Responsive Scrollable Menu

सरकार 25 करोड़ लोगों को दे रही ईएसआईसी हेल्थ सिक्योरिटी : डॉ. मनसुख मंडाविया

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को कहा कि भारत 'कर्मचारी राज्य बीमा निगम' (ईएसआईसी) के जरिए 25 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा दे रहा है। उन्होंने सरकार के सामाजिक सुरक्षा और कल्याण कार्यक्रमों का भी जिक्र किया।

Continue reading on the app

सीएम धामी ने लिया राहत एवं बचाव अभियान का जायजा, ऑडेन कोल से 29 ट्रैकर्स को किया गया रेस्क्यू

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भारी बारिश बर्फबारी ने जमकर तबाही मचाई है. भारी बारिश के चलते कई इलाकों में हुए भूस्खलन के चलते करीब 1500 श्रद्धालु केदारनाथ मार्ग पर फंस गए. जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस राहत एवं बचाव अभियान का जायजा लिया. उधर उच्च हिमालयी कालिंदी ट्रैक पर फंसे ट्रेकर्स को बचाने के लिए हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान ऑडेन कोल क्षेत्र से सभी 29 ट्रैकर्स का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया.

एसडीआरएफ के मुताबिक, रविवार देर रात सोनप्रयाग पुलिस को सूचना मिली थी कि गौरीकुंड से करीब 3 किमी आगे चीड़बासा क्षेत्र में भूस्खलन के चलते भारी संख्या में तीर्थयात्री फंस गए हैं. इसके बाद सोनप्रयाग से एसआरपी की टीम उप-इंस्पेक्टर आशीष डिमरी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची. जहां हालात बेहद खतरनाक थे. चीड़बासा हैलीपैड के पास सड़क पर भारी मलबा जमा हो गया था, जबकि पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा था. ऐसे खतरनाक हालात में भी एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और डीडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने मोर्चा संभाला और फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू किया.

29 ट्रैकर्स को किया गया रेस्क्यू

वर्तमान समय में ऑडेन कोल (Auden's Col) क्षेत्र से सभी 29 ट्रैकर्स का सफलतापूर्वक हेली रेस्क्यू कर लिया गया है. रेस्क्यू किए गए सभी ट्रैकर्स को हर्षिल हेलिपैड पर लाने के बाद प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया. सभी ट्रैकर्स का स्वास्थ्य सामान्य होने और उनके प्राथमिक उपचार के बाद सभी  ट्रैकर्स अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए. वहीं कालिंदी पास क्षेत्र में भी हेली रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है.

सीएम धामी ने लिया राहत एवं बचाव अभियान का जायजा 

इस बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी राहत एवं बचाव अभियान का जायजा लिया. सीएम धामी ने अधिकारियों को उत्तरकाशी के बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के लिए गए ट्रैकर्स एवं पोर्टर की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से ही आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर, उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी ली.

सीएम धामी ने कहा कि बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र में गए प्रत्येक पयर्टक को सकुशल, उनके घरों तक पहुंचाया जाए. उन्होंने कहा कि सभी पयर्टकों को चिकित्सीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाए, साथ ही उनके भोजन सहित अन्य आवश्यकताओं का भी समुचित प्रबंधन किया जाए.

सीएम धामी ने आगे कहा कि उत्तराखंड आने वाला प्रत्येक तीर्थ यात्री और पयर्टक हमारा अतिथि है, अत: प्रत्येक व्यक्ति की सहायता करना राज्य का दायित्व है. सीएम धामी ने पिछले दिनों बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेकर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने को भी कहा है. उन्होंने बंद सड़कों को खोलने और बरसात के कारण खराब सड़कों की मरम्मत युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड की विकास यात्रा में प्रवासी प्रदेशवासियों की है महत्वपूर्ण भागीदारी: सीएम धामी

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रैकर्स का रेस्क्यू अभियान जारी है. सरकार एवं प्रशासन द्वारा ट्रैकर्स के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए सभी संबंधित विभागों को लगाया गया है. उच्च हिमालयी क्षेत्र के अति दुर्गम स्थानों में इस चुनौतीपूर्ण अभियान का संचालन किए जाने पर  रेस्क्यू किए गए ट्रैकर्स सरकार की सराहना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों को देखें : सीएम धामी

Continue reading on the app

  Sports

नीरज चोपड़ा नहीं तो क्या हुआ... एशियन गेम्स में भारत ने जैवलिन थ्रो में एक नहीं दो मेडल जीते

Yashvir Singh-Rohit Yadav: एशियन गेम्स के जैवलीन थ्रो स्पर्धा में भारत ने दो मेडल जीत लिए हैं. इस एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा भाग नहीं ले रहे थे. लेकिन यशवीर सिंह और रोहित यादव ने मेडल जीतकर भारत का मान बढ़या. Mon, 28 Sep 2026 18:37:10 +0530

  Videos
See all

ECI Row Live | EC पर लड़ाई..Akhilesh की कांग्रेस से दूरी? | Rashtravad | SIR | Election Commission #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T13:13:44+00:00

Ujjain: शाही मस्जिद से पहले CM Mohan Yadav ने अपना पैतृक घर खुद ही तुड़वाया | Ancestral Home | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T13:13:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers