Responsive Scrollable Menu

उज्जैन में भारी बवाल, शाही मस्जिद हटाने के विरोध में पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Ujjain Shahi Masjid Dispute: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद को हटाने के विरोध में भारी बवाल हो गया. इस बीच सोमवार को मस्जिद को हटाने से पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया. जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. इसके साथ ही पूरी इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. फिलहाल पूरे इलाके में भारी तनाव बना हुआ है. मुस्लिम समुदाय के लोग शाही मस्जिद को हटाने का विरोध कर रहे हैं.

बता दें कि सिंहस्थ की तैयारियों के लिए शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने का मुस्लिम समुदाय के लोग विरोध कर रहे हैं. सोमवार को बुलडोजर एक्शन से पहले भीड़ ने पथराव कर दिया. भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. विरोध प्रदर्शन में शामिल महिलाओं को हटाने की कोशिश के दौरान क्राइम ब्रांच की टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में चोट लग गई.

उज्जैन की शाही मस्जिद का क्या है मामला?

दरअसल, उज्जैन में 12 साल बाद लगने वाले सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों के लिए शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाया जाना है. जिसका स्थानीय लोग भारी विरोध कर रहे हैं. शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने के मामले में मुस्लिम समाज के भीतर भी दो गुट बन गए हैं. जहां एक गुट मस्जिद के हिस्से को हटाने के पक्ष में है जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा है. इस कार्रवाई के विरोध में आज सुबह भारी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस पर पथराव की खबरें भी सामने आईं.

बता दें कि पिछले दो दिनों से शाही मस्जिद को तोड़े जाने की खबरों के बाद स्थानीय लोग और मुस्लिम समुदाय के लोग भारी संख्या में मस्जिद के बाहर इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. रविवार रात भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी और पोकलैंड मशीनें मौके पर पहुंचीं. ये देखकर लोग सड़कों पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

IND vs WI : कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच, जानिए किस मैदान पर होगी दोनों की टक्कर

IND vs WI 2nd ODI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला वनडे मैच इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर यानी बीते रविवार को खेला गया. इस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया. भारत के लिए विराट कोहली और शुभमन गिल ने शतकीय पारियां खेलीं, वहीं कुलदीप यादव ने 4 विकेट हासिल किए. भारतीय प्लेयर्स ने इस शानदार प्रदर्शन के दम पर मेहमान टीम पर 1-0 की बढ़त बना ली है. अब उनका मकसद दूसरे वनडे मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने का होगा.

उससे पहले कई फैंस के मन में सवाल होगा कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा. तो आइए आज हम आपको इस बारे में बताते हैं कि, भारत और वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच कितनी तारीख को कब और कहां खेला जाने वाला है.  

कितनी तारीख को होगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच 30 सितंबर यानी बुधवार को खेला जाएगा. अब से यानी आज से सिर्फ एक दिन बाद भारतीय क्रिकेट फैंस को वेस्टइंडीज के साथ एक और धमाकेदार घरेलू मैच देखने के लिए मिलने वाला है. इस मैच में फिर से रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को फैंस को जलवा देखने के लिए मिलेगा.

किस मैदान पर खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच गुवाहाटी में खेला जाने वाला है. असम में होने वाले इस मैच को देखने के लिए फैंस के बीच काफी ज्यादा उत्साह है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 

कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे मैच में इंडिया में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस 1:30 पर होगा. इस मैच में टॉस के लिए भारत के कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान साई होप मैदान पर आएंगे. 

इस मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर एक बार फिर नजर होगी, जिन्होंने पहले मैच में नाबाद 139 रनों की पारी खेली थी. कोहली के अलावा कप्तान शुभमन गिल पर भी नजरें रहेंगी, जिनके बल्ले से पहले वनडे में 110 रनों की शतकीय पारी निकली है. इसके साथ रोहित शर्मा, केएल राहुल जैसे बल्लेबाज को भी फैंस रन बनाते हुए देखना चाहेंगे. वहीं गेंदबाजी में एक बार फिर से कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा से प्रदर्शन करने की उम्मीद करेंगे.

भारत और वेस्टइंडीज का वनडे स्क्वाड

भारत - शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर. 

वेस्टइंडीज - शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रॉस्टन चेस, जॉन कैंपबेल, गुडाकेश मोती, अलजारी जोसफ, अमीर जंगू (विकेटकीपर), कीसी कार्टी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडेन सील्स, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रू (विकेटकीपर), श्मार जोसफ, विटेल ओर्लैंडो.

ये भी पढ़ें : भारी बारिश का अनुमान! रद्द हुआ भारत-अफगानिस्तान का मैच तो क्या टीम इंडिया हो जाएगी सेमीफाइनल से बाहर?, जानें पूरा गणित

 

Continue reading on the app

  Sports

रोहित-विराट ने आलोचकों के मुंह पर जड़ा ताला...कोच गंभीर को साफ संदेश, 2027 वर्ल्ड कप के लिए तैयार हैं दो 'बूढ़े शेर'

Virat Kohli Congratulate Rohit Sharma Century: वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़कर लौट रहे रोहित शर्मा से हाथ मिलाकर विराट कोहली ने जीत की बधाई दी. पहले मैच में विराट ने भी शानदार सेंचुरी लगाई थी. इन दो 'बूढ़े शेरों' ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जवाब दिया है. साथ ही कोच गौतम गंभीर को भी यह कड़ा संदेश दे दिया है कि वे अभी थके नहीं हैं. इस शानदार फॉर्म ने यह साबित कर दिया है कि रोहित और विराट 2027 विश्व कप खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. Thu, 1 Oct 2026 08:29:34 +0530

  Videos
See all

Punjab Politics | Amit Shah vs CM Maan: पंजाब चुनाव से पहले नशे के खिलाफ जंग? BJP | Arvind Kejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T03:08:58+00:00

Trump-Iran War Update | ट्रंप के सामने ईरान का सरेंडर? Iran News | Strait of Hormuz | Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T03:15:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers