एंसी सोजान ने लॉन्ग जंप में जीता भारत के लिए सिल्वर मेडल, 2cm से चीन की खिलाड़ी ने मारी बाजी
Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत की स्टार लॉन्ग जम्पर एंसी सोजान ने महिलाओं की लंबी कूद में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वे गोल्ड मेडल मुकाबले में चीन की हुआंग यिंगयिंग से हार गईं, जिसके कारण उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा. चीनी एथलीट ने अपने आखिरी प्रयास में 6.55 मीटर की शानदार छलांग लगाई और महज 2 सेंटीमीटर के बेहद करीबी अंतर से एंसी को हरा दिया. इस कड़े मुकाबले में एंसी ने 6.53 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. वहीं, भारत के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की कठिन डेकाथलॉन स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश की झोली में एक और पदक डाल दिया है.
भारत के 25 वर्षीय एंसी सोजान ने इस गोल्ड मेडल मुकाबले की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी. उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 6.49 मीटर की दूरी नापकर बढ़त बना ली थी. मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ा, एंसी ने अपना दबदबा कायम रखा और पांचवें प्रयास में 6.53 मीटर की शानदार छलांग लगाकर गोल्ड मेडल पर अपनी दावेदारी बेहद मजबूत कर ली.
आखिरी राउंड की शुरुआत तक वे पॉइंट्स टेबल में सबसे टॉप पर चल रही थीं. लेकिन मुकाबले के छठे और आखिरी प्रयास में चीन की हुआंग यिंगयिंग ने पूरा पासा ही पलट दिया. चीनी एथलीट ने प्रतियोगिता की अपनी सबसे सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाते हुए 6.55 मीटर का स्कोर हासिल किया. इस तरह उन्होंने एंसी के 6.53 मीटर के प्रयास को महज 2 सेंटीमीटर के मामूली अंतर से पीछे छोड़ते हुए आखिरी मौके पर गोल्ड मेडल को अपने नाम कर लिया.
मिस्टर बीस्ट की वजह से मीडिया को करना पड़ा 4 घंटे इंतजार, रामायण के प्रमोशन इवेंट का किया बॉयकॉट
Media Boycott Ramayana Promotional Event: हाल ही में मुंबई में रणबीर कपूर की फिल्म रामायण (Ramayana) का प्रमोशन इवेंट रखा गया था. जिसमें दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट शामिल हुए थे. लेकिन इवेंट में उस वक्त हंगामा हो गया, जब मीडियाकर्मियों ने मिलकर पूरे इवेंट का बॉयकॉट कर दिया. बता दें कि इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब इवेंट में चीफ गेस्ट यानी बिस्टर बीस्ट की प्राइवेट फ्लाइट मिस हो गई. जिसकी वजह से इवेंट अपने तय समय से पूरे 4 घंटे देरी से शुरू हुआ. मीडिया उस दौरान और ज्यादा भड़क गई जब उन्हें, पता चला कि मिस्टर बीस्ट चार घंटे लेट होने वाले हैं. इसके लिए मीडियो को करीब चार घंटे इंतजार करना पड़ा. इस दौरान मीडियाकर्मियों और फिल्म के मेकर्स के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिली थी.
मीडिया ने किया रामायण इवेंट का बॉयकॉट
बताया जा रहा है कि माहौल तब और ज्यादा बिगड़ गया. जब वहां मौजूद क्रू मेंबर्स या बाउंसरों की तरफ से कथित तौर पर मीडिया को बेहद गैर-जिम्मेदाराना जवाब दिया गया, 'जिसको जाना है, वो जा सकता है.' इस बदतमीजी को देखते हुए सभी मीडियाकर्मियों ने तुरंत अपने कैमरे और माइक नीचे रख दिए और एकजुट होकर इवेंट बॉयकॉट कर दिया. वहीं, मामले को गंभीर होता देख फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने तुरंत मंच संभाला और मीडिया से इस गलती के लिए माफी मांगी. जिसके बाद मामला थोड़ा शांत हुआ.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










