Responsive Scrollable Menu

Daughter's Day: छोटी सी परी, लेकिन मेरी पूरी दुनिया…डॉटर्स डे पर बेटी की फोटो पर लिखें दिल की बात

डॉटर्स डे पर अगर आप अपनी बेटी के साथ स्टेटस पर फोटो लगा रही हैं तो उसके साथ एक प्यारा मैसेज जरूर लिखें। यहां देखिए फोटो के साथ कैप्शन में लिखने के लिए प्यारे और स्पेशल मैसेज। 

Continue reading on the app

'अमिताभ बच्चन से मिलने आया हूं', 26/11 हमले के आतंकी अजमल कसाब ने किया था दावा, बिग बी ने कहा- 'घर आता तो गोली मार देता'

Amitabh Bachchan Reacted on Ajmal Kasab: 26 सिंतबर की तारीख को कोई भी इंडियन नहीं भूल सकता हैं. 26 सितंबर 2008 को आज से 18 साल पहले आंतकी अजमल कसाब ने मुंबई में हमला किया था. जिसमें कई लोगों की दुखद मृत्यु हुई थी. हाल ही में अजमल कसाब के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील उज्ज्वल निकम ने खुलासा किया कि कसाब ने दावा किया था कि वह मुंबई में अमिताभ बच्चन से मिलने आया था. हाल ही में केबीसी 18 (KBC 18) के सेट पर पहुंचे वकील उज्ज्ल ने ये बात अमिताभ बच्चन को बताई तो बिग बी ने कहा कि अगर वो उनके घर आता तो उसे गोली मार देते. 

उज्जवल निकम ने बताया कसाब के बारे में

कौन बनेगा करोड़पति 18 के लेटेस्ट एपिसोड में वकील उज्जवल निकम पहुंचे थे. इस स्पेशल एपिसोड में राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और वामिका गब्बी भी शामिल हुए थे. ये तीनों अपनी आने वाली फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम' को प्रोमोट करने शो पहुंचे थे. बातचीत के दौरान उज्जवल निकम ने अमिताभ बच्चन को बताया कि आतंकवादी कसाब ने उनका जिक्र किया था. उज्ज्वल निकम ने बताया कि आतंकवादी अजमल कसाब ने जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए कहा था कि वह अमिताभ बच्चन से मिलने मुंबई आया था.

'मुझे घूर रहा था कसाब' 

केबीसी के इस खास एपिसोड में 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के बारे में बात हुई. इस दौरान अमिताभ बच्चन ने वकील उज्ज्वल से पूछा कि अजमल कसाब को इतने समय तक क्यों रखा गया. एक्टर ने कहा, 'उसे वहीं गाड़ देना चाहिए था. इतना वक्त क्यों लगा?' इसके बाद उज्जवल निकम ने कसाब से अपनी पहली बातचीत के बारे में बताया. उन्होंने कहा, 'अजमल कसाब जब कोर्ट में आया तो वो मुझे घूर के देख रहा था, मैं उसे देख रहा था.' उन्होंने आगे कहा कि उसने अपनी पहचान और गलत बताकर और छुपाकर अथॉरिटी को गुमराह किया. उसने दावा किया कि पुलिस ने उसे 26/11 हमले के मामले में नहीं बल्कि 6 नवंबर को जुहू चौपाटी से गिरफ्तार किया था.

'घर आता तो गोली मार देता'

उज्जवल निकम ने बताया कि कसाब ने दावा किया था कि वो मुंबई अमिताभ बच्चन से मिलने आया था. उन्होंने कहा, 'आपको ताज्जुब होगा जो आगे उसने कहा था कि मैं तो अमिताभ जी को देखने के लिए आया था. ये सच में हुआ है.' अमिताभ ये सुनकर हैरान रह गए और उन्होंने तुरंत इसका जवाब दिया. उन्होंने कहा, नहीं नहीं, सर अगर वो आया होता तो वो हमारे घर से जाने वाला नहीं था. वहीं हम गोली मार देते उसे.'

सुनवाई के दौरान कसाब ने बोले थे कई झूठ

उज्ज्वल निकम के मुताबिक, आतंकी अजमल कसाब के मामले में उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा था. उन्होंने कहा कि कसाब ने सुनवाई के दौरान कई बार झूठे दावे किए थे. उसने कहा था कि वो एक नाबालिग है और उसे RAW ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा इसके बाद कसाब कि उम्र साबित करने को लेकर चुनौती खड़ी हुई क्योंकि आगे की कार्रवाई से पहले उसकी उम्र साबित करना जरूरी था. शो में अमिताभ बच्चन ने उज्ज्वल से पूछा कि क्या कसाब को इसका पहले से ज्ञान था? इस पर निकम ने कहा, 'बिल्कुल. कोर्ट में मैंने बाकायदा अल-कायदा का मैनुअल दिखाया था कि जांच एजेंसी को किस तरह गुमराह करना है.'

प्रहार में वकील के किरदार में नजर आएंगे राजकुमार 

बता दें कि राज कुमार राव की ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ वकील उज्ज्वल निकम की लाइफ और उनके मुकदमों पर आधारित फिल्म है. इसमें राजकुमार राव उज्ज्वल निकम का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म की कहानी 26/11 मुंबई आतंकी हमले के अजमल कसाब ट्रायल और 1993 बॉम्बे ब्लास्ट केस के इर्द-गिर्द घूमती है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें: Box Office: 100 करोड़ के पार हुई नानी की 'द पैराडाइज', जानें सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' ने वीकेंड पर की कितनी कमाई?

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Melania Trump News : Xi Jinping से सामना... Melania Trump का Reaction हुआ Viral! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T08:44:55+00:00

Funny Monkey Video: शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया! Monkey Drunk Video | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T08:46:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers