Responsive Scrollable Menu

'मैंने बस इसलिए किया था...' '370 की बिरयानी' विवाद के बाद पहली बार प्रणित मोरे ने दी परफॉर्मेंस, हुए इमोशनल

Pranit More Stage Show: स्टैंडअप कॉमेडियन और 'बिग बॉस 19' फेम प्रणित मोरे पिछले काफी समय से विवादों में घिरे हुए थे. 370 रुपये की बिरयानी मामले (370 Biryani Controversy) को लेकर कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर तक हो गई थी. वहीं, अब इस घटना के बाद पहली बार प्रणित ने लाइव परफॉर्मेंस दी है. इस दौरान वो भावुक हो गए हैं और उन्होंने लोगों का शुक्रिया भी किया. चलिए जानते हैं प्रणित मोरे ने क्या कुछ कहा.

प्रणित मोरे ने फैंस का किया शुक्रिया

प्रणित मोरे ने 370 रुपये की बिरयानी विवाद के बाद पहली बार लाइव परफॉर्मेंस दी. इस दौरान स्टेज पर वो भावुक हो गए. कॉमेडियन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कहते दिखें- 'जब मैं स्टेज पर आया, तुम लोगों ने भी अभी चियर किया तो मुझे लग रहा था कि क्या ये लोग मुझे स्वीकार करेंगे? मुझे बहुत अच्छा लगा कि तुम लोग इतने सपोर्टिव थे, जो भी चीजें हुईं, उसके बाद भी तुम लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया, इतनी सारी चीजें हो गईं.'

क्यों प्रणित ने शुरू किया स्टैंडअप?

लाइव शो के दौरान प्रणित ने ऑडियंस संग बातचीत में ये भी बताया कि उन्होंने कॉमेडी की शुरुआत कैसे की. उन्होंने कहा- 'देखो स्टैंडअप मैंने चालू  इसीलिए नहीं किया था, कि इससे सिर्फ पैसे मिलेंगे या फिर मैं फेमस हो जाऊंगा. मैंने बस इसलिए किया था क्योंकि मैं जो जॉब करता था, उसके बाद जो मैंने स्टैंडअप करना चालू किया, मुझे लगा था कि इससे मुझे खुशी मिले और हमेशा से प्वॉइंट ये था कि बाकी लोगों को भी खुशी मिले. लेकिन ये जब नहीं होता तो थोड़ा बुरा तो लगता है.'

ये भी पढ़ें- Lock UPP 2: फिनाले से पहले ही एविक्ट हो गईं शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा ने चली ऐसी चाल, पलट गया गेम

प्रणित ने अपनी मम्मी को भी किया याद

इस दौरान प्रणित मोरे (Pranit More) ने स्टेज पर अपनी मम्मी की बातों को भी याद किया. कॉमेडियन कहा- 'आज मेरी मम्मी ने एक ही चीज बोली कि ठीक है तूने गलती की है, तूने माफी मांगी, तेरे बर्ताव से दिख गया है. लेकिन मैंने बोला- 'अगर उनको पसंद नहीं आया तो?' मम्मी ने बोला कि गलती तो सभी करते हैं ना, तू पूछ लेना कि तुम से अगर ऐसा कोई है, जिसने कभी गलती नहीं की है. तो फिर मैं ये नहीं करूंगा भाई. तो आप लोगों का बहुत शुक्रिया, फिर से एक मौका देने के लिए. बहुत शो किए मैंने, लेकिन ये शो हमेशा याद रहेगा और तुम लोग मुझे हमेशा याद रहोगे.'

क्या है '370 रुपये की बिरयानी' विवाद 

दरअसल, गुरुग्राम में कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में एक शख्स ने महिलाओं को लेकर टिप्पणी की थी. 22 साल के वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा ने अपनी एक डेट का किस्सा सुनाया था. उन्होंने कहा था कि वो एक लड़की के साथ घूमने गया था और उसने उसके लिए 370 रुपये की चिकन बिरयानी खरीदी थी. जब लड़की ने उससे घर छोड़ने के लिए कहा, तो हिमांशु ने सरेआम टिप्पणी करते हुए कहा कि, "370 रुपए खर्च किए हैं, वसूल तो करूंगा." ये टिप्पणी करना उन्हें भारी पड़ गया और लोगों की भावनाएं आहत हो गई.

प्रणित मोरे ने मांगी थी माफी

इसके बाद प्रणित मोरे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में सार्वजनिक माफी मांगी थी और  कहा था कि वो उनके विचार नहीं हैं, लेकिन वो मानते हैं कि उस कमेंट पर हंसने के बजाय उसे सही जवाब देना चाहिए था. प्रणित ने कहा कि जो कुछ भी हुआ, वह उसके लिए दिल से माफी मांगते हैं और आगे इसे एक सबक की तरह लेंगे. प्रणित ने वीडियो शेयर कर भी लोगों से माफी मांगी थी. वहीं, प्रणित के खिलाफ  IT एक्ट की धारा 67 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 294, 353(3), 75(2) और 75(3) के तहत केस दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें- 'खतरों के खिलाड़ी' फेम एक्ट्रेस संग पति ने की मारपीट, दो साल पहले की थी सीक्रेट शादी, अब घरेलू हिंसा का केस दर्ज

Continue reading on the app

शिवभक्त माता-पिता के लिए परफेक्ट हैं ये मॉडर्न बेबी नेम्स, हर नाम की अपनी खास पहचान, स्टाइलिश भी, धार्मिक भी

Modern Baby Names: भगवान शिव से प्रेरित अयान, शिवाय, रुद्र, अनय, काव्य, ईशान, वंश, निर्वाण, ऋषिक और आध्या जैसे नाम आधुनिक होने के साथ गहरे आध्यात्मिक अर्थ भी रखते हैं. ये नाम आज के दौर में स्टाइल, संस्कृति और सकारात्मक पहचान का संतुलित विकल्प माने जा रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

पैसा है तो चोट नहीं लगेगी? IPL खेलने वाले फिट खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए अनफिट

भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने के लिए करोड़ों रुपये मिलते हैं. तो क्या उन पैसों की चमक दमक के चलते ही वो वहां अनफिट नहीं होते. जबकि वही खिलाड़ी IPL के खत्म होने के बाद टीम इंडिया के लिए कम ही मैच खेलते दिखते हैं. सिर्फ IPL 2026 के बाद की बात करें तो कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक एक भी मैच भारत के लिए नहीं खेला है. Mon, 03 Aug 2026 13:43:36 +0530

  Videos
See all

Flood News Today: जम्मू-कश्मीर के Kathua में सैलाब में डूबा ब्रिज | Jammu Kashmir Rain |News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T08:42:15+00:00

Karan Bhushan Singh | बृजभूषण का बेटा रो पड़ा.... | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T08:42:33+00:00

मानसून सत्र से पहले CM योगी LIVE | UP Assembly Session | UP Government #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T08:47:10+00:00

UGC निर्णय पर करणी सेना का विरोध |#viralvideo #viral #viralshorts #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T08:42:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers