Responsive Scrollable Menu

Ukraine के Power Grid पर Russia का बड़ा हमला, एक बच्चे समेत 7 नागरिकों की मौत

रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन हमला करते हुए मुख्य रूप से विद्युत ग्रिड को निशाना बनाया जिससे एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अगस्त के आखिर से रूस ने अपने हवाई हमले तेज़ कर दिए हैं, जिससे यूक्रेन पर दबाव बढ़ गया है।

यूक्रेन जब सर्दियों की तैयारी में जुटा है तब रूस ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बना रहा है ताकि यूक्रेन के लोगों को विद्युत सुविधा और पानी न मिल सके। प्रधानमंत्री सेरही कोरेत्स्की ने टेलीग्राम पर कहा, ‘‘गर्मियों के बाद से शायद ही कोई ऐसा दिन बीता हो जब दुश्मन ने ऊर्जा अवसंरचना पर हमला न किया हो। लेकिन यह पहला मौका है जब इतना बड़ा और समन्वित हमला हुआ है।’’ यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने कहा कि रूस के हमलों में बढ़ोतरी की वजह से ‘पूरे यूक्रेन में लगभग लगातार हवाई हमले के अलर्ट वाले दिन’ देखने को मिल रहे हैं।

सिबिहा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘रूस अपना आतंक बढ़ा रहा है: दिन में जेट-संचालित ड्रोन, रात में बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलें। हमारे शहरों एवं आम नागरिकों पर लगातार हमले हो रहे हैं।’’ यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि हमला शुरू करने के साढ़े चार साल बाद भी रूस लड़ाई रोकने की अमेरिकी कोशिशों में शामिल नहीं हो रहा है। उधर, रूस का कहना है कि वह अस्थायी युद्धविराम के बजाय एक व्यापक समझौता चाहता है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि पूरे यूक्रेन में रूसी हमलों में सात यूक्रेनी नागरिक मारे गए और 24 घायल हो गए। हालांकि, उन्होंने कोई ब्योरा नहीं दिया। यूक्रेन में क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने बताया कि कीव क्षेत्र के विशहोरोद में एक निजी घर के मलबे से एक मृत बच्चे को निकाला गया और तीन अन्य लोगों को बचाया गया।

अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में राजधानी कीव में तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम चार अन्य घायल हो गए। ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा कि रूस का मुख्य निशाना कीव और उसके आस-पास के इलाकों में मौजूद ऊर्जा अवसंरचना है।

Continue reading on the app

भितरवार में दो बच्चियों से छेड़छाड़ का मामला, 35 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया केस

ग्वालियर जिले के भितरवार थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 29 सितंबर की शाम शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और 30 सितंबर को उसे पकड़ लिया। मामले में बीएनएस की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7 एवं 8 के तहत केस दर्ज किया गया है।

वहीं शिकायत के मुताबिक दोनों बच्चियां मंदिर के पास खेल रही थीं। इसी दौरान उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। शिकायत में गांव के ही भगवान सिंह पर दोनों बच्चियों को गलत नीयत से पकड़ने का आरोप लगाया गया। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस के अनुसार 29 सितंबर की शाम भितरवार निवासी एक महिला थाने पहुंची थी। उसने बताया कि उसकी 7 वर्षीय बेटी और देवरानी की 6 वर्षीय बेटी मंदिर के पास खेल रही थीं। इसी दौरान बच्चियों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। महिला मौके पर पहुंची तो वहां भगवान सिंह दोनों बच्चियों को पकड़े हुए था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

वहीं बच्चियों ने अपने परिजन को बताया कि आरोपी ने उन्हें नमकीन और बिस्कुट देने की बात कहकर अपने पास बुलाया था। इसके बाद उनके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। शिकायत सामने आने के बाद भितरवार थाने में अपराध क्रमांक 396/26 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 7 और 8 लगाई गई हैं। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस के अनुसार बच्चियों की उम्र 7 और 6 साल है। मामले में आरोपी की पहचान भगवान सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी को हिरासत में लिया और इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया। नाबालिग बच्चियों से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने केस में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी शामिल की हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की उम्र 35 वर्ष है और वह मोहनगढ़ भितरवार का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

रांची में 9 अक्टूबर को खेला जाएगा टी-20 क्रिकेट मैच, ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलेंगे टिकट

रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को टी-20 मैच होगा. टिकट बिक्री 5-6 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जेएससीए काउंटर और district.in पर होगी. एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ले सकता है. Wed, 30 Sep 2026 23:52:20 +0530

  Videos
See all

Harry and Meghan condemn 'intrusion' as men seen near children's school. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T18:30:25+00:00

Final Prime Time | Blue Drum Case: मुस्कान-साहिल दोषी करार, अब 14 अक्टूबर को सजा का फैसला!Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T18:30:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers