Responsive Scrollable Menu

गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिका में आपराधिक मामला खारिज, कोर्ट ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

अमेरिका की एक संघीय अदालत ने भारतीय अरबपति गौतम अडानी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले को खारिज कर दिया है।

Continue reading on the app

Hurun India Rich List 2026: ₹10,000 करोड़ नेट वर्थ के साथ शाहरुख खान भारत के सबसे अमीर एक्टर, अमिताभ-सलमान खान किस नंबर पर? जानें

Hurun India Rich List 2026: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 जारी हो गई है। इस सूची में बॉलीवुड के सितारों की संपत्ति को लेकर भी दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। अभिनेता शाहरुख खान एक बार फिर भारत के सबसे अमीर अभिनेता बने हैं। हालांकि, इस बार उनकी नेटवर्थ में पिछले साल के मुकाबले करीब 2,490 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, इकसे बावजूद वह अब भी भारत के सबसे अमीर एक्टर हैं।

हुरुन की लिस्ट के मुताबिक शाहरुख खान की मौजूदा नेटवर्थ 10,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसमें उनकी फिल्मों से होने वाली कमाई के अलावा कारोबार और निवेश भी शामिल हैं।

10 हजार करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ शाहरुख सबसे आगे
शाहरुख खान की संपत्ति में उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और खेल से जुड़ा कारोबार नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स भी अहम हिस्सा हैं। इन्हीं कारोबारी हितों की वजह से अभिनेता की कुल संपत्ति फिल्मों से होने वाली कमाई तक सीमित नहीं है।

हालांकि, 2025 की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शाहरुख खान की नेटवर्थ 12,490 करोड़ रुपये बताई गई थी। इस लिहाज से इस साल उनकी अनुमानित संपत्ति में करीब 2,490 करोड़ रुपये की गिरावट दिखाई गई है।

इससे पहले 2026 की शुरुआत में जारी हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में शाहरुख की नेटवर्थ 10,800 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

दूसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन, बढ़ी संपत्ति
सूची में अमिताभ बच्चन 4,000 करोड़ रुपये की अनुमानित नेटवर्थ के साथ दूसरे सबसे अमीर भारतीय अभिनेता हैं। खास बात यह है कि पिछले साल उनकी नेटवर्थ 1,630 करोड़ रुपये बताई गई थी।

अमिताभ बच्चन किसी बड़े कारोबार को सीधे तौर पर संचालित नहीं करते, लेकिन उनका पारिवारिक निवेश कार्यालय कई कंपनियों में निवेश करता है। इसके अलावा रियल एस्टेट में भी उनका निवेश बताया जाता है।

3000 करोड़ के साथ सलमान खान की एंट्री
सलमान खान ने इस साल हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। उनकी अनुमानित नेटवर्थ 3,000 करोड़ रुपये बताई गई है। अभिनेता की फिल्मों के अलावा विज्ञापन, ब्रांड पार्टनरशिप और अन्य कारोबारी गतिविधियों से होने वाली कमाई भी उनकी कुल संपत्ति में योगदान देती है।

चौथे नंबर पर ऋतिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन की संपत्ति में भी पिछले साल की तुलना में इजाफा हुआ है। 2025 की सूची में उनकी नेटवर्थ 2,160 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 2,500 करोड़ रुपये हो गई है। ऋतिक के कारोबार HRX को उनकी बढ़ती संपत्ति में अहम वजह बताया गया है।

5वें नंबर विराट कोहली 1600 करोड़ नेट वर्थ के साथ, सचिन तेंदुलकर 1500 करोड़ और महेंद्र सिंह धोनी भी 1500 करोड़ की नेट वर्थ के साथ छठे स्थान पर हैं। 

जूही चावला और करण जौहर इस बार सूची से बाहर
पिछले साल हुरुन की सूची में शामिल जूही चावला और करण जौहर इस बार 2026 की सूची में नजर नहीं आ रहे हैं।

2025 में जूही चावला की नेटवर्थ 7,790 करोड़ रुपये और करण जौहर की संपत्ति 1,880 करोड़ रुपये बताई गई थी।

रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा के पिता भी सूची में
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में नरेश मल्होत्रा का नाम भी शामिल है। वह फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा के पिता हैं। सूची के मुताबिक नरेश मल्होत्रा की मौजूदा नेटवर्थ 16,000 करोड़ रुपये है।
 

Continue reading on the app

  Sports

Kuldeep Yadav 200 ODI Wickets से 2 कदम दूर, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका

भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है। वह वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं। अगर गुवाहाटी में कुलदीप यह मुकाम हासिल कर लेते हैं, तो वह भारत के उन चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में 200 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।

बता दें कि कुलदीप ने पहले वनडे में तिरुवनंतपुरम में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए थे। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। अब दूसरे वनडे से पहले उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ है और टीम को उनसे एक बार फिर अहम योगदान की उम्मीद है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, कुलदीप ने अब तक 122 वनडे मैचों में 198 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 26.70 रहा है। उनके नाम 10 बार 4 विकेट और 2 बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25 रन देकर 6 विकेट रहा है।

200 विकेट पूरे करने के बाद कुलदीप भारत के 9वें ऐसे गेंदबाज बन जाएंगे, जिन्होंने वनडे में यह आंकड़ा पार किया है। भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। कुंबले ने 269 वनडे मैचों में 334 विकेट लिए हैं।

भारतीय स्पिन गेंदबाजों की बात करें तो कुलदीप से पहले सिर्फ 3 गेंदबाज 200 विकेट का आंकड़ा पार कर सके हैं। अनिल कुंबले के 334 विकेट के अलावा हरभजन सिंह ने 265 और रवींद्र जडेजा ने 232 विकेट लिए हैं। ऐसे में कुलदीप के पास इस खास सूची में अपना नाम दर्ज कराने का मौका है।

हालांकि, इस साल कुलदीप का प्रदर्शन लगातार एक जैसा नहीं रहा है। उन्होंने 2026 में अब तक 5 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 7 विकेट मिले हैं। इस दौरान उनका औसत 37.71 और रन खर्च करने की दर 5.86 रही है। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच की 4 विकेट वाली गेंदबाजी उनके लिए अहम वापसी के तौर पर देखी जा रही है।

गौरतलब है कि दूसरे वनडे में भारत की टीम की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं। टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। वेस्टइंडीज की टीम में जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ और जयडेन सील्स जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।

कुलदीप के लिए गुवाहाटी का मुकाबला सिर्फ एक और वनडे नहीं होगा। 200 विकेट का आंकड़ा उनके करियर में एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि साबित हो सकता है और इसके लिए उन्हें सिर्फ 2 विकेट की जरूरत है।

Wed, 30 Sep 2026 22:31:00 +0530

  Videos
See all

Why did the monkeys climb onto the red vehicle? लाल गाड़ी पर क्यों चढ़ बैठे बंदर? #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T17:39:50+00:00

Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha: जिस EVM को राजीव गांधी लाए उसका विरोध! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T17:40:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers