Ashwin Maas 2026: आज से शुरू आश्विन मास, जितिया से शारदीय नवरात्र और शरद पूर्णिमा तक देखें प्रमुख व्रतों की तिथियां
Ashwin Maas 2026: आश्विन मास 27 सितंबर से शुरू हो रहा है. पितृ पक्ष, जितिया, नवरात्र से शरद पूर्णिमा तक के प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी सूची जानें.
The post Ashwin Maas 2026: आज से शुरू आश्विन मास, जितिया से शारदीय नवरात्र और शरद पूर्णिमा तक देखें प्रमुख व्रतों की तिथियां appeared first on Prabhat Khabar.
CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार रात मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास के बाहर प्रदर्शन किया। न्यू मोती बाग इलाके में स्थित कुमार के आवास के निकट हुए इस प्रदर्शन के दौरान चिब और कई अन्य कार्यकर्ताओं ने हाथों में लाठी ले रखी थी। चिब ने कहा कि वह और उनके कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार के घर का बाहर पहरा दे रहे हैं ताकि वह देश छोड़कर भाग नहीं सकें।
युवा कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, चिब ने आरोप लगाया, ‘‘हम उन्हें न तो देश छोड़कर भागने देंगे और न ही दोबारा वोट की डकैती को अंजाम देने देंगे।’’ उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना विरोध जारी रखेगी और ‘‘जब तक लोकतंत्र की डकैती का हिसाब नहीं होता, तब तक हम उन्हें देखते रहेंगे।’’ इससे पहले शुक्रवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग की ओर मार्च करने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








