Kerala के 12 जिलों के 38 स्थानीय निकाय वार्ड में Bypolls के लिए वोटिंग जारी
केरलम में 38 स्थानीय निकाय वार्ड के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह से मतदान जारी है। यह उपचुनाव बिजली कटौती, मंत्रियों की विदेश यात्राओं और बाढ़ राहत सहायता में देरी जैसे मुद्दों को लेकर विभिन्न वर्गों की ओर से संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार की आलोचना किए जाने के बीच हो रहा है। खबरों के अनुसार, विधानसभा चुनाव में यूडीएफ की जीत के बाद पहली बार हो रहे इन उपचुनावों में सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया और मतदान तेज गति से आगे बढ़ा।
राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने बताया कि कोल्लम और अलप्पुझा को छोड़कर राज्य के 12 जिलों के 38 स्थानीय निकाय वार्ड में उपचुनाव हो रहे हैं। आयोग के अनुसार, उपचुनाव में कुल 126 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके सामने 3,09,713 मतदाताओं का समर्थन हासिल करने की चुनौती है। इनमें 1,64,241 महिलाएं, 1,45,468 पुरुष और चार ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।
सबसे अधिक 23 उम्मीदवार पलक्कड़ जिले में चुनाव लड़ रहे हैं, जहां स्थानीय निकायों के सात वार्ड में उपचुनाव हो रहा है। मतों की गिनती मंगलवार को होगी।
उज्जैन में मस्जिद के हिस्से को तोड़ने पर हंगामा:महिलाओं ने चक्काजाम किया, पुलिस आगे बढ़ी तो पत्थर फेंके; 12 PHOTOS
उज्जैन में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई को लेकर सोमवार को हंगामा हो गया। महिलाओं ने चक्काजाम किया, जबकि कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल भी घायल हो गईं। इस पूरे घटनाक्रम को 12 फोटोज में समझें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi











