Manipur Violence: मणिपुर के सेनापति जिले में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी में दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की आग भड़क उठी है, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राज्य के सेनापति जिले के अंतर्गत आने वाले कालेन्जांग क्षेत्र में संदिग्ध उग्रवादियों ने दिनदहाड़े नागरिकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
इस अचानक हुए खूनी हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है।
मृतकों और घायलों की पहचान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस गोलीबारी में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान रॉकी जो चौवाइनामै गांव के रहने वाले थे और कुमार जो लाई शिराफी गांव के रहने वाले थे के रूप में हुई है। ये दोनों अलग-अलग समुदायों यानी माओ और पौमाइ से ताल्लुक रखते थे।
वहीं, इस हिंसक हमले में दो अन्य लोग अडाई मानियो और अशीहो सानी भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
संगों और स्थानीय निकायों की कड़ी प्रतिक्रिया
इस निर्मल और कायराना हमले के बाद क्षेत्र के प्रमुख संगठनों, विशेष रूप से नागा छात्र संघ (ANSAM) और अन्य स्थानीय निकायों ने कड़ी नाराजगी जताई है। संगठनों ने इस घटना को अमानवीय बताते हुए इसकी पुरजोर निंदा की है।
साथ ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों से मांग की गई है कि इस जघन्य अपराध में शामिल उग्रवादियों को जल्द से जल्द ढूंढकर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा और सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत हरकत में आए और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर रवाना हो गए। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर संदिग्धों की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की डेडलाइन नजदीक, जानिए टैक्सपेयर्स को क्या करना चाहिए
टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की डेडलाइन नजदीक, जानिए टैक्सपेयर्स को क्या करना चाहिए
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Samacharnama










