Responsive Scrollable Menu

Prashant Kishor बांकीपुर उपचुनाव के 12वें दौर की मतगणना के बाद आगे

पटना, तीन अगस्त बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को मतगणना के 12वें दौर के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार पर 6,646 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 31 में से 12 दौर की मतगणना पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर को 23,756 मत मिले हैं, जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 17,110 मत प्राप्त हुए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी 48,50 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर हैं।

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर भाजपा से यह सीट छीनने में सफल होते हैं या नहीं। बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जनता का जो भी फैसला होगा, उसे स्वीकार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor बांकीपुर उपचुनाव में आगे, पांचवें दौर की मतगणना के बाद बढ़त

उन्होंने कहा, ‘‘ये शुरुआती रुझान हैं। कुछ और दौर की मतगणना के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। हमें उम्मीद है कि जनादेश राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में होगा, क्योंकि हमने सभी जातियों, धर्मों और समुदायों के लोगों के विकास के लिए काम किया है।’’ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अप्रैल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण इस सीट के रिक्त होने के बाद यह उपचुनाव जरूरी हो गया है।

इसे भी पढ़ें: Bankipur Bypoll Result | बांकीपुर में प्रशांत किशोर का जलवा, दूसरे राउंड के बाद भी बनाई बढ़त, BJP उम्मीदवार 1100 से ज्यादा वोटों से पीछे

भाजपा ने इस सीट से अपने युवा मोर्चा के नेता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रेखा गुप्ता को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले 2025 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के नितिन नवीन से 50,000 से अधिक मतों के अंतर से पराजित हुई थीं।

उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को हुए मतदान में 34.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था जो पिछले विधानसभा चुनाव में हुए 41.45 प्रतिशत मतदान की तुलना में सात प्रतिशत से अधिक कम रहा। मतगणना शुरू होने से पहले राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस बीच, पटना में मिठाई की कई दुकानों पर भाजपा कार्यकर्ता लड्डू तैयार करवाते दिखे गए।

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor बांकीपुर उपचुनाव में आगे, शुरुआती मतगणना में मिले 2,225 वोट

उनका दावा है कि नीरज कुमार सिन्हा की जीत तय है।

Continue reading on the app

IIT से नहीं, फिर भी 22 साल की उम्र में 4.8 लाख की सैलरी; Gen-Z का पोस्ट हुआ वायरल

22 साल के प्रोफेशनल ने अपनी 4.8 लाख रुपये महीने की कमाई का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि वह IIT से नहीं है, फिर भी इतनी कम उम्र में यह मुकाम हासिल कर चुका है। उनका यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

video: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय एथलीट ने बताया कैसे पूरा हुआ सपना

हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय एथलीट अपनी जीत पर खुशी व्यक्त करती हैं. वह बताती हैं कि यह उनके लिए एक सपने जैसा है और अब उनका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स और ओलंपिक में भी गोल्ड मेडल जीतना है. #CommonwealthGames #GoldMedal #IndianAthlete #SportsNews #MissionOlympics Tue, 4 Aug 2026 16:54:08 +0530

  Videos
See all

UP Vidhnsabha Monsoon Session: विधानसभा में धरने पर बैठे SP MLA चंदन यादव | CM Yogi | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:14:57+00:00

Brajesh Pathak Interview: जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन पर Gen-Z एंकर का सवाल, सुनिए डिप्टी CM का जवाब! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:15:25+00:00

ट्रंप ने दिया पाकिस्तान को झटका | US Iran War | Pakistan | Saudi Arabia | Qatar | Meddle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:14:00+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Trump | Kuwait| Air Strike | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:17:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers