iPhone खरीदने का बड़ा मौका! Flipkart BBD सेल में iPhone 17 पर ₹20,000 और iPhone 15 पर ₹10,000 से ज्यादा की बचत
Flipkart Big Billion Days 2026 में iPhone 17 और iPhone 15 पर शानदार ऑफर मिलने वाले हैं. iPhone 17 को बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के बाद ₹79,999 की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है, जबकि iPhone 15 ₹63,999 तक पहुंच सकता है. जानें BBD Sale की तारीख, iPhone 17 और iPhone 15 की कीमत और बैंक-एक्सचेंज ऑफर्स की पूरी जानकारी.
सेंसेक्स में 700 अंक की गिरावट:73,200 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 200 अंक नीचे आया; बैंकिंग और FMCG शेयर्स में ज्यादा बिकवाली
शेयर बाजार में आज यानी 28 सितंबर को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 700 अंक की गिरावट के साथ 73,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 22,900 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, FMCG और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है। आज से 2 IPO ओपन होंगे आज से SRIT इंडिया और शेयर ब्रोकिंग फर्म शाह इन्वेस्टर्स होम का IPO ओपन होगा। SRIT इंडिया IPO के जरिए 218 करोड़ रुपए और शेयर ब्रोकिंग फर्म शाह इन्वेस्टर्स होम 90.17 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। दोनों ही IPO में 30 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में 25 सितंबर को बढ़त रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 7,796 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले बीते हफ्ते शुक्रवार, 25 सितंबर को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 315 अंक चढ़कर 73,896 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 77 अंक की बढ़त रही, ये 23,141 पर बंद हुआ था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








