BJP अध्यक्ष Nitin Nabin का दो दिवसीय West Bengal दौरा, संगठनात्मक बैठकों में लेंगे हिस्सा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे और इस दौरान वह राज्य के नेताओं, पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों के साथ संगठन से जुड़ी कई बैठकें करेंगे। पार्टी की ओर से साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार, नवीन पूर्वाह्न 11 बजे न्यू टाउन स्थित बिस्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनेंगे। इसके बाद नवीन राज्य के पदाधिकारियों, विभाग संयोजकों, राज्य मोर्चा अध्यक्षों, सांसदों, जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
इस बैठक में पार्टी की आईटी, मीडिया और सोशल मीडिया गतिविधियों की जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारी भी शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष राज्य के सांसदों और विधायकों के साथ भी बैठक करेंगे। इसमें संगठन से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और पार्टी संगठन के बीच समन्वय पर चर्चा होगी।
इसके बाद नवीन राज्य के कोर ग्रुप के सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। भाजपा अध्यक्ष शाम को प्रमुख हस्तियों, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ भी बातचीत करेंगे। यह दौरा भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई द्वारा अपने संगठनात्मक ढांचे में फेरबदल की घोषणा के कुछ दिनों बाद हो रहा है।
इस फेरबदल में पार्टी के महिला और युवा मोर्चों के नेतृत्व के साथ-साथ सात संगठनात्मक जिलों में भी बदलाव किए गए हैं। दौरे के दूसरे दिन सोमवार को नवीन उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी जाएंगे, जहां वह सुबह साढ़े 10 बजे लोक संस्कृति भवन में आयोजित ‘आंगन का मिलन’ सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह दोपहर साढ़े 12 बजे स्पेस सर्कल क्लब में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम ‘युवा संवाद कॉन्क्लेव’ को संबोधित करेंगे।
Box Office: 100 करोड़ के पार हुई नानी की 'द पैराडाइज', जानें सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' ने वीकेंड पर की कितनी कमाई?
Box Office Collection: इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर महामुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (The Vvaan) धाक जमाए बैठी है, तो दूसरी तरफ साउथ स्टार नानी और राघव जुयाल की फिल्म द पैराडाइज भी थमने का नाम नहीं ले रही है.
दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. जहां द पैराडाइज ने अपने पहले ही दिन जमकर कमाई की, वहीं द वन भी इस मामले में कहीं पीछे नहीं है. शनिवार को दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन ने सभी को हैरान कर दिया है. आइए जानें, शनिवार को द वन और द पैराडाइज के कितनी कमाई की है?
'द पैराडाइज' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
साउथ एक्टर नानी की मचअवेटेड फिल्म 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद मजबूत शुरुआत की है. फिल्म के ताजा आंकड़ों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है, जो इसके लिए एक बहुत अच्छा संकेत माना जा है. बेहतरीन मोमेंटम के दम पर इस फिल्म ने तेजी से 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
अब सभी की नजरें रविवार के कलेक्शन पर टिकी है, जिससे यह तय होगा कि वीकडेज में फिल्म का औसत बिजनेस कैसा रहेगा. यदि यह रफ्तार बरकरार रही, तो फिल्म आसानी से साल 2026 की टॉप 10 फिल्मों की सूची में अपनी जगह बना सकती है. नानी के करियर के लिहाज से भी यह फिल्म बेहद अहम साबित हो सकती है, क्योंकि यह उन्हें उनके करियर की पहली 500 करोड़ी फिल्म दिला सकती है.
'द पैराडाइज' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
कमाई की बात करें तो 'द पैराडाइज (The Paradise)' ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में भारत में 90.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसके साथ ही, विदेशी बाजारों से भी फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. द पैराडाइज ने तीसरे दिन फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
इस तरह घरेलू और विदेशी आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का कुल 3 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 119.50 करोड़ रुपये हो चुका है. उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार के अंत तक यह आंकड़ा 150 करोड़ रुपये के करीब पहुंच जाएगा. फिल्म का कुल बजट लगभग 204 करोड़ रुपये आंका जा रहा है, जिसे यह फिल्म अपने अगले वीकेंड तक आसानी से रिकवर कर सकती है, बस इसका वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव बना रहे.
'द वन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
दूसरी ओर, सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' ने भी सिनेमाघरों में आते ही दर्शकों को बांधना शुरू कर दिया है. भले ही फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन इसने पहले दिन से ही उम्मीदें जगा दी थीं. पहले दिन भारत में लगभग 8 करोड़ रुपये की नेट कमाई करने वाली इस फिल्म ने शनिवार यानी दूसरे दिन करीब 11 करोड़ रुपये का जोरदार कलेक्शन किया है.
सैकनिल्क के इन ताजा आंकड़ों के बाद फिल्म की दो दिनों की कुल नेट कमाई 19 करोड़ रुपये हो चुकी है. सिनेमाघरों में 'एवेंजर्स: एंडगेम' के री-रिलीज होने और कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद, 'द वन' ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली तीन थिएटर फिल्मों 'परम सुंदरी', 'योद्धा' और 'थैंक गॉड' के शुरुआती प्रदर्शन से बेहतर कमाई कर दिखाई है.
'द वन' की स्टार कास्ट
फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, मनीष पॉल, अवतार गिल, मिलिंद गुणाजी, सुलभा आर्या, दुर्गेश कुमार, सुंदीप वेद और अक्षान सेहरावत जैसे बेहतरीन कलाकार अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं.
इस बड़े प्रोजेक्ट का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है. वहीं, फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स, टीवीएफ मोशन पिक्चर्स और 11:11 प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकडेज में ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ कैसे बनाए रखती हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation









