Responsive Scrollable Menu

भारी बारिश का अनुमान! रद्द हुआ भारत-अफगानिस्तान का मैच तो क्या टीम इंडिया हो जाएगी सेमीफाइनल से बाहर?, जानें पूरा गणित

India vs Afghanistan : आज यानी 28 सितंबर सुबह 10 बजे से भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच पर भारी बारिश का साया है. अगर ये मुकाबला बारिश के चलते रद्द हुआ तो कौन सी टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में जगह बनाएगी और कौन सी टीम बाहर हो जाएगी. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान की खुली किस्मत! बगैर खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम, बारिश ने किया हांगकांग का खेल तमाम

Continue reading on the app

Bank Strike Cancelled: क्या आज बैंक खुले हैं या बंद? क्यों टली यूनियनों की 3 दिन की हड़ताल

Bank Strike Cancelled: देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. जो आज यानी सोमवार से प्रस्तावित तीन दिन की बैंक हड़ताल की आशंका चलते परेशान थे. दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने आज से शुरू होने वाली इस हड़ताल को टालने का फैसला किया है. इसका मतलब है कि 28-30 सितंबर के दौरान घोषित हड़ताल की अवधि में भी देश भर के सभी बैंक सामान्य रूप से काम करते रहेंगे. यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह समय छमाही क्लोजिंग का है.

बैंक यूनियनों ने क्यों टाली हड़ताल?

बता दें कि बैंक यूनियनों ने रविवार को अपनी प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल वापस ले ली. यह फैसला इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) से उनकी मुख्य मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद लिया गया, जिसमें हफ्ते में पांच दिन काम करने की लंबे समय से लंबित मांग भी शामिल थी. सोमवार से शुरू होने वाली इस हड़ताल की घोषणा 'यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस' (UFBU) ने की थी.

यह प्रस्तावित हड़ताल बैंकों के छमाही क्लोजिंग पीरियड के समय ही होने वाली थी. इन मांगों और हड़ताल से जुड़े मुद्दों पर मिले आश्वासनों के बाद, UFBU ने अपने बयान में कहा कि वे अपने प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल को टालने के लिए सहमत हो गए हैं. बैंक यूनियनों की हड़ताल टलने के चलते आज यानी सोमवार को बैंकों की सभी शाखाएं खुली रहेंगी.

क्यों हड़ताल करने वाले थीं बैंक यूनियन क्या मिला आश्वासन

दरअसल, बैंक यूनियनों सप्ताह में पांच दिनों काम करने की मांग कर रहे थे. इसी को लेकर यूनियन आज से तीन दिनों की हड़ताल करने वाली थी, लेकिन यूनियनों और IBA के बीच बनी सहमति के तहत, शनिवार को छुट्टी घोषित करने की मांग की जांच के लिए तुरंत दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों वाली एक उच्च-स्तरीय समिति बनाई जाएगी.

UFBU ने PTI को दिए एक बयान में कहा, "बाकी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर विचार-विमर्श करने के लिए IBA और UFBU की एक हाई-लेवल कमेटी तुरंत बनाई जाएगी. यह कमेटी सभी संभावित विकल्पों पर गौर करेगी, सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा करेगी और एक ऐसा समाधान निकालेगी जो सभी स्टेकहोल्डर्स, और सबसे जरूरी, ग्राहकों को मंजूर हो."

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

  Sports

1159 दिन बाद बने प्लेयर ऑफ द मैच, फिर भी क्यों शर्मिंदा हुए कुलदीप यादव? ले डाला कोहली और गिल का नाम

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की. भारतीय टीम के लिए विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाया. हालांकि, इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद विराट और गिल की जगह कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस पर कुलदीप ने विराट और गिल का नाम लेते हुए झिझक जाहिर की. Mon, 28 Sep 2026 08:58:43 +0530

  Videos
See all

Rudraksh Patil rejoices after winning the medal! | मेडल जीतकर झूमे रुद्राक्ष पाटिल! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T04:12:46+00:00

Arnab Cyclone Update: 'अर्नब' ने ढाया कहर, UP में 56 लोगों की मौत! Weather Update Today | Flood News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T04:14:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers