Responsive Scrollable Menu

ChatGPT Trend Alert: क्या आपकी 80s AI फोटो भी हो गई लीक? OpenAI के खुलासे से हड़कंप

चैटजीपीटी पर रेट्रो फोटो बनाने वाले यूजर्स के लिए बड़ा झटका. OpenAI ने स्वीकारा कि बेकाबू AI एजेंट्स की वजह से यूजर्स की तस्वीरें और डेटा इंटरनेट पर लीक हुआ है. जानें प्राइवेसी का पूरा सच.

The post ChatGPT Trend Alert: क्या आपकी 80s AI फोटो भी हो गई लीक? OpenAI के खुलासे से हड़कंप appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

चेस ओलिंपियाड में गोल्ड की दौड़ में भारत:उज्बेकिस्तान-2 को 3.5-0.5 से हराया; आखिरी राउंड में हंगरी से मुकाबला

उज्बेकिस्तान में चल रहे 46वें चेस ओलिंपियाड के 10वें और आखिरी से एक राउंड में भारतीय मेंस टीम ने उज्बेकिस्तान-2 को 3.5-0.5 से हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। भारत के 17 पॉइंट्स हैं, जबकि उज्बेकिस्तान 18 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। आखिरी राउंड में भारत का सामना हंगरी से होगा, जबकि उज्बेकिस्तान की टीम यूक्रेन से खेलेगी। भारत के लिए वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश, आर. प्रज्ञानानंद और निहाल सरीन ने जीत दर्ज की। अर्जुन एरिगैसी का मुकाबला ड्रॉ रहा। प्रज्ञानानंद, निहाल और गुकेश ने जीत दिलाई आर. प्रज्ञानानंद ने जाखोंगीर वाहिदोव को हराया। दोनों के बीच मुकाबला मेजर पीसेज एंडगेम तक पहुंचा। प्रज्ञानानंद ने यहां बेहतर खेल दिखाया और वाहिदोव को मात दी। अर्जुन एरिगैसी और अब्दिमालिक अब्दिसालिमोव का मुकाबला ड्रॉ रहा।अर्जुन के पास स्थिति को अपने पक्ष में करने के मौके थे, लेकिन वह जीत हासिल नहीं कर सके। निहाल सरीन ने मुहम्मदजोखिद सुयारोव को हराया। निहाल ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। उन्होंने सुयारोव की गलती का फायदा उठाया और मुकाबला अपने नाम किया। डी गुकेश ने ओर्तिक निगमातोव को हराया। गुकेश ने सफेद मोहरों से खेलते हुए शुरुआत से अपनी स्थिति मजबूत रखी। उन्होंने 47 चालों में जीत दर्ज की। इस जीत के साथ गुकेश का व्यक्तिगत स्कोर 10 मैचों में 8.5 अंक हो गया। पॉइंट्स टेबल: उज्बेकिस्तान से एक पॉइंट पीछे भारत 10वें राउंड के बाद उज्बेकिस्तान 18 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। भारत 17 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। यूक्रेन, जर्मनी और हंगरी के 16-16 पॉइंट्स हैं। भारत जीता और उज्बेकिस्तान हारा तो गोल्ड आखिरी राउंड में भारत को हंगरी और उज्बेकिस्तान को यूक्रेन से खेलना है। भारत अगर हंगरी को हराता है और उज्बेकिस्तान यूक्रेन से हार जाता है, तो भारत 19 पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंचकर गोल्ड मेडल जीतेगा। अगर भारत जीतता है और उज्बेकिस्तान का मुकाबला ड्रॉ रहता है, तो दोनों टीमें 19-19 पॉइंट्स पर होंगी। ऐसे में मेडल का फैसला टाई-ब्रेक से होगा। महिला टीम का चीन से 2-2 ड्रॉ समरकंद में ही खेले जा रहे महिला सेक्शन के 10वें राउंड में भारत और चीन का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला उतार-चढ़ाव भरा रहा। भारत की वंतिका अग्रवाल और चीन की लू मियाओयी के बीच मुकाबला लंबे समय तक बराबरी का रहा। एंडगेम में वंतिका को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद बाकी मुकाबलों के रिजल्ट से दोनों टीमों का स्कोर 2-2 रहा। इस ड्रॉ के बाद चीन 18 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। कजाकिस्तान 17 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत, पोलैंड और वियतनाम के 16-16 पॉइंट्स हैं। कजाकिस्तान ने फ्रांस को हराया कजाकिस्तान ने फ्रांस को 2.5-1.5 से हराकर महिला वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। कजाकिस्तान की बिबिसारा असौबायेवा ने जीत दर्ज की, जबकि 16 साल की एलनाज कालियाखमेत ने भी फ्रांस के खिलाफ अहम जीत हासिल की। इस जीत के बाद कजाकिस्तान के 17 पॉइंट्स हो गए और टीम चीन के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई। ------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबरें कोहली बोले- 2027 में आखिरी वर्ल्ड कप खेलूंगा:ट्रॉफी के लिए सबकुछ दांव पर लगा दूंगा; वनडे में सबसे ज्यादा 54 शतक लगाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि 2027 का वर्ल्ड कप भारत के लिए उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। उन्होंने कहा कि वे ट्रॉफी जीतने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगाने को तैयार हैं। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

PM Modi Mann Ki Baat: पर्यावरण पर PM का बड़ा संदेश | Green India | Environment Protection #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T09:11:34+00:00

CM Yogi On ECI–SIR Row:'विपक्षी पार्टियां केवल बाल की खाल उधेड़ती हैं'- CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T09:10:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers