन नंबर 999 पर कॉल किया। महिला के मुताबिक, उसने तीन वैन खड़ी देखी थीं। वहां कुछ लोग मास्क पहने हुए थे। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सेना ने रोबोट से वैन की जांच कराई AP की रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद सेना की बम निरोधक टीम ने रोबोट की मदद से तीनों वैन की जांच की। सोमवार सुबह तक ग्रामीणों को घर लौटने की अनुमति नहीं मिली थी और वैन को भी वहां से हटाया नहीं गया था। अमेरिकी वायुसेना ने कहा कि RAF फेयरफोर्ड पर तैनात उसके कर्मचारी सतर्क हैं। हालांकि, उसने सुरक्षा कारणों से सुरक्षा व्यवस्था के विशेष तरीकों की जानकारी देने से इनकार कर दिया। लंदन स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी ब्रिटेन में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी। ईरान के खिलाफ हमलों में इस्तेमाल होता है एयरबेस RAF फेयरफोर्ड ब्रिटेन का एयरबेस है, जिसका संचालन अमेरिकी वायुसेना करती है। यह लंदन से करीब 160 किलोमीटर पश्चिम में है। मध्य पूर्व में कई दशकों से चल रहे सैन्य अभियानों के दौरान अमेरिकी सेना ने इसका इस्तेमाल किया है। 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग शुरू होने के बाद इस एयरबेस की भूमिका फिर बढ़ गई। अमेरिकी B-1 और B-52 बमवर्षक विमानों ने ईरान से जुड़े सैन्य अभियानों के लिए यहां से उड़ान भरी है। ब्रिटेन ने शुरुआत में ईरान पर हमले करने के लिए अपने एयरबेस इस्तेमाल करने की ट्रम्प की मांग ठुकरा दी थी। हालांकि, मार्च में तत्कालीन प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ईरान की मिसाइलों और उनके लॉन्च ठिकानों के खिलाफ रक्षात्मक कार्रवाई के लिए अमेरिकी सेना को ब्रिटिश एयरबेस इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी। यह फैसला ईरान की ओर से ब्रिटेन के हितों और खाड़ी क्षेत्र में उसके सहयोगियों पर हमलों के बाद लिया गया था। ईरान पहले कह चुका है कि उसके क्षेत्र पर हमले के लिए इस्तेमाल होने वाला कोई भी सैन्य अड्डा उसके लिए वैध निशाना है।

Continue reading on the app

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में बना डिप्रेशन लाएगा तूफानी मौसम! वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से इन राज्यों में होगी भारी बारिश

IMD Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 28 सितंबर को जारी किए गए वेदर बुलेटिन के मुताबिक उत्तर अंडमान सागर और उससे सटे म्यांमार तट पर बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत होकर डिप्रेशन में बदल गया है। 28 सितंबर को यह डिप्रेशन 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा था

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 विकेटकीपर, 59 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 wicketkeeper Most runs in a test series: टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग का कठिन जिम्मा निभाते हुए बड़ी पारियां खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए असाधारण उपलब्धि है. दक्षिण अफ्रीका के डेनिस लिंडसे ने 1966-67 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सीरीज में किसी विकेटकीपर की ओर से सर्वाधिक रनों का अटूट रिकॉर्ड कायम किया. इसके अलावा एंडी फ्लावर, भारत के बुधी कुंदेरन, ब्रैड हैडिन और एफसीएम अलेक्जेंडरने भी एक ही सीरीज में अपने बल्ले से इतिहास रचा. टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 विकेट कीपर के बारे में आइए जानते हैं. Mon, 28 Sep 2026 16:23:02 +0530

  Videos
See all

Desh Ki Pathshala : Disha Sushant Case में नया खुलासा! Pendrive से क्या मिला? | Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T11:16:21+00:00

Parvesh Verma Slap Row: प्रवेश वर्मा 'थप्पड़ कांड' के बाद बढ़ाई गई घर की सुरक्षा | AAPvsBJP | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T11:15:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers