Responsive Scrollable Menu

जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक... Mann Ki Baat में PM Modi ने इन मुद्दों पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में देश और विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने जनगणना, देश के दुर्गम इलाकों में चल रहे सर्वेक्षण, 9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी और भारत में आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए कदमों का जिक्र किया।

जनगणना में 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों की जानकारी दर्ज

पीएम मोदी ने कहा कि इन दिनों देश की एक बहुत बड़ी तस्वीर तैयार हो रही है, जिसमें हर नागरिक, हर परिवार और उसके आसपास के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा, “मैं भारत की जनगणना की बात कर रहा हूं।”

प्रधानमंत्री के मुताबिक, देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। अब तक 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के दुर्गम और बर्फीले इलाकों में भी जनगणना का काम जारी है।

इसे भी पढ़ें: Rajeev Chandrasekhar का राहुल गांधी पर हमला, पीएम मोदी और चुनाव आयोग से माफी की मांग की

माणा गांव से शुरू हुई जनगणना

पीएम मोदी ने उत्तराखंड में जनगणना की शुरुआत से जुड़े अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि राज्य में जनगणना की शुरुआत चमोली के माणा गांव से हुई, जिसे देश का पहला गांव कहा जाता है।

उन्होंने बताया कि माणा में सबसे पहले 83 वर्षीय पूर्णिमा रावत से जनगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। वहीं, उत्तरकाशी के बगोरी गांव में होमस्टे चलाने वाले हरदेव सिंह राणा ने डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी खुद दर्ज की।

2.60 करोड़ से ज्यादा लोगों ने खुद दर्ज की जानकारी

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तक मोबाइल के जरिए 2 करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोग जनगणना पोर्टल पर अपनी जानकारी भर चुके हैं और खुद जनगणना कर चुके हैं।

उन्होंने लोगों से जनगणना में हिस्सा लेने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि इसमें थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन लोगों की सही जानकारी देश के भविष्य की सही तस्वीर तैयार करने में मदद करेगी।

इसे भी पढ़ें: Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी

युवाओं से नशे की लत छोड़ने की अपील

पीएम मोदी ने नशामुक्ति अभियान पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बाहर निकालना है। उन्होंने युवाओं को नशे की लत से बाहर निकलने का संकल्प दिलाया। प्रधानमंत्री ने अपील की कि जो युवा नशे की लत में फंसे हैं, वे इससे बाहर निकलें।

9/11 हमले की 25वीं बरसी का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा लोग भारत के थे।

प्रधानमंत्री ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी अमेरिका यात्रा को याद किया। उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क में उन्होंने 9/11 हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

दिल्ली और मुंबई के आतंकी हमलों को भी याद किया

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय भारत में सिलसिलेवार धमाके होना सामान्य बात हो गई थी। उन्होंने 13 सितंबर 2008 को दिल्ली में हुए सिलसिलेवार धमाकों का जिक्र किया, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान गई थी।

उन्होंने इसके कुछ सप्ताह बाद हुए मुंबई के 26/11 आतंकी हमले को भी याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि पहले आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग होती थी, लेकिन उस पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता था और समय बीतने का इंतजार किया जाता था।

आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ का जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के साथ आगे बढ़ रहा है और इसके नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ में देशवासियों के सकारात्मक प्रयासों और देश की उपलब्धियों को मंच दिया जाता है। इसी क्रम में उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को भारत की एक बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि के तौर पर याद किया।

सर्जिकल स्ट्राइक को बताया बड़ी उपलब्धि

पीएम मोदी ने कहा कि 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की थी। उन्होंने कहा कि एलओसी के पार जाकर भारतीय जवानों ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक ने दुनिया के सामने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया।

Continue reading on the app

Amazing Indians 2026: वन्यजीव संरक्षण से दिव्यांग सेवा तक, मिलिए समाज बदलने वाले 10 गुमनाम नायकों से!

कौन हैं वो भारतीय जो बिना किसी शोर के सालों से लोगों और बेजुबान जानवरों की जिंदगी बदल रहे हैं? किसी ने वन्यजीव बचाए, किसी ने दिव्यांगों को नई राह दी। जानिए Amazing Indians 2026 के इन गुमनाम नायकों की कहानी। पूरी सूची पढ़ें।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: बारिश के चलते भारत-अफगानिस्तान मैच हुआ रद्द, तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें समीकरण

India vs Afghanistan, Asian Games Match: एशियन गेम्स 2026 में आज भारतीय मेंस क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत कर रही है. टीम इंडिया एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल में खेल रही है. उसका मुकाबला अफगानिस्तान से है, लेकिन मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं अगर बारिश कारण ये क्वार्टर फाइनल मैच रद्द हुआ तो किसे सेमीफाइनल में जगह मिलेगी. Mon, 28 Sep 2026 06:36:50 +0530

  Videos
See all

Bank Strike Postponed: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! हड़ताल हुई स्थगित | Bank Strike Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T02:12:19+00:00

आज से होने वाली 3 दिनों की Bank Strike टली #aajtak #shorts #bankstrike #bankhadtal #bankemployees #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T02:10:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers