Responsive Scrollable Menu

शूटिंग में भारत को गोल्ड दिला सकती हैं मनु भाकर:एथलेटिक्स में श्रीशंकर और गुलवीर का फाइनल भी; आज एशियन गेम्स में 24 गोल्ड मुकाबले

एशियन गेम्स के 9वें दिन भारत को शूटिंग में मनु भाकर से गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी। उनके पास 2 मेडल जीतने का मौका होगा। वे पहले ईशा सिंह और राही सरनोबत के साथ महिला 25 मीटर पिस्टल के इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन में उतरेंगी। इसी समय टीम का फाइनल भी होगा। इसके अलावा इंडिविजुअल कैटेगरी का मेडल इवेंट भी आज ही खेला जाएगा। वहीं श्रीशंकर मुरली लॉन्ग जंप और गुलवीर सिंह 1500 मीटर के फाइनल में खेलेंगे। वहीं बॉक्सिंग में प्रिया, कपिल पोखरिया और लवलीना बोरगोहेन के भी अहम मुकाबले होंगे। आज 24 गोल्ड दांव पर एशियन गेम्स में आज कुल 24 गोल्ड मेडल इवेंट होंगे। एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 9 गोल्ड दांव पर होंगे। इसके अलावा शूटिंग, डाइविंग, कुराश, BMX रेसिंग, टेबल टेनिस और वेटलिफ्टिंग में भी गोल्ड मेडल का फैसला होगा। सुबह 3:58 बजे शुरु होंगे भारत के मुकाबले दिन की शुरुआत सुबह 3:58 बजे सर्फिंग से होगी। सिवराज बाबू और किशोर कुमार अंबारसु पुरुष शॉर्टबोर्ड हीट्स में उतरेंगे। 4:45 बजे तीरंदाजी में भारतीय खिलाड़ी कंपाउंड इंडिविजुअल राउंड ऑफ-32 और राउंड ऑफ-16 में खेलेंगे। सुबह 6:10 बजे मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत महिला 25 मीटर पिस्टल की इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन में उतरेंगी। इसी समय टीम फाइनल भी होगा। क्वालिफाई करने पर तीनों दोपहर 10:45 बजे इंडिविजुअल फाइनल खेलेंगी। कुराश में पिंकी बलहारा का मेडल मुकाबला सुबह 8 बजे से पिंकी बलहारा महिला 78 किग्रा वर्ग में क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी। जीतने पर वह सेमीफाइनल और इसके बाद मेडल मुकाबले में पहुंच सकती हैं। मेंस हॉकी में बांग्लादेश से मुकाबला दोपहर 3:30 बजे भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल-A के मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगी। वहीं स्क्वैश में भारत की महिला टीम चीन और जापान, जबकि पुरुष टीम चीन और साउथ कोरिया के खिलाफ पूल मुकाबले खेलेगी। एथलेटिक्स में श्रीशंकर और गुलवीर के फाइनल शाम 4:13 बजे अविनाश साबले पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में उतरेंगे। 4:25 बजे श्रीशंकर मुरली और डेविड सोलोमन पुरुष लॉन्ग जंप फाइनल खेलेंगे। 4:35 बजे गुलवीर सिंह और यूनुस शाह पुरुष 1500 मीटर फाइनल में उतरेंगे। इसके अलावा महिला डिस्कस थ्रो, महिला और पुरुष 400 मीटर हर्डल्स, पुरुष जेवलिन थ्रो, महिला 5000 मीटर और महिला 4x100 मीटर रिले के फाइनल भी होंगे। बॉक्सिंग में प्रिया, कपिल और लवलीना का क्वार्टर फाइनल मैच दोपहर 2:15 बजे प्रिया महिला 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल में मिजगोना समदोवा से खेलेंगी। 3:45 बजे कपिल पोखरिया पुरुष 90 किग्रा क्वार्टर फाइनल में किम गिचाए के खिलाफ उतरेंगे। 4 बजे लवलीना बोरगोहेन महिला 75 किग्रा क्वार्टर फाइनल खेलेंगी।

Continue reading on the app

कब आएगी 'मिर्जापुर 4'? 'मिर्जापुर द मूवी' की दहाड़ के बीच 'गोलू गुप्ता' ने दी अपडेट, फिल्म का भी बनेगा दूसरा पार्ट

‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल टाइट है. फिल्म ने 320 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन दर्ज कर लिया है. इस बीच गोलू गुप्ता बन दर्शकों का दिल जीतने वाली श्वेता त्रिपाठी ने फिल्म के दूसरे पार्ट और मिर्जापुर वेब सीरीज के चौथे इंस्टालमेंट को लेकर बड़ी अपडेट शेयर की है. तो आइए जानते हैं कि ये फिल्म औऱ सीरीज आखिर कब दस्तक देने वाली हैं.

Continue reading on the app

  Sports

4 बल्लेबाजों के नाम पर है छक्कों से 100 रन बनाने से चूकने का रिकॉर्ड, रोहित के साथ 3 बैट्समैन कौन? 1 बैटर के नाम 102 रन

max sixes record in odi innings: एक ही पारी में छक्कों की ऐसी बारिश करना कि पूरा रिकॉर्ड बुक बदल जाए, बेहद खास है. इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन सबसे आगे हैं. मॉर्गन ने 2019 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी तूफानी पारी खेली थी, जिसे आज भी वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी छक्केबाजी वाली पारियों में गिना जाता है. मॉर्गन ने तब सिर्फ छक्कों की मदद से 102 रन बना दिए थे Mon, 28 Sep 2026 17:54:14 +0530

  Videos
See all

Rashtravad: सीट बंटवारे पर क्लेश..गठबंधन तोड़ देंगे Rahul-Akhilesh? | EC Controversy | Gyanesh Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T12:47:28+00:00

Ujjain Masjid News : उज्जैन में शहर काजी के घर का घेराव #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T12:46:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers