Responsive Scrollable Menu

IIT Bombay के छात्र की मौत का मामला: इंसाफ की मांग को लेकर पिता ने Azad Maidan में शुरू किया धरना

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई के छात्र साहिल वाकोडे की कथित आत्महत्या के 10 दिन बाद उनके पिता ने सोमवार को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में धरना शुरू किया और अपने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रवींद्र वाकोडे ने कहा कि जब तक उनके बेटे को न्याय नहीं मिल जाता और जिम्मेदार लोगों को सजा नहीं मिलती, तब तक वह अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। साहिल के परिवार ने आरोप लगाया है कि इस प्रतिष्ठित संस्थान में उनके बेटे को जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ा।

रवींद्र वाकोडे ने रविवार को कहा था, ‘‘मुझे परवाह नहीं है, भले ही मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए। मेरे बेटे को संवैधानिक रूप से न्याय मिलना चाहिए। यह छत्रपति शिवाजी, फुले, शाहू और आंबेडकर का राज्य है।

मैं आजाद मैदान में धरना शुरू करूंगा। मैं न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखूंगा।’’ संस्थान के द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे (22) का शव 18 सितंबर की शाम उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। यह घटना मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान वाकोडे के कथित तौर पर चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए पकड़े जाने के कुछ घंटों बाद हुई।

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से जुड़े मामले की जांच कर रही है। इससे पहले साहिल के परिवार ने बृहस्पतिवार को आजाद मैदान में भूख हड़ताल की थी और बाद में घोषणा की थी कि रवींद्र वाकोडे और उनकी पत्नी सोनाली सोमवार से इसी स्थान पर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। आईआईटी-मुंबई के बोर्ड ने साहिल की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच के लिए 10 सदस्यीय समिति गठित की है।

पुलिस की प्राथमिकी में जातिगत भेदभाव और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों का उल्लेख है। प्राथमिकी में नामजद संस्थान के शिक्षक प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को निष्पक्ष जांच में मदद के लिए छुट्टी पर भेज दिया गया है। आईआईटी मुंबई के छात्रों ने शुक्रवार रात मोमबत्ती लेकर मार्च निकाला और जांच समिति के पुनर्गठन की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा समिति के कुछ सदस्यों ने डूला के समर्थन में अपना पक्ष जाहिर किया था। छात्रों के एक वर्ग ने रविवार को भी परिसर में शांतिपूर्ण धरना जारी रखा। ‘‘जस्टिस कॉर्नर’’ नाम के इस प्रदर्शन स्थल पर शनिवार से इस मामले को लेकर चर्चाएं आयोजित की जा रही हैं।

अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र संगठनों ने भी वाकोडे परिवार को समर्थन दिया है और साहिल की मौत की पारदर्शी जांच तथा इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Continue reading on the app

नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये

आध्यात्मिक गुरु नीब करौरी बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित फिल्म हनुमान अंश ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। यह फिल्म लक्ष्मीनारायण नामक व्यक्ति की कहानी है, जो अपनी मां की मृत्यु के बाद ईश्वर की खोज में आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है।

फिल्म कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर अब तक 401.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म सात अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की और पहले दो सप्ताह तक कम कमाई की, लेकिन सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसकी कमाई में तेजी आई।

फिल्म में शोभिनव सत्य ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसमें विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल भी नजर आए हैं। नीब करौरी बाबा का जन्म वर्ष 1900 के आसपास उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक गांव में हुआ था और 1973 में उनका निधन हो गया।

उनका कम उम्र में विवाह हो गया था और बाद में वह एक संत बन गए। उनके अनुयायियों में जूलिया रॉबर्ट्स, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसी प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हैं। इस तरह की खबरें भी हैं कि स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग भी उत्तराखंड के कैंची धाम स्थित उनके आश्रम आ चुके हैं।

फिल्म की शुरुआत 250 सिनेमाघरों में हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बाद अब इसे दिखाने वाले सिनेमाघरों की संख्या बढ़कर 2,000 हो गई है।

Continue reading on the app

  Sports

लवलीना बोरगोहेन बॉक्सिंग का सेमीफाइनल मैच खेलेंगी:भारत के बॉक्सिंग में 3 मेडल पक्के, आर्चरी-रेसलिंग में भी मौका; आज कुल 24 गोल्ड का फैसला

एशियन गेम्स के 11वें दिन भारत की नजर बॉक्सिंग पर होगी। लवलीना बोरगोहेन 75kg महिला कैटेगरी में सेमीफाइनल खेलेंगी। उनके अलावा प्रिया और कपिल पोखरिया भी बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में उतरेंगे। तीनों ने बॉक्सिंग में भारत के तीन मेडल पक्के कर दिए हैं। वहीं भारत आर्चरी में तीन कंपाउंड टीम इवेंट के मेडल मुकाबले खेलेगा। रेसलिंग में निशा और सुनील कुमार उतरेंगे। दोनों के पास आज मेडल जीतने का मौका होगा। इसके अलावा हॉकी में भारत की महिला टीम सेमीफाइनल में साउथ कोरिया से खेलेगी। एशियन गेम्स में आज कुल 24 गोल्ड मेडल इवेंट होंगे। साइक्लिंग ट्रैक में सबसे ज्यादा 5 और रेसलिंग-जूडो में 4-4 गोल्ड मेडल मैच खेले जाएंगे। सुबह 3:55 बजे से भारत के मुकाबले शुरू होंगे दिन की शुरुआत सुबह 3:55 बजे गोल्फ से होगी। वीर अहलावत, सप्तक तलवार और युवराज संधू पुरुष इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले के डे-1 में उतरेंगे। सुबह 5:30 बजे सेपकटकरॉ और ई-स्पोर्ट्स में भी भारतीय खिलाड़ी मुकाबले खेलेंगे। आर्चरी में तीन टीम इवेंट के मेडल मुकाबले सुबह 5:55 बजे आर्चरी में भारत और साउथ कोरिया की महिला कंपाउंड टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। इसके बाद ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल मैच होंगे। 6:10 बजे अनिश भानवाला पुरुष 25 मीटर रैपिड इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन में उतरेंगे। सुबह 7:55 बजे कंपाउंड मिक्स्ड टीम सेमीफाइनल में थाईलैंड से भिड़ेगी। 10:55 बजे पुरुष कंपाउंड टीम सेमीफाइनल में साउथ कोरिया से खेलेगी। तीनों इवेंट में सेमीफाइनल के बाद ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल मैच खेले जाएंगे। रेसलिंग में निशा और सुनील का मुकाबला सुबह 7:23 बजे निशा महिला 68 किग्रा फ्रीस्टाइल के राउंड ऑफ-16 में उतरेंगी। जीतने पर वे क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल खेल सकती हैं। वहीं 7:47 बजे सुनील कुमार पुरुष ग्रीको-रोमन 87 किग्रा के क्वार्टरफाइनल में उतरेंगे। बॉक्सिंग में लवलीना, प्रिया और कपिल के सेमीफाइनल सुबह 10:15 बजे प्रिया महिला 60 किग्रा सेमीफाइनल में चीन की यांग चेंग्यू से भिड़ेंगी। 10:45 बजे लवलीना बोरगोहेन महिला 75 किग्रा सेमीफाइनल में नताल्या बोगदानोवा के खिलाफ उतरेंगी। दोपहर 12 बजे कपिल पोखरिया पुरुष 90 किग्रा सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के तुराबेक खाबिबुल्लायेव से खेलेंगे। तीनों मुकाबलों में जीतने वाले खिलाड़ी फाइनल में पहुंचेंगे। शूटिंग में ट्रैप मिक्स्ड टीम का फाइनल सुबह 6:30 बजे भारत ट्रैप मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन में उतरेगा। क्वालिफाई करने पर सुबह 11 बजे फाइनल खेला जाएगा। वहीं 6:10 बजे अनिश भानवाला पुरुष 25 मीटर रैपिड के क्वालिफिकेशन स्टेज-1 में उतरेंगे। हॉकी में साउथ कोरिया से सेमीफाइनल शाम 3:30 बजे भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में साउथ कोरिया से खेलेगी। भारत के पास फाइनल में पहुंचने का मौका होगा। स्क्वाश में महिला और पुरुष टीम के क्वार्टरफाइनल सुबह 6:30 बजे भारतीय महिला टीम क्वार्टरफाइनल में सिंगापुर से खेलेगी। इसके बाद सुबह 11 बजे पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल में कुवैत के खिलाफ उतरेगी। स्पोर्ट क्लाइम्बिंग में जोगा पुरती शाम 4:36 बजे जोगा पुरती महिला स्पीड 4 के क्वार्टरफाइनल में उतरेंगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। इसके अलावा ट्रैक साइक्लिंग में रोनाल्डो सिंह, डेविड बेकहम, सरिता कुमारी और कीर्ति रंगास्वामी चिक्का उतरेंगे। कैनो स्लालम में प्रद्युम्न सिंह राठौड़, हितेश केवट और रीना सेन भारतीय चुनौती पेश करेंगे। गोल्फ में प्रणवी उर्स, दीक्षा डागर और अदिति अशोक भी खेलेंगी। Tue, 29 Sep 2026 23:00:00

  Videos
See all

Viral Video: मंच पर जगह नहीं मिली तो लड़ पड़े विधायक #viralvideo #viralshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T00:10:01+00:00

Premanand Maharaj News LIVE : प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने की आत्महत्या? | Mathura | Rasik Dulari #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T00:11:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers