Responsive Scrollable Menu

बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, पत्नी प्रियंका संग भस्म आरती में हुए शामिल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना रविवार सुबह परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दरअसल उन्होंने पत्नी प्रियंका रैना, साले विवेक और उनकी पत्नी नेहा के साथ तड़के होने वाली भस्म आरती में हिस्सा लिया। इसके बाद पूरे परिवार ने भगवान महाकाल के ज्योतिर्लिंग का पूजन कर आशीर्वाद लिया। महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद रैना ने कहा कि भस्म आरती में शामिल होना उनके लिए बेहद यादगार अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि पूरे परिवार के साथ इस आध्यात्मिक माहौल का हिस्सा बनना उनके लिए खास पल था।

दरअसल रविवार तड़के महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इसी दौरान सुरेश रैना भी परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और निर्धारित व्यवस्था के तहत आरती में शामिल हुए। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि महाकाल का आशीर्वाद लेना एक अलग ही अनुभव है।

दर्शन के बाद क्या बोले सुरेश रैना?

वहीं सुरेश रैना ने बताया कि उनके साथ पत्नी प्रियंका रैना, साले विवेक और उनकी पत्नी नेहा भी मौजूद थे। पूरे परिवार ने मिलकर भगवान महाकाल का पूजन किया। उन्होंने कहा कि उज्जैन आने के बाद उन्हें आध्यात्मिक शांति का एहसास हुआ और भस्म आरती को करीब से देखना उनके लिए खास रहा। बता दें कि महाकाल मंदिर देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में शामिल है और यहां रोज तड़के होने वाली भस्म आरती देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी वजह से रैना की यात्रा भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

श्रद्धालुओं से की अपील

दरअसल महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद प्रियंका रैना ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का पहला ज्योतिर्लिंग दर्शन था और उज्जैन आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने मंदिर के माहौल और भस्म आरती को बेहद दिव्य बताया। सुरेश रैना ने भी श्रद्धालुओं से अपील की कि अगर मौका मिले तो हर किसी को एक बार उज्जैन आकर भगवान महाकाल के दर्शन जरूर करने चाहिए। उन्होंने कहा कि भस्म आरती का अनुभव शब्दों में पूरी तरह नहीं बताया जा सकता।

Continue reading on the app

Daughter's Day: छोटी सी परी, लेकिन मेरी पूरी दुनिया…डॉटर्स डे पर बेटी की फोटो पर लिखें दिल की बात

डॉटर्स डे पर अगर आप अपनी बेटी के साथ स्टेटस पर फोटो लगा रही हैं तो उसके साथ एक प्यारा मैसेज जरूर लिखें। यहां देखिए फोटो के साथ कैप्शन में लिखने के लिए प्यारे और स्पेशल मैसेज। 

Continue reading on the app

  Sports

70 साल की उम्र में T20I डेब्यू, पोती की कप्तानी में दादी ने खेला पहला मैच, क्रिकेट में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

कभी किसी को 70 साल की उम्र में क्रिकेट में डेब्यू करते देखा है? ऐसा महिला क्रिकेट में हुआ है और मजेदार बात ये है कि पहली 70 साल की क्रिकेटर में अपनी पोती की कप्तानी में ऐसा किया है. Sun, 27 Sep 2026 12:36:37 +0530

  Videos
See all

Nayab Singh Saini LIVE: Haryana के CM नायब सिंह सैनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस | SIR-EC dissent | CEC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T07:46:24+00:00

Premanand Maharaj News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत... 3 शिष्यों ने खोला बड़ा राज! Vrindavan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T07:45:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers