Responsive Scrollable Menu

डेयरी क्षेत्र को VB-G RAM G योजना में शामिल करने की केंद्र से मांग करेगा Kerala

केरलम के मंत्री सनी जोसेफ ने कहा है कि वह केंद्र से डेयरी खेती को ‘वीबी-जी राम जी’ योजना के दायरे में शामिल करने का आग्रह करेंगे, ताकि किसानों को उत्पादन लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी से राहत मिल सके। जोसेफ ने कहा कि डेयरी किसान और डेयरी समूह इस क्षेत्र की रीढ़ हैं तथा उत्पादन लागत में वृद्धि उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कई मांगें रखी हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण डेयरी क्षेत्र को ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ (वीबी-जी राम जी) योजना के तहत शामिल करना है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य के बिजली मंत्री जोसेफ शनिवार को यहां एडक्कड़ में आयोजित प्रखंड स्तरीय डेयरी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। जोसेफ ने कहा कि वह केंद्र से इस मांग पर विचार करने का अनुरोध करेंगे, क्योंकि डेयरी किसानों के सामने आने वाली कठिनाइयों का असर इससे जुड़े समूहों और उद्यमों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई परिवार लंबे समय से पशुपालन को आजीविका के साधन के रूप में अपनाए हुए हैं, जबकि इस क्षेत्र में कई बड़े और छोटे फार्म भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि चारा और चारा घास के उत्पादन सहित कई संबद्ध गतिविधियां भी डेयरी क्षेत्र पर निर्भर हैं। जोसेफ ने कहा कि राज्य सरकार से मिलने वाली सहायता के अलावा डेयरी समूह किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं लागू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेयरी खेती के क्षेत्र में इस तरह बदलाव लाने की जरूरत है कि युवा पीढ़ी भी इस पेशे की ओर आकर्षित हो।

Continue reading on the app

जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक... Mann Ki Baat में PM Modi ने इन मुद्दों पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में देश और विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने जनगणना, देश के दुर्गम इलाकों में चल रहे सर्वेक्षण, 9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी और भारत में आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए कदमों का जिक्र किया।

जनगणना में 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों की जानकारी दर्ज

पीएम मोदी ने कहा कि इन दिनों देश की एक बहुत बड़ी तस्वीर तैयार हो रही है, जिसमें हर नागरिक, हर परिवार और उसके आसपास के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा, “मैं भारत की जनगणना की बात कर रहा हूं।”

प्रधानमंत्री के मुताबिक, देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। अब तक 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के दुर्गम और बर्फीले इलाकों में भी जनगणना का काम जारी है।

इसे भी पढ़ें: Rajeev Chandrasekhar का राहुल गांधी पर हमला, पीएम मोदी और चुनाव आयोग से माफी की मांग की

माणा गांव से शुरू हुई जनगणना

पीएम मोदी ने उत्तराखंड में जनगणना की शुरुआत से जुड़े अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि राज्य में जनगणना की शुरुआत चमोली के माणा गांव से हुई, जिसे देश का पहला गांव कहा जाता है।

उन्होंने बताया कि माणा में सबसे पहले 83 वर्षीय पूर्णिमा रावत से जनगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। वहीं, उत्तरकाशी के बगोरी गांव में होमस्टे चलाने वाले हरदेव सिंह राणा ने डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी खुद दर्ज की।

2.60 करोड़ से ज्यादा लोगों ने खुद दर्ज की जानकारी

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तक मोबाइल के जरिए 2 करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोग जनगणना पोर्टल पर अपनी जानकारी भर चुके हैं और खुद जनगणना कर चुके हैं।

उन्होंने लोगों से जनगणना में हिस्सा लेने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि इसमें थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन लोगों की सही जानकारी देश के भविष्य की सही तस्वीर तैयार करने में मदद करेगी।

इसे भी पढ़ें: Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी

युवाओं से नशे की लत छोड़ने की अपील

पीएम मोदी ने नशामुक्ति अभियान पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बाहर निकालना है। उन्होंने युवाओं को नशे की लत से बाहर निकलने का संकल्प दिलाया। प्रधानमंत्री ने अपील की कि जो युवा नशे की लत में फंसे हैं, वे इससे बाहर निकलें।

9/11 हमले की 25वीं बरसी का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा लोग भारत के थे।

प्रधानमंत्री ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी अमेरिका यात्रा को याद किया। उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क में उन्होंने 9/11 हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

दिल्ली और मुंबई के आतंकी हमलों को भी याद किया

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय भारत में सिलसिलेवार धमाके होना सामान्य बात हो गई थी। उन्होंने 13 सितंबर 2008 को दिल्ली में हुए सिलसिलेवार धमाकों का जिक्र किया, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान गई थी।

उन्होंने इसके कुछ सप्ताह बाद हुए मुंबई के 26/11 आतंकी हमले को भी याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि पहले आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग होती थी, लेकिन उस पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता था और समय बीतने का इंतजार किया जाता था।

आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ का जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के साथ आगे बढ़ रहा है और इसके नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ में देशवासियों के सकारात्मक प्रयासों और देश की उपलब्धियों को मंच दिया जाता है। इसी क्रम में उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को भारत की एक बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि के तौर पर याद किया।

सर्जिकल स्ट्राइक को बताया बड़ी उपलब्धि

पीएम मोदी ने कहा कि 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की थी। उन्होंने कहा कि एलओसी के पार जाकर भारतीय जवानों ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक ने दुनिया के सामने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 LIVE Updates: मेंस क्रिकेट का रोमांच, एक्शन में भारतीय तीरंदाज

Asian Games 2026 LIVE: 20वें एशियन गेम्स का 9वां दिन मेंस क्रिकेट का रोमांच लेकर आया है. क्वार्टर फाइनल में भारत के सामने अफगानिस्तान की चुनौती होगी. इसके अलावा दूसरे खेलों में भी भारत एक्शन में होगा Mon, 28 Sep 2026 06:36:26 +0530

  Videos
See all

LIVE : Delhi के Tilak Nagar में बवाल, मंत्री Parvesh Verma पर युवक को मारा थप्पड़ | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T01:14:39+00:00

Iran US War LIVE Updates: अमेरिका-ईरान में होगी जंग, अल्टीमेटम को Trump ने किया खारिज | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T01:10:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers