Responsive Scrollable Menu

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल

मुंबई में गणपति विसर्जन के अंतिम दिन निकली शोभायात्राओं के दौरान कई स्थानों पर ध्वनि का स्तर निर्धारित सीमा से काफी अधिक रहा और यह 107.8 डेसीबल तक पहुंच गया। गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘आवाज फाउंडेशन’ ने शनिवार को यह जानकारी दी। एनजीओ ने कहा कि रात 10 बजे से सुबह छह बजे के बीच शांत क्षेत्र में अधिकतम अनुमत ध्वनि स्तर 40 डेसीबल और आवासीय क्षेत्र में 45 डेसीबल है।

‘आवाज फाउंडेशन’ की संस्थापक सुमैरा अब्दुलअली ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि शनिवार रात कम से कम साढ़े 12 बजे तक तेज संगीत बजाया जाता रहा। उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से सभी राजनीतिक दलों ने ध्वनि नियमों का उल्लंघन जारी रखा और 103 डेसीबल तक की आवाज में संगीत बजाया तथा यह सिलसिला 26 सितंबर की रात कम से कम साढ़े 12 बजे तक जारी रहा।’’ अब्दुलअली ने पुलिस द्वारा डेसीबल मीटर लगाए जाने के तरीके पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि सड़क पर पुलिस के डेसीबल मीटर दिखाई नहीं दे रहे थे, लेकिन पूछताछ करने पर मुझे बताया गया कि डेसीबल मीटर टावरों पर लगाए गए थे।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हालांकि ये टावर राजनीतिक बूथों से काफी दूरी पर नजर आए और उस स्थान से भी आगे थे जहां शोभायात्राओं ने वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल बंद कर दिया था।’’ एनजीओ ने कहा कि इस साल अधिकतर गणेश मंडलों ने अपनी शोभायात्राओं में ट्रकों पर लगाए गए डीजे और लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल नहीं किया।

अधिकतर शोभायात्राओं में लाउडस्पीकर भी नहीं थे। यह एनजीओ वर्ष 2003 से गणपति उत्सव के दौरान ध्वनि स्तर का दस्तावेजीकरण कर रहा है। उसने 25 और 26 सितंबर को दर्ज किए गए ध्वनि स्तर की अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और मुंबई पुलिस आयुक्त को सौंपी है।

एनजीओ ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण नियम राज्य सरकारों को साल में अधिकतम 15 दिन रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति देने के लिए अधिसूचित करने की इजाजत देते हैं, लेकिन रात 10 बजे से सुबह छह बजे के बीच शांत क्षेत्र के लिए 40 डेसीबल और आवासीय क्षेत्र के लिए 45 डेसीबल की निर्धारित सीमा में छूट नहीं देते। एनजीओ के अनुसार, ‘‘इसलिए आवासीय क्षेत्र में 45 डेसीबल से अधिक की सभी रीडिंग नियमों का उल्लंघन होंगी।’’ एनजीओ ने बताया कि उसने 2024 में ओपेरा हाउस में सबसे अधिक 115 डेसीबल का ध्वनि स्तर दर्ज किया था। 2023 में यह 114.7 डेसीबल, 2022 में 120.2 डेसीबल और 2021 में 93.1 डेसीबल था।

एनजीओ ने कहा कि 2025 में भारी बारिश के कारण ध्वनि स्तर की रीडिंग नहीं ली जा सकी।

Continue reading on the app

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin का दो दिवसीय West Bengal दौरा, संगठनात्मक बैठकों में लेंगे हिस्सा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे और इस दौरान वह राज्य के नेताओं, पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों के साथ संगठन से जुड़ी कई बैठकें करेंगे। पार्टी की ओर से साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार, नवीन पूर्वाह्न 11 बजे न्यू टाउन स्थित बिस्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनेंगे। इसके बाद नवीन राज्य के पदाधिकारियों, विभाग संयोजकों, राज्य मोर्चा अध्यक्षों, सांसदों, जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इस बैठक में पार्टी की आईटी, मीडिया और सोशल मीडिया गतिविधियों की जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारी भी शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष राज्य के सांसदों और विधायकों के साथ भी बैठक करेंगे। इसमें संगठन से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और पार्टी संगठन के बीच समन्वय पर चर्चा होगी।

इसके बाद नवीन राज्य के कोर ग्रुप के सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। भाजपा अध्यक्ष शाम को प्रमुख हस्तियों, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ भी बातचीत करेंगे। यह दौरा भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई द्वारा अपने संगठनात्मक ढांचे में फेरबदल की घोषणा के कुछ दिनों बाद हो रहा है।

इस फेरबदल में पार्टी के महिला और युवा मोर्चों के नेतृत्व के साथ-साथ सात संगठनात्मक जिलों में भी बदलाव किए गए हैं। दौरे के दूसरे दिन सोमवार को नवीन उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी जाएंगे, जहां वह सुबह साढ़े 10 बजे लोक संस्कृति भवन में आयोजित ‘आंगन का मिलन’ सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह दोपहर साढ़े 12 बजे स्पेस सर्कल क्लब में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम ‘युवा संवाद कॉन्क्लेव’ को संबोधित करेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

1159 दिन बाद बने प्लेयर ऑफ द मैच, फिर भी क्यों शर्मिंदा हुए कुलदीप यादव? ले डाला कोहली और गिल का नाम

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की. भारतीय टीम के लिए विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाया. हालांकि, इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद विराट और गिल की जगह कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस पर कुलदीप ने विराट और गिल का नाम लेते हुए झिझक जाहिर की. Mon, 28 Sep 2026 08:58:43 +0530

  Videos
See all

UP के उपमुख्यमंत्री का बयान वायरल- ‘टैक्सी चलाओ नौकरी के चक्कर में मत पड़ो’ #brajeshpathak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T03:43:26+00:00

Breaking News: UP के Hathras में रिटायर्ड फौजी और पत्नी की हत्या, घर के अंदर खून से लथपथ मिला शव #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T03:42:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers