नेपाल में नारायणी नदी खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ का अलर्ट; भारत में भी बढ़ सकता है असर
नेपाल के दक्षिणी चितवन और नवलपरासी जिलों के कुछ हिस्सों में नारायणी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद स्थानीय प्रशासन ने बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है. भारत में गंडक के नाम से जानी जाने वाली इस सीमा-पार नदी में बाढ़ आने से पड़ोसी देश के निचले इलाकों पर भी असर पड़ सकता है.
नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएमए) ने रविवार सुबह बाढ़ की चेतावनी जारी की और नारायणी नदी के किनारे रहने वाले लोगों से अपील की कि वे जान-माल के खतरे को देखते हुए नदी से दूर और ऊंचे इलाकों में चले जाएं. सेंटर ऑफ हाइड्रोलॉजी एंड वॉटर रिसोर्सेज रिसर्च (सीएचडब्ल्यूआरआर) द्वारा रविवार सुबह 7:45 बजे जारी बाढ़ फोरकास्ट (पूर्वानुमान) और एडवाइजरी बुलेटिन के अनुसार, नारायणी नदी का जलस्तर बढ़कर लगभग 11 मीटर हो गया था, जो 9 मीटर के तय खतरे के निशान से काफी ऊपर है. सीएचडब्ल्यूआरआर ने कहा कि चितवन जिले के देवघाट बाढ़ निगरानी स्टेशन पर जलस्तर के रविवार दोपहर तक बढ़ते रहने की उम्मीद है और ये लगभग 13 मीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है.
सीएचडब्ल्यूआरआर ने कहा, "इस बात की आशंका है कि शाम तक जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना रहेगा." साथ ही उन्होंने कहा कि दोपहर तक नारायणी की सहायक नदियों में भी तेज बहाव जारी रहने की उम्मीद है. नारायणी की प्रमुख सहायक नदियों में से एक, काली गंडकी नदी में बहाव खतरे के निशान से काफी ऊपर दर्ज किया गया है, जबकि सेती, माडी, मर्स्यांगडी, डारौंडी और चेपे नदियां अपने चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही हैं और उनका जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. बूढ़ी गंडकी और त्रिशूली नदियां भी अपने चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गई हैं. सीएचडब्ल्यूआरआर ने कहा कि तेज बहाव के कारण चितवन और नवलपरासी (पूर्व और पश्चिम) जिलों में नारायणी नदी के किनारे निचले और बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में बाढ़ और जलभराव का खतरा बढ़ गया है. ये तीनों जिले भारत की सीमा से लगे हैं.
ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग पर आरोपों को लेकर CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर हमला, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
नेपाल प्रशासन ने लोगों को नारायणी और उसकी सहायक नदियों के किनारे यात्रा करने से बचने और नदी के किनारों, पुलों, तटबंधों और अन्य संवेदनशील जगहों के पास अनावश्यक रूप से जाने से बचने की सलाह भी दी है. काली गंडकी, सेती, मादी, मर्स्यांगडी, दरौंदी, चेपे, बुढ़ी गंडकी और त्रिशूली नदियों और उनकी सहायक नदियों के किनारे रहने वाले लोगों से शाम तक हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है. अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि वे स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी बाढ़ से जुड़ी जानकारी और निर्देशों का पालन करें.
हाल ही में भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई विनाशकारी बाढ़ झेल चुके नेपास में 24 सितंबर से देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. नेपाल पुलिस ने बताया कि पश्चिमी नेपाल के पाल्पा जिले की माथागढ़ी ग्रामीण नगर पालिका के भास्कट्टा में रविवार तड़के बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक घर दब गया, जिसके बाद से तीन लोग लापता हो गए. पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान चलाने के लिए एक पुलिस टीम तैनात की गई है. इस बीच, पुलिस के अनुसार, पर्वत जिले की जलजला ग्रामीण नगर पालिका-8 के फार्से इलाके में काली गंडकी नदी में आई बाढ़ 25 घरों को बहा ले गई. पुलिस ने कहा, "बस्ती में लगभग 80 घरों में से 25 बह गए हैं, जबकि बाकी घर खतरे में हैं. पुलिस ने आगे कहा, "किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और बस्ती के सभी निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है.
INPUT: IANS
Rise And Fall Season 2: तेज प्रताप यादव ने स्वरा भास्कर को खुलेआम बोला 'मोटी', एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे लालू यादव से मिलवाओ'
Rise And Fall Season 2: राइज एंड फॉल सीजन 2 (Rise And Fall Season 2) में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) की एंट्री के साथ ही पहला एपिसोड सुर्खियों में आ गया है. स्वरा शो में एंट्री के साथ ही अपने अंदाज से सबका ध्यान खींचती नजर आईं. खास बात यह है कि उन्होंने बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग का जवाब देने के लिए ऐसा ब्लाउज पहना, जिस पर 'मोटी' लिखा था. इसी आउटफिट को लेकर तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) और स्वरा भास्कर के बीच मजाकिया अंदाज में नोकझोंक देखने के लिए मिली. उन्होंने स्वरा को 'मोटी' कह दिया. जिसके बाद स्वरा ने उनके पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए कहा.
'मोटी' लिखे ब्लाउज में स्वरा ने की एंट्री
स्वरा भास्कर ने राइज एंड फॉल 2 में एंट्री के दौरान डिजाइनर साड़ी और खास डिजाइन वाला ब्लाउज पहना था. उनके ब्लाउज पर 'मोटी' लिखा था. उन्होंने इसके पीछे की वजह शो में बताई कि डिलीवरी के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था. जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. स्वरा ने हेटर्स को जवाब देने के लिए ही ये ब्लाउज पहना था, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है.
तेज प्रताप ने स्वरा को कहा मोटी
दरअसल, शो में एंट्री के बाद सभी कंटेस्टेंट्स लिविंग रूम में बैठे हुए बातें कर रहे थे. इसी दौरान तेज प्रताप यादव की नजर स्वरा के ब्लाउज पर गई. उन्होंने मजाकिया अंदाज में स्वरा को 'मोटी' कह दिया. लेकिन स्वरा ने तेज प्रताव यादव पर किसी तरह का गुस्सा जाहिर नहीं किया. स्वरा ने कहा, 'आप सच बोल सकते हैं.' इसके बाद तेज प्रताप ने हंसते हुए कहा कि फिर सच नहीं बोलना है. वहीं, स्वरा और तेज प्रताप के बीच हुई बातचीत के दौरान मनीष कश्यप भी थे. उन्होंने जब तेज प्रताप से स्वरा को 'मोटी' कहने से मना किया तो स्वरा कहा था कि वो बोल सकते हैं.
स्वरा और तेज प्रताप के बीच हुई खास बातचीत
तेज प्रताप और स्वरा के बीच की यह मस्ती यहीं खत्म नहीं हुई. बातचीत के दौरान स्वरा ने तेज प्रताप से एक खास बात कही. उन्होंने कहा कि इस शो में कुछ हो या ना हो, लेकिन आपको मुझे लालू जी से मिलवाना है. स्वरा की यह बात सुनकर तेज प्रताप ने भी हामी भरी और उन्हें अपने पिता यानी लालू प्रसाद यादव से मिलवाने का वादा किया. इसके बाद वहां मौजूद कंटेस्टेंट्स के साथ तेज प्रताप और शहजाद पूनावाला ने 'जय सनातन' और 'राधे-राधे' के नारे लगाते दिखे.
Swara Bhasker Begum was trying to butter up Tej Pratap Yadav, the son of politician Lalu Prasad Yadav , but then Tej Pratap Yadav, Shehzad & other contestants said Radhe Radhe and that's it for Swara #RiseAndFall Season 2 pic.twitter.com/MhKlvmmi0Z
— Lady Khabri (@KhabriBossLady) September 26, 2026
शहजाद पूनावाला के साथ भी हुई नोकझोंक
राइज एंड फॉल के पहले एपिसोड में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच भी मस्ती भरा अंदाज देखने के लिए मिला. दोनों ने एक-दूसरे से सवाल-जवाब किए और बातचीत के दौरान एक-दूसरे की खूब खिंचाई भी की. इस बातचीत में बाद में तेज प्रताप यादव भी शामिल हो गए.
वीरेंद्र सहवाग कर रहे होस्ट
राइज एंड फॉल सीजन 2 में इस बार 15 कंटेस्टेंट्स शामिल हुए हैं. शो को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. इस सीजन में टीवी, बॉलीवुड, राजनीति, रियलिटी शो और सोशल मीडिया से जुड़े कई दिग्गज चेहरे शामिल हुए हैं. कंटेस्टेंट्स को रूलर्स और वर्कर्स के ग्रुप में रखा जाता है. रूलर्स पेंटहाउस में रहते हैं, जबकि वर्कर्स बेसमेंट में रहते हैं. शो का प्रीमियर 26 सितंबर 2026 को हुआ है.
शो में ये कंटेस्टेंस्ट हुए शामिल
इस सीजन में स्वरा भास्कर और तेज प्रताप यादव के अलावा शहजाद पूनावाला, मनीष कश्यप, गौतम गुलाटी, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी, काजल राघवानी, सिवेट तोमर, कायरा अनु, सारा गुरपाल, निहारिका तिवारी, राज ग्रोवर, अनीश भगत और इरीना रुदाकोवा शामिल दिखाई दे रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









