Responsive Scrollable Menu

28 September History: Lata Mangeshkar की जयंती और 1929 के बाद संगीत की दुनिया

इतिहास के साथ 28 सितंबर का बड़ा सुरीला रिश्ता है। अपनी मधुर आवाज से कई दशक तक संगीत के खजाने में हर दिन नये मोती भरती रहीं लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के यहां हुआ था। भारत रत्न लता मंगेशकर ने अपनी आवाज और अपनी सुर साधना से बहुत छोटी उम्र में ही गायन में महारत हासिल की और विभिन्न भाषाओं में गीत गाए।

पिछली पीढ़ी ने जहां लता की शोख और रूमानी आवाज का लुत्फ उठाया, वहीं मौजूदा पीढ़ी उनकी गहरे समंदर की तरह ठहरी हुई परिपक्व गायकी को सुनते हुए बड़ी हुई। ‘सुर साम्राज्ञी’ लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में छह फरवरी 2022 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 28 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है: 1542 : कैलिफोर्निया के खोजकर्ता रोड्रिग्ज कैब्रिलो ने सैन डिएगो कहे जाने वाले इलाके के नजदीक कदम रखा और वेस्ट कोस्ट पहुंचने वाले पहले यूरोपीय बने।

1837 : बहादुर शाह जफर को मुगल सम्राट बनाया गया। हालांकि, उस समय तक मुगल सल्तनत काफी बिखर चुकी थी और वह नाम के ही सम्राट रह गए थे। 1920 : शिकागो व्हाइट सॉक्स बेसबाल टीम के आठ सदस्यों को निर्णायक मंडल ने 1919 की विश्व श्रृंखला में घूस लेकर सिनसिनाटी रेड्स से हार जाने का दोषी ठहराया।

1929 : ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर का इंदौर में जन्म। अपनी बेहतरीन आवाज के दम पर वह आठ दशक तक देश में गायकी का पर्याय रहीं और अपने गीतों के मोतियों से उन्होंने संगीत के खजाने को समृद्ध बनाया। 1947 : अवामी लीग की नेता और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का जन्म।

पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) के तुंगीपारा में जन्मीं शेख हसीना बांग्लादेश के संस्थापकों में से एक शेख मुजीबुर रहमान की पुत्री हैं। 1977 : एडमंड हिलेरी नंदप्रयाग के अपने अभियान पर रवाना हुए। 2000 : इजराइल के कट्टरपंथी विपक्षी नेता एरियल शेरोन के अल अक्सा मस्जिद आने से नाराज पूर्वी यरूशलम के फलस्तीनियों ने विरोध स्वरूप पुलिस के साथ संघर्ष किया।

2008 : स्पेसएक्स ने फाल्कन-एक का सफल प्रक्षेपण किया। यह पहली ऐसी निजी कंपनी थी, जिसने तरल ईंधन वाले रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजने में सफलता हासिल की। 2016 : पोलैंड में जन्मे इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री शिमोन पेरेज का निधन।

पेरेज को 1993 में इजराइल सरकार और फलस्तीनी मुक्ति संगठन के बीच हुई ओस्लो संधि में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए 1994 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2018 : उच्चतम न्यायालय ने केरल के शबरिमला स्थित अयप्पा स्वामी मंदिर में एक खास आयुवर्ग की महिलाओं के प्रवेश पर लगी पाबंदी हटाते हुए सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी। 2020 : आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच नागोरनो-कारबाख इलाके को लेकर लड़ाई शुरू हुई।

2024: इजराइली हमले में हिज्बुल्ला नेता हसन नसरल्ला मारा गया।

Continue reading on the app

Jammu के प्रवासी शिविरों में 82.45 करोड़ से 5000 फ्लैटों और बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण शुरू

विस्थापित कश्मीरी पंडित परिवारों की लंबित मांग को पूरा करने के लिए सरकार ने जम्मू के विभिन्न प्रवासी शिविरों में बड़े पैमाने पर मरम्मत और नवीनीकरण का कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके तहत 200 से अधिक भवन खंडों और करीब 5,000 फ्लैट के अलावा सामुदायिक भवनों तथा अन्य साझा सुविधाओं की मरम्मत की जाएगी। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि प्रवासी शिविरों में इतने बड़े स्तर पर पहली बार मरम्मत और नवीनीकरण का काम किया जा रहा है। जम्मू के जगती और अन्य स्थानों पर बने कई शिविर मुख्य रूप से प्रधानमंत्री पुनर्निर्माण एवं पुनर्वास कार्यक्रम के तहत 2004 से 2011 के बीच स्थापित किए गए थे।

इन शिविरों में रहने वाले प्रवासी परिवार लंबे समय से भवनों और साझा सुविधाओं की मरम्मत, नवीनीकरण तथा बुनियादी ढांचे में सुधार की मांग कर रहे थे, क्योंकि ये समय के साथ पुराने हो गए हैं और इनमें व्यापक स्तर पर काम की जरूरत है। जम्मू-कश्मीर के राहत एवं पुनर्वास (प्रवासी) आयुक्त अरविंद करवानी ने वरिष्ठ अधिकारियों के दल के साथ जगती और नगरोटा प्रवासी शिविरों में जारी विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी भवनों का संरचनात्मक ऑडिट कराने तथा स्थानीय लोगों और संबंधित शिविर कमांडेंट से सलाह लेकर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

करवानी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (सड़क एवं भवन) ने जम्मू के प्रवासी शिविरों में प्रमुख मरम्मत और नवीनीकरण कार्य शुरू किए हैं। इनमें 200 से अधिक भवन खंड, करीब 5,000 फ्लैट, सामुदायिक भवन और अन्य साझा सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विभाग ने आंतरिक सड़कों और गलियों के विकास, पार्कों के विकास तथा सभी प्रवासी स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और जगती उप-जिला अस्पताल के कायाकल्प के लिए भी एक व्यापक परियोजना तैयार की है।

सरकार ने इन कार्यों के लिए हाल में 82.45 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है। दौरे के दौरान राहत एवं पुनर्वास आयुक्त ने शिविरों में सुरक्षित पेयजल, बिजली आपूर्ति और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को शिविरों में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने और जरूरत पड़ने पर पानी की कमी पूरी करने के लिए पर्याप्त टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

दीर्घकालिक समाधान के तौर पर जल शक्ति विभाग ने जगती टाउनशिप में जलापूर्ति बढ़ाने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली एक परियोजना तैयार की है। करवानी ने शिविरों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के लिए नियमित अंतराल पर पानी की गुणवत्ता की जांच कराने पर भी जोर दिया। नगरोटा, मुठी-बुटा नगर और पुरखू के प्रवासी शिविरों के लिए करीब 11.5 करोड़ रुपये की लागत वाले मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) को अंतिम रूप दे दिया गया है।

ये जगती टाउनशिप में पहले से काम कर रहे एसटीपी की तर्ज पर होंगे और इनका काम जल्द शुरू किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि सभी प्रवासी शिविरों में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बहुउद्देश्यीय सामुदायिक भवनों के निर्माण की निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इन भवनों में विशेष रूप से महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए जगह, विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय और संस्कृति एवं विरासत को बढ़ावा देने की सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

प्रवासी परिवारों तक सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संबंध में करवानी ने बताया कि प्रवासी राशन कार्डों के डिजिटलीकरण और उन्हें राष्ट्रीय डेटाबेस से जोड़ने के बाद करीब 3,000 परिवार इन योजनाओं का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न सामाजिक और कल्याणकारी योजनाओं, स्वरोजगार तथा कौशल विकास योजनाओं की जानकारी देने और ऑनलाइन आवेदन भरने में मदद के लिए जम्मू के विभिन्न स्थानों पर संपर्क शिविरों का अगला दौर 30 सितंबर से शुरू होगा।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: ईशा सिंह का टूटा दिल, शूटिंग में जीता सिल्वर, बराबर पॉइंट के बाद भी ऐसे फिसला गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में पिस्टल शूटिंग में भारत का ये सिर्फ दूसरा ही मेडल है. इससे पहले मिक्स्ड टीम में एक गोल्ड मेडल देश को मिला था. Mon, 28 Sep 2026 11:31:46 +0530

  Videos
See all

Ujjain News: शाही मस्जिद ढहाने पर विरोध, सड़कों पर उतरे लोग | Shahi Masjid | MP News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T06:11:19+00:00

Birbhum में BJP बूथ अध्यक्ष Chandan Bhalla की गोली मारकर हत्या l West Bengal l Bolpur crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T06:17:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers