10 मिनट डीप फ्राई, फिर सरसों की गाढ़ी करी में पकती है मछली, महंगू होटल की पुरानी रेसिपी
बिहार की राजधानी पटना का करीब 150 साल पुराना महंगू होटल आज भी अपने पारंपरिक मांसाहारी व्यंजनों के लिए जाना जाता है. यहां की सरसों वाली मछली का स्वाद खास बनाने के लिए आज भी पुराना तरीका अपनाया जाता है. होटल में पिछले 30-35 वर्षों से काम कर रहे प्रदीप के मुताबिक, ताजी रोहू मछली के साथ सरसों का तेल और सिलौटी पर पिसी सरसों का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि हल्दी और लाल मिर्च का पाउडर भी घर पर ही तैयार होता है. पहले मछली को मसालों के साथ डीप फ्राई किया जाता है और फिर पिसी सरसों, हल्दी व लाल मिर्च से तैयार गाढ़ी करी में पकाया जाता है. खास बात यह है कि दादा और पिता के समय से चली आ रही मसाले तैयार करने की प्रक्रिया आज भी बरकरार है, जिससे इस मछली के स्वाद में पुरानी रसोई की झलक मिलती है.
असम पुलिस की हिरासत से छूटे कॉकरोच के आशुतोष रांका, क्यों कहा- सॉरी शक्तिमान
कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका रविवार को असम पुलिस की हिरासत से छूट गए। इसको लेकर उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया। आशुतोष ने लिखा कि असम पुलिस की गैरकानूनी हिरासत खत्म हो गई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Hindustan










