मिस्टर बीस्ट की वजह से मीडिया को करना पड़ा 4 घंटे इंतजार, रामायण के प्रमोशन इवेंट का किया बॉयकॉट
Media Boycott Ramayana Promotional Event: हाल ही में मुंबई में रणबीर कपूर की फिल्म रामायण (Ramayana) का प्रमोशन इवेंट रखा गया था. जिसमें दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट शामिल हुए थे. लेकिन इवेंट में उस वक्त हंगामा हो गया, जब मीडियाकर्मियों ने मिलकर पूरे इवेंट का बॉयकॉट कर दिया. बता दें कि इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब इवेंट में चीफ गेस्ट यानी बिस्टर बीस्ट की प्राइवेट फ्लाइट मिस हो गई. जिसकी वजह से इवेंट अपने तय समय से पूरे 4 घंटे देरी से शुरू हुआ. मीडिया उस दौरान और ज्यादा भड़क गई जब उन्हें, पता चला कि मिस्टर बीस्ट चार घंटे लेट होने वाले हैं. इसके लिए मीडियो को करीब चार घंटे इंतजार करना पड़ा. इस दौरान मीडियाकर्मियों और फिल्म के मेकर्स के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिली थी.
मीडिया ने किया रामायण इवेंट का बॉयकॉट
बताया जा रहा है कि माहौल तब और ज्यादा बिगड़ गया. जब वहां मौजूद क्रू मेंबर्स या बाउंसरों की तरफ से कथित तौर पर मीडिया को बेहद गैर-जिम्मेदाराना जवाब दिया गया, 'जिसको जाना है, वो जा सकता है.' इस बदतमीजी को देखते हुए सभी मीडियाकर्मियों ने तुरंत अपने कैमरे और माइक नीचे रख दिए और एकजुट होकर इवेंट बॉयकॉट कर दिया. वहीं, मामले को गंभीर होता देख फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने तुरंत मंच संभाला और मीडिया से इस गलती के लिए माफी मांगी. जिसके बाद मामला थोड़ा शांत हुआ.
अफगानिस्तान को भारत ने भेजी दवाएं और चिकित्सा सामग्री
नई दिल्ली, 27 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने हमेशा की तरह एक बार फिर जिम्मेदार पड़ोसी का फर्ज अदा करते हुए अफगानिस्तान को जरूरी जीवन रक्षक दवाएं और चिकित्सा सामग्री भेजी है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने इस खेप के काबुल पहुंचने की जानकारी दी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इससे संबंधित एक बयान जारी किया। बताया कि अफगानिस्तान के लोगों के लिए भारत की मानवीय सहायता जारी है।
उन्होंने आगे लिखा, भारत से एक और खेप काबुल पहुंच गई है, जिसमें शहर के सरकारी अस्पताल के लिए जीवन रक्षक दवाएं और मेडिकल सामग्री शामिल हैं। अफगान लोगों के लिए भारत की मानवीय सहायता में स्वास्थ्य सेवाएं हमेशा से अहम रही हैं।
भारत हमेशा से ही अफगानिस्तान को मेडिकल एड पहुंचाने में तत्पर रहा है। पिछले दो महीनों की ही बात करें तो भारत ने मानवीय सहायता के तहत अगस्त और सितंबर में अफगानिस्तान को आवश्यक दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की महत्वपूर्ण खेप भेजी थी।
20 अगस्त को काबुल स्थित एक सरकारी अस्पताल को जीवन रक्षक दवाइयों और चिकित्सा सामग्रियों की खेप सौंपी गई थी। वहीं सितंबर के शुरुआती दिनों में मलेरिया, डेंगू और अन्य वेक्टर जनित रोगों से निपटने के लिए भारत ने 16 मीट्रिक टन से अधिक दवाओं और डायग्नोस्टिक किट्स की बड़ी खेप सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी थी।
भारत हमेशा कहता रहा है कि इस मानवीय सहायता का मकसद अफगानिस्तान में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना, बीमारियों की रोकथाम करना और वहां के आम नागरिकों की मदद करना है।
विदेश मंत्रालय ने विभिन्न प्रेस वार्ता में कहा है कि द्विपक्षीय संबंध काफी पुराने हैं, लेकिन पिछले एक साल में अफगानिस्तान के साथ हमारा जुड़ाव और मजबूत हुआ है। इसमें कूटनीतिक स्तर पर बातचीत, मानवीय सहायता और विकास सहयोग कार्यक्रम शामिल हैं। आगे भी अफगानिस्तान के साथ हमारे संबंध और सहयोग इन्हीं प्राथमिकताओं के आधार पर आगे बढ़ते रहेंगे।
जून में भी भारत ने काबुल को पांच टन आवश्यक दवाइयां भेजी थीं, जो अफगान लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति भारत की लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इससे पहले 22 मई को भारत ने काबुल को 20 टन बैसिलस कैलमेट-गुएरिन (बीसीजी) और टेटनस एवं डिप्थीरिया (टीडी) वैक्सीन से जुड़ी जरूरी सामग्री भेजी थी, ताकि अफगान बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम को मजबूती मिल सके।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







