Responsive Scrollable Menu

पितृपक्ष विशेष: बोधगया में बुद्ध मंदिर परिसर में भी होता है पिंडदान, वर्षों पुरानी परंपरा आज भी कायम

पितृपक्ष विशेष: बोधगया में बुद्ध मंदिर परिसर में भी होता है पिंडदान, वर्षों पुरानी परंपरा आज भी कायम

Continue reading on the app

हरियाणा के अंबाला में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत ढहने से 4 मजदूरों की मौत, मलबे में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी

हरियाणा के अंबाला में दिल्ली जैसा हादसा हो गया है। धूलकोट गांव में 3 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से 4 लोगों की मौत और वहीं कई मजदूरों से मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर NDRF, SDRF, स्थानीय एम्बुलेंस सेवाएं और फ़ायर ब्रिगेड समेत सभी टीमें मौके पर तैनात हैं। लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा रहा है। वहीं घायलों को तत्काल ही उपचार के लिये अस्पताल भेजा जा रहा है।

बता दें कि अंदर अभी और कितने लोग फंसे है इसके बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। ठेकेदार और इमारत का मालिक मौके से फ़रार हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। अंबाला सिटी के SDM दर्शन कुमार ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है। अब तक कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब तक 4 लोगों की मौत

अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आज दोपहर करीब 3 बजे एक निर्माणधीन इमारत अचानक ढह गई। पुलिस अधीकारी ने अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब तक 13 लोगों को बचाया जा चुका है। मौके पर NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में कोई लापरवाही पाई जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसमें शामिल कई लोग असल में प्रवासी मज़दूर थे।

कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने हादसे पर जताया दुख

कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि अंबाला के धूमकोट गांव में एक अंडर-कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिरने से हुआ दुखद हादसा बहुत दिल दहला देने वाला है। इस हादसे में मज़दूरों की मौत और कई लोगों के घायल होने का समाचार हृदयविदारक है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं मरने वालों के परिवारों के साथ हैं। भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति दे और घायलों को जल्दी ठीक करे। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि मलबे में फंसे हर मज़दूर को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव का काम पूरी मेहनत से करें और घायलों का सही इलाज पक्का करें।

गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में भी एक पांच मंजिला इमारत पीजी ढह गई थी। जिसमें 7 लोगों की मौत हुई थी जबकि कई लोग घायल हो गये थे। इस हादसे पर दिल्ली सरकार ने MCD के दक्षिणी जोन के डिप्टी कमिश्नर समेत चार इंजीनियरों और एक जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया था। वहीं, पुलिस ने इमारत के के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया था।

Continue reading on the app

  Sports

टॉम बेंटन का पहला वनडे शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत, तोड़ा 27 साल पुराना रिकॉर्ड

Tom Banton hundred: टॉम बेंटन के पहले वनडे शतक (126) और कप्तान हैरी ब्रूक (77) के साथ 150 रनों की शतकीय साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को 223 रनों से हरा दिया. ओवल में इंग्लैंड ने विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 132 रनों पर ही सिमट गई. रनों के लिहाज से श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की यह सबसे बड़ी वनडे जीत है. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की. Sun, 27 Sep 2026 23:37:51 +0530

  Videos
See all

Cyclone Arnab Update: अर्नब का डबल अटैक, आंधी-बारिश ने मचाई तबाही! IMD Alert | Cyclone | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T23:30:14+00:00

दोतरफा मुलाकात के बाद जर्मनी ने रूस को घेरा [German FM issued a renewed sharp attack against Russia] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T23:21:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers