Responsive Scrollable Menu

SSC CGL Admit Card 2026: टियर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

SSC CGL Admit Card 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर-1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। आयोग ने 30 सितंबर 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 30 सितंबर को है, वे अपने लॉगिन डिटेल के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL टियर-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अन्य तारीखों में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के एडमिशन सर्टिफिकेट परीक्षा की निर्धारित तारीख से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे।

SSC CGL Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं—
स्टेप 1: सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध Login विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना यूजरनेम/रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिया गया कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
स्टेप 4: लॉगिन करने के बाद एडमिशन सर्टिफिकेट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके परीक्षा के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

100 सवालों का होगा टियर-1 पेपर
SSC CGL टियर-1 परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र को चार हिस्सों में बांटा गया है। जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंसन से 25-25 प्रश्न होंगे।

पूरे पेपर के लिए अभ्यर्थियों को 60 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

Continue reading on the app

चौथी मंजिल से गिरी लड़की, स्ट्रेचर पर 12वीं की परीक्षा देकर पाए 92% अंक, आज गूगल में कर रहीं नौकरी

चौथी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई लड़की ने स्ट्रेचर पर 12वीं की परीक्षा देकर 92% अंक प्राप्त किए। आज वह दो डिग्रियों के साथ हैदराबाद में गूगल की सहयोगी कंपनी में काम कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Live Updates: भारतीय मुक्केबाजों के लिए बड़ा दिन, मेंस क्रिकेट का एक और मैच चढ़ा बारिश की भेंट

Asian Games 2026 Live: एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत को किन-किन खेलों में मिलेंगे मेडल? क्या भारत को एथलेटिक्स, बॉक्सर्स दिलाएंगे मेडल? Tue, 29 Sep 2026 06:32:06 +0530

  Videos
See all

Trump Vs Iran : Trump ने Iran के युद्धविराम प्रस्ताव को क्यों खारिज किया ? #shorts #ytshorts #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T01:06:56+00:00

मस्जिद कमिटी की याचिका खारिज #shorts #viral #ytshots #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T01:06:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers