Helmet cleaning Tips : गंदे हेलमेट-वाइजर को इस ट्रिक से करें साफ, गंदगी-दुर्गंध से मिलेगा छुटकारा
Helmet Kaise Saaf Karen : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बाइक समय बचाने का सबसे अच्छा साधन है. गांव हो या शहर, बाइक हर किसी की जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा है. बाइक का सफर करते समय हेलमेट हमारी सुरक्षा करता है. हेलमेट हमेशा आईएसआई मार्क का खरीदना चाहिए. हेलमेट सिर को चोट से बचाता है. प्रदूषण से बचाता है लेकिन अगर समय इसे साफ नहीं किया जाए तो बालों को नुकसान पहुंचाता है. यह भी सच है कि हेलमेट तो लोग लगाते हैं लेकिन उसे समय पर साफ नहीं करते. हेलमेट कितने दिन बाद साफ करना चाहिए, कैसे साफ करना चाहिए, क्या हेलमेट साफ करने का कोई आसान तरीका है, आइये जानते हैं.
'मैंने बस इसलिए किया था...' '370 की बिरयानी' विवाद के बाद पहली बार प्रणित मोरे ने दी परफॉर्मेंस, हुए इमोशनल
Pranit More Stage Show: स्टैंडअप कॉमेडियन और 'बिग बॉस 19' फेम प्रणित मोरे पिछले काफी समय से विवादों में घिरे हुए थे. 370 रुपये की बिरयानी मामले (370 Biryani Controversy) को लेकर कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर तक हो गई थी. वहीं, अब इस घटना के बाद पहली बार प्रणित ने लाइव परफॉर्मेंस दी है. इस दौरान वो भावुक हो गए हैं और उन्होंने लोगों का शुक्रिया भी किया. चलिए जानते हैं प्रणित मोरे ने क्या कुछ कहा.
प्रणित मोरे ने फैंस का किया शुक्रिया
प्रणित मोरे ने 370 रुपये की बिरयानी विवाद के बाद पहली बार लाइव परफॉर्मेंस दी. इस दौरान स्टेज पर वो भावुक हो गए. कॉमेडियन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कहते दिखें- 'जब मैं स्टेज पर आया, तुम लोगों ने भी अभी चियर किया तो मुझे लग रहा था कि क्या ये लोग मुझे स्वीकार करेंगे? मुझे बहुत अच्छा लगा कि तुम लोग इतने सपोर्टिव थे, जो भी चीजें हुईं, उसके बाद भी तुम लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया, इतनी सारी चीजें हो गईं.'
क्यों प्रणित ने शुरू किया स्टैंडअप?
लाइव शो के दौरान प्रणित ने ऑडियंस संग बातचीत में ये भी बताया कि उन्होंने कॉमेडी की शुरुआत कैसे की. उन्होंने कहा- 'देखो स्टैंडअप मैंने चालू इसीलिए नहीं किया था, कि इससे सिर्फ पैसे मिलेंगे या फिर मैं फेमस हो जाऊंगा. मैंने बस इसलिए किया था क्योंकि मैं जो जॉब करता था, उसके बाद जो मैंने स्टैंडअप करना चालू किया, मुझे लगा था कि इससे मुझे खुशी मिले और हमेशा से प्वॉइंट ये था कि बाकी लोगों को भी खुशी मिले. लेकिन ये जब नहीं होता तो थोड़ा बुरा तो लगता है.'
This Clip Is from his Georgia Show (14th June)#PranitMore pic.twitter.com/NtTHGUhkB0
— Supreme (@DarshanShi67146) July 30, 2026
ये भी पढ़ें- Lock UPP 2: फिनाले से पहले ही एविक्ट हो गईं शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा ने चली ऐसी चाल, पलट गया गेम
प्रणित ने अपनी मम्मी को भी किया याद
इस दौरान प्रणित मोरे (Pranit More) ने स्टेज पर अपनी मम्मी की बातों को भी याद किया. कॉमेडियन कहा- 'आज मेरी मम्मी ने एक ही चीज बोली कि ठीक है तूने गलती की है, तूने माफी मांगी, तेरे बर्ताव से दिख गया है. लेकिन मैंने बोला- 'अगर उनको पसंद नहीं आया तो?' मम्मी ने बोला कि गलती तो सभी करते हैं ना, तू पूछ लेना कि तुम से अगर ऐसा कोई है, जिसने कभी गलती नहीं की है. तो फिर मैं ये नहीं करूंगा भाई. तो आप लोगों का बहुत शुक्रिया, फिर से एक मौका देने के लिए. बहुत शो किए मैंने, लेकिन ये शो हमेशा याद रहेगा और तुम लोग मुझे हमेशा याद रहोगे.'
क्या है '370 रुपये की बिरयानी' विवाद
दरअसल, गुरुग्राम में कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में एक शख्स ने महिलाओं को लेकर टिप्पणी की थी. 22 साल के वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा ने अपनी एक डेट का किस्सा सुनाया था. उन्होंने कहा था कि वो एक लड़की के साथ घूमने गया था और उसने उसके लिए 370 रुपये की चिकन बिरयानी खरीदी थी. जब लड़की ने उससे घर छोड़ने के लिए कहा, तो हिमांशु ने सरेआम टिप्पणी करते हुए कहा कि, "370 रुपए खर्च किए हैं, वसूल तो करूंगा." ये टिप्पणी करना उन्हें भारी पड़ गया और लोगों की भावनाएं आहत हो गई.
प्रणित मोरे ने मांगी थी माफी
इसके बाद प्रणित मोरे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में सार्वजनिक माफी मांगी थी और कहा था कि वो उनके विचार नहीं हैं, लेकिन वो मानते हैं कि उस कमेंट पर हंसने के बजाय उसे सही जवाब देना चाहिए था. प्रणित ने कहा कि जो कुछ भी हुआ, वह उसके लिए दिल से माफी मांगते हैं और आगे इसे एक सबक की तरह लेंगे. प्रणित ने वीडियो शेयर कर भी लोगों से माफी मांगी थी. वहीं, प्रणित के खिलाफ IT एक्ट की धारा 67 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 294, 353(3), 75(2) और 75(3) के तहत केस दर्ज किया गया था.
ये भी पढ़ें- 'खतरों के खिलाड़ी' फेम एक्ट्रेस संग पति ने की मारपीट, दो साल पहले की थी सीक्रेट शादी, अब घरेलू हिंसा का केस दर्ज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation
















