Responsive Scrollable Menu

'वो बहुत बड़ी बात है, जिस तरह आपने ट्रोलर्स को मुहं जवाब दिया', फातिमा सना शेख ने की सलमान खान की तारीफ

Fatima Sana Shaikh Praised Salman Khan: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के पिछले वीकेंड के वार में सलमान खान (Salman Khan) ने ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई थी. उन्होंने कहा था कि जो लोग दूसरों को बॉडी, वजन और लुक्स को लेकर ट्रोल्स करते हैं, वो पहले अपने आप को देखें, अपने मां बाप को देखें. उन्होंने एक्ट्रेसेस के पोस्ट डिलीवरी के बाद वजन बढ़ने पर होनी वाली ट्रोलिंग को लेकर भी ट्रोलर्स को लताड़ लगाई. उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की थी. सलमान खान ने कैटरीना कैफ का नाम लिए बिना उनका भी बचाव किया था. जिसकी कई लोगों ने तारीफ की थी. अब बिग बॉस के इस वीकेंड पर फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) पहुंची थीं. उन्होंने सलमान खान की इसके लिए तारीफ की और कहा कि उन्होंने जिस तरीके से ट्रोलर्स को जवाब दिया, वो बहुत बड़ी बात है. 

फातिमा सना शेख ने की सलमान खान की तारीफ

'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार 'एपिसोड के प्रोमो में दिखा कि एक्ट्रेस अपनी हालिया सीरीज 'हुंकार: द रोर' के प्रमोशन के लिए शो में पहुंची हैं. इस दौरान वह बिग बॉस 20 में सलमान के साथ बातचीत करती नजर आती हैं. वह कहती हैं, 'आपने जिस तरीके से ट्रोल्स को इस बार मुंह तोड़ जवाब दिया है. यह बहुत बड़ी बात है क्योंकि आपके पोजीशन में अगर कोई ऐसी बात करता है, कोई मुद्दों पर खड़ा होता है, वो बहुत ही बड़ा इम्पैक्ट देता है लोगों पर.

सलमान खान ने दिया था ट्रोलर्स को जवाब

सलमान ने  ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था कि किसी दूसरे व्यक्ति को अपमानित करके पैसा कमाने की जरूरत क्यों पड़ती है. उन्होंने कहा कि लोग सोशल मीडिया पर किसी के शरीर, वजन, लुक्स, फैमिली, उम्र, मुस्कान, करियर या पर्सनल लाइफ को लेकर ट्रोलर्स करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी पूछा कि जिस व्यक्ति को वे गाली दे रहे हैं, वे नहीं जानते कि वह निजी तौर पर किन परिस्थितियों से गुजर रहा है. इसके अलावा सलमान ने यह भी कहा कि ट्रोलर्स को सोचना चाहिए कि उनके अपने फैमिली के किसी सदस्य के बारे में ऐसी टिप्पणी की जाए तो उन्हें कैसा लगेगा. उन्होंने बताया था कि उन्हें भी सोशल मीडिया पर बोला जाता है. ‘बूढ़ा हो गया’ है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी शर्ट उतारते हुए कहा कि जिसे ट्रोलिंग करनी है कर ले.

कई बॉलीवुड हस्तियों ने किया था सलमान का सपोर्ट

ट्रोलिंग के खिलाफ खुलकर स्टैंड लेने के लिए बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने सलमान खान की जमकर तारीफ की है. फातिमा सना शेख के अलावा महिमा चौधरी, ऋचा चड्ढा और रोहित शेट्टी और कुणाल कोहली जैसे बड़े सितारों ने सलमान खान के इस बेबाक अंदाज का खुलकर सपोर्ट किया. एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने मीडिया संग बातचीत में सलमान खान के स्ट्रैंड की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें पहले सलमान के बयान के बारे में जानकारी नहीं थी, लेकिन इसके बारे में जानकर उन्हें अच्छा लगा. उन्होंने कहा कि ऐसी बात कहना एक बड़ी सोच को दिखाता है और लोगों को ट्रोलिंग पर ध्यान नहीं देना चाहिए.

वीकेंड पर सलमान ने लगाई रीती तिवारी की क्लास

'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने कंटेस्टेंट रीति तिवारी की जमकर क्लास लगाई. दरअसल, पिछले दिनों शो में एक 'डिस बैटल' टास्क के दौरान रीति ने अपने काजी तौकीर और उदिति सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक अपशब्दों और गालियों का इस्तेमाल किया था, जिससे नाराज होकर सलमान ने उन्हें फटकार लगाई. एक्टर ने कह, 'आप मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की नहीं'. सलमान ने रीति को आईना दिखाते हुए समझाया कि नेशनल टीवी पर उनकी भाषा की वजह से उन पर और उनके पिता की इमेज पर असर पड़ सकता है. जिसके बाद रीति ने अपनी गलती मानी और काजी, उदिति, पूरे बिग बॉस हाउस और देश की जनता से माफी मांगी.

ये भी पढ़ें: 'अमिताभ बच्चन से मिलने आया हूं', 26/11 हमले के आतंकी अजमल कसाब ने किया था दावा, बिग बी ने कहा- 'घर आता तो गोली मार देता'

Continue reading on the app

योगी सरकार दिव्यांग पति-पत्नी को देगी 35 हजार रुपये, योजना का लाभ पाने के लिए ऐसे करें आवेदन

UP News: यूपी की योगी सरकार युवाओं, किसानों, महिलाओं और छात्रों के लिए तमाम योजनाएं चला रही है. ऐसे में योगी सरकार अब राज्य के ऐसे दंपतियों को लाभ देने जा रही है, जो दिव्यांग हैं. दरअसल, योगी सरकार ऐसे दंपतियों को आर्थिक प्रोत्साहन देने जा रही है जिनमें से पुरुष या महिला में से कोई एक या फिर दोनों दिव्यांग हैं, ऐसे संपतियों को यूपी सरकार आर्थिक प्रोत्साहन दे रही है.

बता दें कि योगी सरकार यह प्रोत्साहन दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत दिया जाता है. जिसमें दिव्यांग दंपत्तियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है. योजना का लाभ एक अप्रैल 2025 से अभी तक के समय में शादी करने वाले दंपती को दिया जा रहा है. इसके लिए चंदौली में पात्र जोड़ों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं.

दिव्यांग दंपति को दिए जाएंगे 35 हजार रुपये

बता दें कि इस योजना के तहत योगी सरकार दोनों के दिव्यांग यानी पति-पत्नी के दिव्यांग होने पर दंपत्ति को अधिकतम 35 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराएगी. जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि दिव्यांग दंपत्तियों को आर्थिक रूप से सहयोग देने के लिए इस योजना का संचालन किया जा रहा है.

इस योजना के तहत कैसे मिलेगी राशि

उन्होंने बताया कि अगर दंपति में से पति दिव्यांग होता है तो 15 हजार रुपये दिए जाएंगे. जबकि पत्नी के दिव्यांग होने पर 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. जबकि पति-पत्नी दोनों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी. इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है. इसके साथ ही दंपति का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होने अनिवार्य है. या वे पिछले कम से कम पांच साल से उत्तर प्रदेश के निवासी होने की शर्त पूरी करते हों.

आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

योगी सरकार की दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र दंपत्तियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. जिसके लिए उन्हें कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी. इस योजना के लिए आवेदन के दौरान वर-वधू की फोटो, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, संयुक्त बैंक खाते का विवरण और विवाह प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदक को अपने अप्लीकेशन की हार्ड कॉपी निकाल कर जरूरी दस्तावेजों के साथ चंदौली के कार्यालय, बिछिया कला में जमा करनी होगी.

ये भी पढ़ें: यूपी के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: CM योगी

किसे मिलेगा इस योजना का लाभ

इस योजना का लाभ ऐसे दिव्यांग दंपतियों को मिलेगा जिसमें पति की आयु 21 से 45 साल के बीच है. जबकि पत्नी की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच है. इसके अलावा पति-पत्नी में से कोई भी आयकर दाता यानी इनकम टैक्स न देता हो. दोनों में से किसी का पूर्व से जीवित जीवनसाथी न हो तथा किसी भी पक्ष के विरुद्ध कोई आपराधिक मामला दर्ज या विचाराधीन न हो. इसके अलावा पति या पत्नी अथवा दोनों के पास कम से कम 40 प्रतिशत दिव्यांगता का प्रमाणपत्र होना भी अनिवार्य है.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार और IGNCA की अहम पहल, शैल और भित्ति चित्रों का किया जाएगा संरक्षण

Continue reading on the app

  Sports

बुमराह अंदर, 2 खिलाड़ी बाहर? अफगानिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में भारत की संभावित प्लेइंग XI

India Likely XI vs Afghanistan Quarter-Final Asian Games: एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट में सोमवार, 28 सितंबर को क्वार्टरफाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा. इस नॉकआउट मैच में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी तय मानी जा रही है. इसके अलावा 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी शिवम दुबे की जगह मौका मिल सकता है. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और अपनी स्पिन तिकड़ी से काफी उम्मीदें होंगी. Sun, 27 Sep 2026 19:16:01 +0530

  Videos
See all

Election Commission Controversy News: 'कांग्रेस को जीतने के लिए पाकिस्तान जाना पड़ेगा' | Rahul | SIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T13:42:39+00:00

Sanjay Singh: Pravesh Kumar थप्पड़ विवाद पर संजय सिंह का हमला #praveshkumar #sanjaysingh #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T13:45:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers