चावल के आटे की झंझट छोड़िए, सूजी से बनाएं यूपी का दाल फरा, चना दाल की चटपटी स्टफिंग बढ़ा देगी स्वाद, जानिए रेसिपी
Suji Dal Fara Recipe: उत्तर प्रदेश का पारंपरिक दाल फरा अब सूजी की मदद से भी आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसमें सूजी का नरम आटा बनाकर चना दाल की मसालेदार स्टफिंग भरी जाती है. फरे को गुझिया जैसा आकार देकर तेल में तलने के बजाय भाप में पकाया जाता है. चना दाल में अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और देसी मसाले मिलाने से इसका स्वाद चटपटा हो जाता है. भाप में पकने के बाद राई, जीरा, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का इसके स्वाद को और बढ़ाता है. इसे सुबह के नाश्ते, शाम की हल्की भूख या बच्चों के टिफिन के लिए बनाया जा सकता है.
व्हाइट शर्ट को हर बार जींस के साथ क्यों पहनना? 5 नए Pairing Ideas जो ऑफिस से पार्टी तक सभी में चलेंगे
White Shirt Styling: व्हाइट शर्ट को अलमारी का सबसे भरोसेमंद कपड़ा कहा जाए तो गलत नहीं होगा, लेकिन अक्सर इसे निकालते ही दिमाग में सबसे पहले जींस का ख्याल आता है. कुछ समय बाद यही कॉम्बिनेशन इतना आम लगने लगता है कि शर्ट की खूबसूरती भी फीकी महसूस होने लगती है. जबकि एक सादी सफेद शर्ट को सही बॉटम और लेयरिंग के साथ कई अलग अंदाज में पहना जा सकता है. ऑफिस की मीटिंग हो, दोस्तों के साथ कैजुअल आउटिंग या शाम की पार्टी, बस स्टाइलिंग का तरीका बदलना होता है. खास बात यह है कि इसके लिए बहुत ज्यादा कपड़े खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ती. आपकी मौजूदा वॉर्डरोब में मौजूद कुछ बेसिक पीसेज ही इस लुक को नया अंदाज दे सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








