Bollywood स्टार Ranbir Kapoor का जन्मदिन, ज्यादा पढ़ाई से बचने के लिए चुनी थी एक्टिंग
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज यानी की 28 सितंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। बतौर अभिनेता रणबीर कपूर ने कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि अभिनेता बनने से पहले रणबीर कपूर ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को फिल्म 'ब्लैक' में असिस्ट किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार लुक से दर्शकों का दिल जीता। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता रणबीर कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और परिवार
रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को हुआ था। इनके पिता का नाम ऋषि कपूर जोकि अपने समय के जाने-माने अभिनेता थे और इनकी मां का नाम नीतू कपूर है। नीतू कपूर भी एक्ट्रेस हैं और अभी भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। ऐसे में रणबीर को अभिनय विरासत में मिला है। लेकिन रणबीर ने ज्यादा पढ़ाई से बचने के लिए एक्टिंग को चुना था।
फिल्मी सफर
साल 2007 में अभिनेता रणबीर कपूर ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट सोनम कपूर थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। लेकिन इसके बाद अभिनेता ने 'रॉकस्टार', 'ये जवानी है दीवानी', 'राजनीति', 'बचना ए हसीनों', 'ऐ दिल है मुश्किल', 'तमाशा', 'ब्रह्मास्त्र', 'बर्फी', 'वेक अप सिड', 'तू झूठी मैं मक्कार' और 'एनिमल' जैसी फिल्में की हैं।
पर्सनल लाइफ
जब अभिनेता ने इंडस्ट्री में कदम रखा था, तो उनको चॉकलेटी बॉय कहा जाता था। वहीं कई एक्ट्रेस के साथ रणबीर का नाम भी जुड़ा था। दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ रणबीर कपूर की डेटिंग खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। इसके अलावा अभिनेता का नाम प्रियंका चोपड़ा, नरगिस फाकरी और सोनम कपूर के साथ भी जुड़ा।
शादी
वहीं फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को डेट करने लगे। जिसके बाद 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर ने अभिनेत्री आलिया भट्ट से शादी की। वहीं 06 नवंबर 2022 में कपल ने अपनी बेटी राहा का वेलकम किया।
ट्रम्प बोले- ईरान के खिलाफ जल्द जंग जीतेंगे:युद्ध खत्म होते ही तेल की कीमतें गिरेंगी; मिडटर्म चुनाव से पहले फिर हमले की संभावना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा। ट्रम्प ने रविवार को फॉक्स न्यूज से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि युद्ध खत्म होते ही दुनियाभर में तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी। ट्रम्प ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना अमेरिका का सबसे बड़ा लक्ष्य है। ट्रम्प से पूछा गया कि क्या मिडटर्म चुनाव से पहले अमेरिकी सैन्य हमले फिर शुरू हो सकते हैं। उन्होंने इसकी संभावना से इनकार नहीं किया। ट्रम्प ने कहा, “यह संभव है, लेकिन मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता।” ट्रम्प बोले- सैन्य मोर्चे पर हम पहले ही जीत चुके ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका सैन्य कार्रवाई और आर्थिक प्रतिबंधों, दोनों के जरिए ईरान पर दबाव बना रहा है। उन्होंने दावा किया कि सैन्य मोर्चे पर अमेरिका पहले ही जीत चुका है, हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि कार्रवाई पूरी तरह रुक गई है। ईरान की अर्थव्यवस्था पर ट्रम्प ने कहा कि उसकी मुद्रा की कीमत गिर गई है और महंगाई तेजी से बढ़ी है। उन्होंने ईरान में महंगाई दर करीब 300% होने का दावा किया। ईरान बोला- विनाशकारी जंग के लिए तैयार ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि उनका देश जंग दोबारा शुरू होने की स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है। NBC न्यूज के कार्यक्रम ‘मीट द प्रेस’ में उन्होंने कहा, “हम किसी भी नए हमले का मजबूती से सामना करेंगे, भले ही यह विनाशकारी जंग में बदल जाए।” अराघची ने कहा कि ईरान अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेगा। हालांकि, उन्होंने बातचीत का रास्ता खुला रखते हुए कहा कि शांति का कोई भी मौका नहीं गंवाना चाहिए। उनके मुताबिक, अब यह फैसला ट्रम्प को करना है कि वे कूटनीति चुनते हैं या युद्ध का रास्ता अपनाते हैं। ईरान ने जंग खत्म करने को 7 दिन का प्रस्ताव रखा था ईरान ने जंग खत्म करने के लिए अमेरिका के सामने सात दिन का प्रस्ताव रखा था। इसमें होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करने की बात शामिल थी। अमेरिका ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। अराघची के मुताबिक, ईरान समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए तैयार है। इसके बदले वह विदेशों में जमा अपनी संपत्तियों और पैसों पर लगी रोक हटाने और अपना तेल बेचने की अनुमति चाहता है। उन्होंने कहा कि ये मांगें जून में अस्थायी सीजफायर के लिए हुए समझौता ज्ञापन (MoU) जैसी हैं। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से जवाबी हमलों के बाद वह समझौता टूट गया था। ------------ ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका चुनाव के बाद ईरान पर हमला कर सकता है:रिजल्ट का इंतजार कर रहे ट्रम्प; उनकी रिपब्लिकन पार्टी हार सकती है अमेरिका ईरान पर एक बार फिर बड़ा हमला कर सकता है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रम्प नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
