Responsive Scrollable Menu

आज का कन्या राशिफल (28 सितंबर 2026) : आज दिन संयम,सही समय पर सही प्रतिक्रिया मांग रहा

Virgo horoscope : यदि आप किसी से नाराज हैं, तो आज फैसला सुनाने की जगह समय लेकर बात करना ज्यादा उपयोगी रहेगा।

Continue reading on the app

फिजिकल हेल्थ- 14 करोड़ लोगों की किडनी खराब:सरकार की सिफारिश- साल में दो बार कराएं KFT, डॉक्टर से जानें हर जरूरी सवाल का जवाब

पिछले दिनों स्वास्थ्य और परिवार कल्याण से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति ने किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT) को लेकर एक सिफारिश की। इसमें 20 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को हर 6 महीने में KFT कराने की बात कही गई है। यह सुझाव नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज (NP-NCD) के तहत दिया गया है। यह सिफारिश ऐसे समय में आई है, जब देश में किडनी डिजीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मेडिकल जर्नल ‘द लैंसेट’ में पब्लिश एक ग्लोबल स्टडी के मुताबिक, भारत में हार्ट डिजीज के बाद क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) दूसरी सबसे बड़ी बीमारी बन चुकी है। चिंता की बात यह है कि शुरुआती चरण में अक्सर किडनी डिजीज के कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते। ऐसे में लोगों को इसका पता तब चलता है, जब किडनी काफी हद तक खराब हो चुकी होती है। यही वजह है कि समिति ने इलाज से ज्यादा समय रहते पहचान और बचाव पर जोर दिया है। इसलिए आज ‘फिजिकल हेल्थ’ में KFT यानी किडनी फंक्शन टेस्ट के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. निरंजन कुलकर्णी, कंसल्टेंट, नेफ्रोलॉजी, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, मुंबई सवाल- संसदीय समिति ने साल में दो बार किडनी टेस्ट किए जाने की सिफारिश क्यों की है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- क्या भारत में किडनी डिजीज के आंकड़े सचमुच चिंताजनक हैं? जवाब- हां, आंकड़ों से इसकी गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हेल्थ जर्नल ‘द लैंसेट’ के मुताबिक, साल 2023 में भारत में लगभग 13.8 करोड़ लोग क्रॉनिक किडनी डिजीज से पीड़ित थे। वहीं संसदीय समिति के अनुसार, हर साल करीब 2 लाख नए मरीज किडनी डिजीज की आखिरी स्टेज तक पहुंचते हैं, जब डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट के अलावा और कोई विकल्प नहीं रह जाता। सवाल- KFT यानी किडनी फंक्शन टेस्ट क्या है? जवाब- इस टेस्ट से किडनी की कार्यक्षमता का आकलन किया जाता है। इसके लिए ब्लड और यूरिन के सैंपल लिए जाते हैं। इसमें सीरम क्रिएटिनिन, एस्टीमेटेड ग्लोमेरुलर फिल्ट्रेशन रेट (eGFR) और यूरिन में प्रोटीन व एल्ब्यूमिन जैसी जांचें की जाती हैं। सवाल- KFT टेस्ट से किडनी के बारे में क्या पता चलता है? जवाब- इस टेस्ट से किडनी की कार्यक्षमता में कमी, किडनी डैमेज के शुरुआती संकेत और बीमारी की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। किडनी की कार्यक्षमता को समझना इसलिए जरूरी है, क्योंकि यह शरीर में कई अहम काम करती है। इसके डैमेज होने पर कई तरह के गंभीर हेल्थ रिस्क हो सकते हैं। किडनी के मुख्य काम ग्राफिक में देखिए- सवाल- KFT में कौन-कौन से टेस्ट शामिल होते हैं? जवाब- इसमें कई टेस्ट शामिल होते हैं, जो किडनी की कार्यक्षमता और उसकी सेहत के अलग-अलग पहलुओं का आकलन करते हैं। इसे पॉइंटर्स से समझिए- सीरम क्रिएटिनिन एस्टीमेटेड ग्लोमेरुलर फिल्ट्रेशन रेट (eGFR) ब्लड यूरिया यूरिन प्रोटीन या एल्ब्यूमिन सोडियम और पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स ध्यान रखें, अलग-अलग लैब के KFT पैनल में शामिल जांचें अलग हो सकती हैं। सवाल- KFT टेस्ट कैसे होता है? क्या इसके लिए कोई खास तैयारी चाहिए? जवाब- इसमें आमतौर पर ब्लड और यूरिन सैंपल लिए जाते हैं। ज्यादातर मामलों में खास तैयारी की जरूरत नहीं होती। लेकिन कुछ टेस्ट के लिए फास्टिंग या दवाओं से जुड़ी विशेष सलाह दी जा सकती है। सवाल- KFT में होने वाले सभी टेस्ट्स की सामान्य रेंज क्या है? जवाब- इसमें शामिल अलग-अलग जांचों की सामान्य रेंज अलग होती है। इसे ग्राफिक से समझिए- सवाल- किन लोगों को रेगुलर किडनी टेस्ट करवाना चाहिए? जवाब- कुछ लोगों में CKD का रिस्क ज्यादा होता है, इसलिए उन्हें डॉक्टर की सलाह से हर 6 महीने में किडनी स्क्रीनिंग करवानी चाहिए। ग्राफिक में देखिए- सवाल- किडनी डैमेज के शुरुआती संकेत क्या हैं? जवाब- किडनी डैमेज की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि शुरुआती स्टेज में अक्सर कोई स्पष्ट लक्षण दिखते। हालांकि, किडनी की कार्यक्षमता घटने पर कुछ संकेत दिख सकते हैं। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- हमारी किन गलतियों और आदतों के कारण किडनी को नुकसान पहुंचता है? जवाब- हमारी रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें किडनी पर अतिरिक्त दबाव डालती हैं, जैसेकि- सवाल- अगर KFT रिपोर्ट खराब आए तो क्या करें? जवाब- सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें, ताकि रिपोर्ट की सही वजह पता चल सके। आप ये कदम उठा सकते हैं- ध्यान रखें, KFT में गड़बड़ी का मतलब हमेशा किडनी फेलियर नहीं होता। समय पर जांच और सही इलाज से कई मामलों में स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सकता है। सवाल- अगर KFT रिपोर्ट सही हो तो क्या करें? जवाब- फिलहाल जांच में किडनी की कार्यक्षमता सामान्य है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आगे किडनी की सेहत को लेकर आप पूरी तरह निश्चिंत हो जाएं। अगर कोई ऐसी आदत है, जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है, तो उसे आज से ही छोड़ें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। सवाल- किडनी को हेल्दी रखने वाली बेस्ट आदतें कौन-सी हैं? जवाब- किडनी पर दबाव कम करने के लिए हेल्दी आदतें अपनाना जरूरी है। सभी हेल्दी आदतों की लिस्ट ग्राफिक में देखिए- KFT से जुड़े कॉमन सवाल-जवाब सवाल- क्या KFT रिपोर्ट खराब आने का मतलब ‘किडनी डैमेज’ होना है? जवाब- ऐसा जरूरी नहीं। KFT में गड़बड़ी के कई कारण हो सकते हैं। डॉक्टर जरूरत के अनुसार दोबारा जांच और अन्य टेस्ट से कारण की पुष्टि करते हैं। सवाल- क्या सामान्य KFT रिपोर्ट का मतलब है कि किडनी पूरी तरह स्वस्थ है? जवाब- जरूरी नहीं। शुरुआती CKD में KFT रिजल्ट सामान्य आ सकता है। जोखिम वाले लोगों में डॉक्टर की सलाह से नियमित स्क्रीनिंग जरूरी है। सवाल- KFT में कितना खर्च आता है? जवाब- इसकी कीमत लैब और जांचों की संख्या के अनुसार अलग-अलग होती है। आमतौर पर KFT पैकेज करीब ₹1,000 तक का हो सकता है। ****************** ग्राफिक्स– विपुल शर्मा ……………… फिजिकल हेल्थ की ये खबर भी पढ़िए फिजिकल हेल्थ- लीकी गट क्या है: क्यों कमजोर होता आंतों का सुरक्षा बैरियर, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, इलाज और जरूरी सावधानियां हमारी आंतें सिर्फ खाना पचाने का काम नहीं करतीं। ये खाने से जरूरी पोषक तत्वों को शरीर में पहुंचाती हैं और कई हानिकारक बैक्टीरिया व टॉक्सिन्स को ब्लड में जाने से रोकती भी हैं। इसके लिए आंतों की अंदरूनी परत एक फिल्टर की तरह काम करती है। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड...55वां वनडे शतक जड़कर बनाए 8 कीर्तिमान, फिर भी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

Virat Kohli made 8 records: विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में नाबाद 139 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान 8 रिकॉर्ड कायम किए. कोहली की धमाकेदार शतकीय पारी के दम पर भारत ने 50 गेंद बाकी रहते पहले मुकाबले को अपने नाम कर लिया. हालांकि बावजूद इसके उन्हें प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड नहीं मिला. कोहली जिस लय में नजर आए, उसने पुराने दिनों की याद ताजा कर दी. उन्होंने न सिर्फ भारतीय टीम को एक आसान जीत दिलाई, बल्कि रिकॉर्ड्स की एक ऐसी झड़ी लगा दी, जिसने क्रिकेट इतिहास के पन्नों को एक बार फिर नए सिरे से लिखने पर मजबूर कर दिया. कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने विंडीज के 4 बड़े विकेट चटकाए. Mon, 28 Sep 2026 05:01:04 +0530

  Videos
See all

US Iran War: Trump ने Xi को दिया बड़ा संदेश! China बनेगा अमेरिका का साथी? | Trump-Xi Meeting | n18g #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T00:30:34+00:00

Viral Video | गणेश विसर्जन में DJ बना बवाल, सड़क पर भिड़े दो गुट! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T00:35:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers