Responsive Scrollable Menu

नेशनल अवॉर्ड में तिलक लगाने पर ममूटी की आलोचना:यूजर्स बोले- मुस्लिम होकर माथे पर तिलक क्यों; एक्टर यूसुफ बोले- नफरत फैलाने वाले कुएं के मेंढक

गुजरात में आयोजित नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर ममूटी का तिलक लगाकर पारंपरिक स्वागत किया गया। मुस्लिम होकर माथे पर तिलक लगवाने को लेकर सोशल मीडिया पर ममूटी की तीखी आलोचना की जा रही है। कई यूजर्स इसे इस्लाम का अपमान और धर्म के खिलाफ बता रहे हैं। इस विवाद पर मलयालम एक्टर और फिल्ममेकर हरिश्री यूसुफ ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स को जवाब दिया है। हरिश्री ने कहा कि तिलक लगाना अतिथियों के स्वागत की भारतीय परंपरा है और धर्म का मकसद इंसानों को बेहतर बनाना है, न कि आपस में लड़ाना। ‘माथे पर तिलक लगाना इस्लाम का अपमान’ ममूटी को हाल ही में फिल्म 'भ्रमयुगम' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। गुजरात यात्रा के दौरान उनके स्वागत में माथे पर तिलक लगाया गया था। इसका वीडियो सामने आने के बाद एक्स और इंस्टाग्राम पर कुछ यूजर्स ममूटी की आलोचना करने लगे। अब्बास नाम के एक यूजर समेत कई लोगों ने लिखा कि मुस्लिम होकर माथे पर तिलक लगाना इस्लाम के खिलाफ है और इससे धर्म का अपमान हुआ है। हालांकि कई प्रशंसकों ने ममूटी का बचाव करते हुए इसे सिर्फ एक सांस्कृतिक स्वागत बताया। ‘ट्रोल करने वाले कुएं के मेंढक’ सोशल मीडिया पर हो रही बयानबाजी पर मलयालम एक्टर हरिश्री यूसुफ ने एक वीडियो जारी कर आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया। यूसुफ ने ट्रोलर्स को 'कुएं का मेंढक' बताते हुए कहा, हम कलाकार संकीर्ण सोच के नहीं होते, हमारी सोच व्यापक होती है। जब आप किसी बड़े होटल या कार्यक्रम में जाते हैं, तो मेहमानों का स्वागत गुलदस्ता देकर और माथे पर तिलक लगाकर ही किया जाता है। यह किसी धर्म का प्रचार नहीं, बल्कि भारतीय आदर की परंपरा है। उन्होंने कहा, "धर्म का असली मकसद इंसानों को आपस में लड़ाना नहीं, बल्कि उन्हें एक बेहतर इंसान बनाना है। सोशल मीडिया पर आकर किसी के खिलाफ अपशब्द बोलना और फिर उसमें धर्म को घसीटना पूरी तरह गलत है।" चार बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं ममूटी ममूटी मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं। साल 2026 में उन्हें फिल्म 'भ्रमयुगम' में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिसे उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ साझा किया। इसी साल भारत सरकार ने कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से भी नवाजा है। ममूटी अब तक चार बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं। हाल ही में वे फिल्म 'पैट्रियट' में नजर आए थे और जल्द ही धनुष के साथ तमिल फिल्म 'ओम - चैप्टर 1: उधिरम' में दिखाई देंगे। शाहरुख-सलमान भी हो चुके आलोचना का शिकार बॉलीवुड के कई मुस्लिम अभिनेताओं को त्योहारों और धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान माथे पर तिलक लगाने या पूजा-पाठ में शामिल होने पर सोशल मीडिया पर तीखी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। इनमें सबसे प्रमुख उदाहरण शाहरुख खान का है, जिन्हें दिवाली और गणेश चतुर्थी के मौकों पर माथे पर तिलक लगाए तस्वीरें शेयर करने पर निशाने पर लिया जाता रहा है। साल 2018 और 2019 में अपने छोटे बेटे अबराम के साथ माथे पर तिलक लगाए फोटो पोस्ट करने पर कई यूजर्स ने उनके इस कदम को इस्लाम के खिलाफ बताते हुए कमेंट्स किए थे। इसी तरह सलमान खान को भी गणेश पूजन और पारिवारिक धार्मिक आयोजनों में माथे पर तिलक लगाने पर ट्रोल किया जाता रहा है। सारा अली और आमिर खान की भी हो चुकी ट्रोलिंग सैफ अली खान और उनकी बेटी सारा अली खान को भी ऐसी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। सारा अली खान जब भी केदारनाथ, उज्जैन के महाकाल मंदिर या काशी विश्वनाथ दर्शन के दौरान माथे पर तिलक-चंदन लगाए तस्वीरें शेयर करती हैं, तो कुछ ट्रोलर्स ने उन्हें मुस्लिम होकर तिलक लगाने पर सवाल उठाए थे। इसके अलावा अभिनेता आमिर खान को भी अपनी फिल्म के ऑफिस पूजा समारोह और गृह प्रवेश के मौकों पर कलश-पूजन और माथे पर तिलक लगाने के बाद सोशल मीडिया पर धार्मिक आधार पर निशाना बनाया गया था।

Continue reading on the app

भारत बनाम वेस्टइंडीज: कैंपबेल-ग्रीव्स के बीच शतकीय साझेदारी, कैरेबियन टीम ने बनाए 295 रन

तिरुवनंतपुरम, 27 सितंबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज ने सलामी जोड़ी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत के सामने वनडे सीरीज के पहले मैच में जीत के 296 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। यह मुकाबला रविवार को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत दोनों टीमों के लिए कई सवालों के बीच हो रही है। भारत ने पहले मुकाबले के लिए तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज को अंतिम 11 में जगह नहीं दी है। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को शामिल किया गया है। दोनों गेंदबाज अपनी लंबाई और पिच पर तेज उछाल हासिल करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

भारतीय टीम में 3 ऑलराउंडर को भी जगह मिली है। इनमें बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा, मध्यम गति के गेंदबाज नीतीश कुमार रेड्डी और पदार्पण कर रहे ऑफ स्पिन गेंदबाज नमन धीर शामिल हैं। हालांकि, यशस्वी जायसवाल इस मुकाबले के लिए अंतिम 11 में जगह नहीं बना सके हैं।

भारत की बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। रुतुराज गायकवाड़ और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी टीम का हिस्सा हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा संभालेंगे, जबकि तेज गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को मौका दिया गया है।

वेस्टइंडीज की टीम में भी एक अहम बदलाव देखने को मिला है। शेरफेन रदरफोर्ड निजी कारणों से पहले वनडे में उपलब्ध नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति में 19 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू को टीम में शामिल किया गया है। एंड्रयू ने आखिरी बार एकदिवसीय मुकाबला एक साल से भी ज्यादा समय पहले खेला था। ऐसे में उनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का मौका है।

गौरतलब है कि दोनों टीमें इस सीरीजमें अपनी पिछली एकदिवसीय सीरीजहारने के बाद पहुंची हैं। वेस्टइंडीज को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि भारत को इंग्लैंड के दौरे पर सीरीजगंवानी पड़ी थी। भारत ने अपनी पिछली 3 एकदिवसीय श्रृंखलाओं में से 2 में हार झेली है और अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले टीम का मुख्य ढांचा तैयार करने पर ध्यान है।

वेस्टइंडीज के लिए 50 ओवर का क्रिकेट लंबे समय से चुनौती बना हुआ है। अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप में सीधे जगह बनाने से चूकने के बाद उसे क्वालीफायर मुकाबलों से गुजरना होगा। अगर टीम क्वालीफायर में सफल नहीं होती है तो लगातार दूसरी बार विश्व कप से बाहर रह सकती है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, वेस्टइंडीज में आर्थिक कारणों से इस साल घरेलू स्तर पर 50 ओवर की लिस्टेड प्रतियोगिता भी आयोजित नहीं की गई है। इससे वहां इस प्रारूप के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने की चुनौती और बढ़ गई है। इसके बावजूद एकदिवसीय क्रिकेट को बचाए रखने की कोशिश जारी है।

भारत में इस प्रारूप को अब भी काफी पसंद किया जाता है, लेकिन टीम पिछले कुछ मुकाबलों में लगातार स्थिर संयोजन की तलाश में रही है। अगले साल के विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच सही संतुलन बनाना टीम प्रबंधन के लिए अहम है।

भारत की अंतिम 11 में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ शामिल हैं। वेस्टइंडीज की टीम में जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप, अमीर जंगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, जायडेन सील्स और अल्जारी जोसेफ शामिल हैं।

Sun, 27 Sep 2026 21:14:00 +0530

  Videos
See all

बार-बार हार रहे Rahul Gandhi, अभी तक PM Modi को हरा न पाए। Aishwarya Kapoor । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T15:43:14+00:00

पूरे देश को Confuse करना चाहते हैं Rahul Gandhi?। Aishwarya Kapoor । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T15:40:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers