Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी
संभल में कथित तौर पर राजनीतिक लाभ के लिए भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस की रिपोर्ट पर नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय ने चार लोगों को तीन अक्टूबर को अदालत में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि नोटिस पाने वालों में शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली, समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता शकील अहमद शामिल हैं।
नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस रिपोर्ट के आधार पर चारों लोगों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126/135 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोतवाली और थाना नखासा की आख्या रिपोर्ट पर भाजपा नेता राजेश सिंघल (निवासी कोट पूर्वी), दीपा सराय निवासी ममलूकुर्रहमान बर्क, रुकनुद्दीन सराय निवासी शकील अहमद, अशर्फी चौराहा और शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को तीन अक्टूबर को न्यायालय में तलब किया गया है। अधिकारियों के अनुसार आरोप है कि जफर अली ने राजनीतिक लाभ के लिए सोशल मीडिया पर भड़काऊ और अनावश्यक भाषण देकर दो समुदायों के बीच शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की।
प्रशासन के अनुसार पूर्व में भी उनके बयानों से शांति भंग हुई थी और उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर उनको जेल भेजा जा चुका है। नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से जारी नोटिस में चारों से पूछा गया है कि छह माह तक शांति बनाए रखने के लिए उनसे 20,000 रुपये की जमानत या इतनी ही राशि का निजी मुचलका क्यों न भरवाया जाए। गौरतलब है कि बीते बुधवार को तहसील संभल के थाना हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र के गांव रहटौल में रामलीला मंच से संबोधन में भाजपा नेता राजेश सिंघल ने कहा था, ‘‘संभल में हरिहर मंदिर पर चढ़ाई करने जाओगे तो गोली नहीं चलेगी, योगी सरकार पुष्प वर्षा करेगी।
अब संभल की धरती पर मस्जिद नहीं, मंदिर बनेंगे।” इस बयान के बाद सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क ने औकात दिखाने की धमकी दी, जबकि एआईएमआईएम नेता शकील अहमद ने कड़ी आपत्ति जताई। बयानबाजी से माहौल गरमाने पर पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की।
मेरी हत्या की कोशिश की जा रही, Beleghata हमले के बाद बोले TMC नेता Kunal Ghosh
तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष ने रविवार को बेलेघाटा में अपनी कार पर कथित हमले का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि बाइक सवार लोगों ने उनकी कार को घेरने की कोशिश की और ईंट-पत्थर फेंके। इससे पहले शनिवार को भी उत्तरपाड़ा में उनकी कार को रोके जाने की खबर सामने आई थी।
कुणाल घोष के मुताबिक, बेलेघाटा में एक कार्यक्रम में जाने से पहले उनकी कार पर हमला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नारकेलडांगा पुलिस थाने पहुंचने के बाद भी बदमाश नहीं रुके और बम व गोलियों के साथ पुलिस थाने के बाहर खड़े रहे।
जब मैं फूल बागान चौराहे से गुजरा...
कुणाल घोष ने कहा, “कल उत्तरपाड़ा में मुझ पर हमले के बाद से ही हालात ठीक नहीं थे। मुझे यकीन है कि मेरी हत्या की कोशिश की जा रही है।” उन्होंने बताया कि रविवार सुबह वह बेलेघाटा गए थे। उनके मुताबिक, यह कोई पहले से तय राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि वार्ड नंबर 34 में कुछ विकास कार्य होने थे।
कुणाल घोष ने कहा, “मेरे घर के सामने से ही मेरा पीछा किया जा रहा था। सिर्फ मैं ही नहीं, मेरे साथी भी सुरक्षित नहीं हैं।” उन्होंने दावा किया कि आगे बढ़ने के बाद कई बाइक सवार लोग उनके साथ जुड़ते गए और उनका रास्ता रोकने लगे। उन्होंने कहा, “वे सब मेरा रास्ता रोक रहे थे... हाथों में हथौड़े थे।”
कुणाल घोष के मुताबिक, “इस बार जब मैं फूल बागान चौराहे से गुजर रहा था, तो उन्होंने मेरी कार को घेरने की कोशिश की। जब मुझे एहसास हुआ कि मेरी कार को घेरा जा रहा है, तभी... ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे।”
उन्होंने आगे कहा कि जब वह कोकोनट डांगा मेन गेट में दाखिल हुए, तो बाइक सवार लोगों ने उन्हें घेर लिया।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: The damaged vehicle of Trinamool Congress (TMC) MLA Kunal Ghosh was brought to the Narkeldanga Police Station.
This comes after the MLA alleged a fresh targeted attack on his car in the Phoolbagan area today. pic.twitter.com/MDboF860IO— ANI (@ANI) September 27, 2026
इसे भी पढ़ें: West Bengal: चुनाव हारने के बाद SIR पर अफवाह फैला रहा विपक्ष, Suvendu Adhikari का आरोप
वे मुझे किसी भी दिन मार डालेंगे
पत्रकारों से बात करते हुए कुणाल घोष ने कहा, “मैं अपनी जान बचाने के लिए अपने साथियों के साथ अंदर आया; देखिए गाड़ी कैसे खड़ी है।”
उन्होंने दावा किया कि जब वह नारकेलडांगा पुलिस थाने में घुस रहे थे, तब उनके पीछे रिवॉल्वर लिए लोग थे। उन्होंने कहा कि उनके सुरक्षाकर्मियों को अपनी रिवॉल्वर निकालनी पड़ी।
कुणाल घोष ने कहा, “वे मुझे किसी भी दिन मार डालेंगे। वे मेरी लाश की तस्वीरें लेंगे। वे इसकी तैयारी कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “लेकिन मेरी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। मैं मर जाऊंगा, लेकिन मेरा नाम कुणाल घोष है, मैंने यह बात रिकॉर्ड पर कही है।”
इसे भी पढ़ें: BJP अध्यक्ष Nitin Nabin का दो दिवसीय West Bengal दौरा, संगठनात्मक बैठकों में लेंगे हिस्सा
उत्तरपाड़ा में भी कार रोकने का दावा
कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि शनिवार को उत्तरपाड़ा में भी उनकी कार को रोका गया था। इसके अगले दिन उन्होंने बेलेघाटा में अपनी कार पर कथित हमले का आरोप लगाया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









