Responsive Scrollable Menu

एआईआईबी की बैठक में भाग लेने के लिए वित्त मंत्री सीतारमण कतर पहुंचीं

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) की 11वीं वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए कतर पहुंच गई हैं। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में सोमवार को दी गई।

दोहा के हमद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कतर में भारत के राजदूत श्रीकर रेड्डी कोप्पुला ने उनका स्वागत किया।

वित्त मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “केंद्रीय वित्त मंत्री अगले दो दिनों के दौरान दोहा में एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) की 11वीं वार्षिक बैठक और एआईआईबी इन्वेस्टर्स डायलॉग 2026 में भाग लेंगी।”

वह एआईआईबी के अध्यक्ष के साथ-साथ जॉर्डन, स्विट्जरलैंड, अल्जीरिया, सऊदी अरब और नेपाल के अपने समकक्षों के साथ अन्य महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी।

वित्त मंत्री एआईआईबी में भारत के गवर्नर के रूप में बैंक की वार्षिक बैठक में भाग लेंगी।

भारत एआईआईबी का दूसरा सबसे बड़ा शेयरधारक है।

आधिकारिक यात्रा के दौरान वित्त मंत्री कतर सरकार के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात करेंगी। इसके अलावा, वह कतर के कारोबारी नेताओं और निवेशकों के साथ भी बातचीत करेंगी।

एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक एक बहुपक्षीय विकास बैंक है, जो एशिया और दुनिया भर में आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियों में सुधार के लिए सड़कों, स्वच्छ ऊर्जा और जल प्रणालियों जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निर्माण के लिए वित्त पोषण करता है। बीजिंग में मुख्यालय वाले इस बैंक जनवरी 2016 में 100 अरब डॉलर की पूंजी के साथ काम शुरू किया था। बैंक के 111 स्वीकृत सदस्य देश हैं।

बैंक के प्रमुख क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और पर्यावरण की रक्षा करने वाली परियोजनाओं के लिए वित्त पोषण करना, परिवहन एवं डिजिटल नेटवर्क को बेहतर बनाना और देशों के बीच जल संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करना शामिल है।

इसके अलावा, बैंक बड़े पैमाने पर सार्वजनिक और निजी विकास परियोजनाओं के वित्त पोषण के लिए निजी निवेशकों के साथ भी काम करता है।

भारत और कतर के बीच मजबूत द्विपक्षीय ऊर्जा संबंध हैं। भारत की पेट्रोनेट एलएनजी और कतरएनर्जी के बीच 20 साल का एलएनजी समझौता है, जिसके तहत 2028 से 2048 तक हर साल 75 लाख टन एलएनजी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

उज्जैन में भारी बवाल, शाही मस्जिद हटाने के विरोध में पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Ujjain Shahi Masjid Dispute: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद को हटाने के विरोध में भारी बवाल हो गया. इस बीच सोमवार को मस्जिद को हटाने से पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया. जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. इसके साथ ही पूरी इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. फिलहाल पूरे इलाके में भारी तनाव बना हुआ है. मुस्लिम समुदाय के लोग शाही मस्जिद को हटाने का विरोध कर रहे हैं.

बता दें कि सिंहस्थ की तैयारियों के लिए शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने का मुस्लिम समुदाय के लोग विरोध कर रहे हैं. सोमवार को बुलडोजर एक्शन से पहले भीड़ ने पथराव कर दिया. भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. विरोध प्रदर्शन में शामिल महिलाओं को हटाने की कोशिश के दौरान क्राइम ब्रांच की टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में चोट लग गई.

उज्जैन की शाही मस्जिद का क्या है मामला?

दरअसल, उज्जैन में 12 साल बाद लगने वाले सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों के लिए शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाया जाना है. जिसका स्थानीय लोग भारी विरोध कर रहे हैं. शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने के मामले में मुस्लिम समाज के भीतर भी दो गुट बन गए हैं. जहां एक गुट मस्जिद के हिस्से को हटाने के पक्ष में है जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा है. इस कार्रवाई के विरोध में आज सुबह भारी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस पर पथराव की खबरें भी सामने आईं.

बता दें कि पिछले दो दिनों से शाही मस्जिद को तोड़े जाने की खबरों के बाद स्थानीय लोग और मुस्लिम समुदाय के लोग भारी संख्या में मस्जिद के बाहर इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. रविवार रात भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी और पोकलैंड मशीनें मौके पर पहुंचीं. ये देखकर लोग सड़कों पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

वनडे डेब्यू पर बना सबसे महंगा भारतीय गेंदबाज, 51 साल पुराना रिकॉर्ड स्वाहा

Auqib Nabi most expesive on ODI debut: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में डेब्यू करने वाले जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए यह मैच किसी बुरे सपने जैसा रहा. उन्होंने अपने स्पेल में 84 रन लुटाकर वनडे डेब्यू पर सबसे खराब भारतीय गेंदबाजी का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.गु वाहाटी में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने भारतीय युवा तेज गेंदबाजी आक्रमण की जमकर धुनाई करते हुए 405 रनों का ऐतिहासिक स्कोर बनाया. वनडे इतिहास में पहली बार वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों ने एक ही पारी में शतक जड़े. Thu, 1 Oct 2026 07:43:18 +0530

  Videos
See all

Gyanesh Kumar Resignation News: CEC Gyanesh Kumar पर SC में चुनौती! SIR विवाद ने बढ़ाई हलचल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T02:00:36+00:00

UP Politics : अचानक सपा ऑफिस पहुंचे शिवपाल यादव! मची सियासी हलचल | Shivpal Yadav | SP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T02:00:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers