Responsive Scrollable Menu

AC खरीदने की प्लानिंग है तो पढ़ लें ये खबर, जानें 1 अक्टूबर से कितने बढ़ रहे इलेक्ट्रॉनिक चीजों के दाम

त्योहारी सीजन में AC, LED TV, वॉशिंग मशीन और फ्रिज महंगे हो सकते हैं। कंपनियां कच्चे माल, लॉजिस्टिक्स और करेंसी लागत बढ़ने का बोझ ग्राहकों पर डालेंगी।

Continue reading on the app

"INDI गठबंधन हारे हुए और निराश लोगों का गठबंधन है', CEC विवाद के बीच हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने रविवार को राहुल गांधी से भारत के चुनाव आयोग (ECI) के कामकाज को लेकर "लोगों के मन में भ्रम पैदा करने" के लिए माफी मांगने को कहा. उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को इस बात पर "आत्म-मंथन" करना होगा कि कांग्रेस को बार-बार लोगों ने क्यों नकारा है. सरमा ने मीडिया से बातचीत में कहा, "2014 में, आप (कांग्रेस) चुनाव हार गए थे. उस समय मनमोहन सिंह की ओर से नियुक्त चुनाव आयोग काम कर रहा था.

राहुल गांधी को आत्म-मंथन करना चाहिए कि लोग कांग्रेस पार्टी को बार-बार क्यों नकार रहे हैं. वे आत्म-मंथन नहीं करते. वे उस राज्य में नहीं जाते जहां वे हारे हैं. वे अपनी हार की वजह का विश्लेषण नहीं करते. जब भी वे चुनाव हारते हैं, तो वे EVM पर दोष मढ़ने लगते हैं." INDIA गठबंधन की आगामी बैठक पर टिप्पणी करते हुए, सरमा ने कहा कि यह केवल "हारे हुए और निराश लोगों" का गठबंधन है और यह गठबंधन केवल "लोकतंत्र को कमजोर" करने का प्रयास करता है.

निराश लोगों का गठबंधन 

उन्होंने कहा, "INDI गठबंधन हारे हुए और निराश लोगों का गठबंधन है. उनका एकमात्र मकसद देश के लोकतंत्र को कमजोर करना है. ऐसे में उनकी बैठक का भारत की जनता पर किसी तरह का असर नहीं होने वाला है." उन्होंने राहुल गांधी से "लोगों के मन में भ्रम पैदा करने" के लिए माफी मांगने को कहा. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के यह स्पष्ट करने के बाद कि पूरी SIR प्रक्रिया आयोग का सर्वसम्मत निर्णय थी, मामला साफ हो गया है. सरमा ने कहा,"अब राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के लिए भारत की जनता से माफी मांगने के वक्त आ गया है.

मन में भ्रम पैदा करने का प्रयास किया

आपने बार-बार चुनाव आयोग पर यह दावा करते हुए हमला किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने एकतरफा निर्णय लिए हैं. लेकिन कल, पूरे आयोग ने एक साथ यह ऐलान किया कि सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे." उन्होंने  कहा, "तो फिर आपने लोगों के मन में भ्रम पैदा करने का प्रयास किया है. आपने EC पर हमला क्यों किया?  राहुल गांधी एक के बाद एक संस्था पर हमला कर रहे हैं. ज्ञानेश कुमार से पहले, वह 90 चुनाव हार चुके थे." 

आपको बता दें कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR प्रक्रिया से जुड़े फैसलों और प्रक्रियाओं पर कई बार आपत्ति जताई थी. कांग्रेस, CPI, CPI(M), तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (UBT) सहित विपक्षी दलों  ने CEC के इस्तीफे की मांग की है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग से जुड़ी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कुमार पर "चुनाव में मैच-फिक्सिंग" का आरोप लगाया था.

Continue reading on the app

  Sports

बुमराह अंदर, 2 खिलाड़ी बाहर? अफगानिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में भारत की संभावित प्लेइंग XI

India Likely XI vs Afghanistan Quarter-Final Asian Games: एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट में सोमवार, 28 सितंबर को क्वार्टरफाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा. इस नॉकआउट मैच में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी तय मानी जा रही है. इसके अलावा 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी शिवम दुबे की जगह मौका मिल सकता है. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और अपनी स्पिन तिकड़ी से काफी उम्मीदें होंगी. Sun, 27 Sep 2026 19:16:01 +0530

  Videos
See all

Election Commission Controversy News: 'कांग्रेस को जीतने के लिए पाकिस्तान जाना पड़ेगा' | Rahul | SIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T13:42:39+00:00

Sanjay Singh: Pravesh Kumar थप्पड़ विवाद पर संजय सिंह का हमला #praveshkumar #sanjaysingh #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T13:45:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers