बोइंग 737 MAX विमान के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी:दोबारा लैंडिंग के दौरान नेविगेशन फीचर काम नहीं करता; भारत में इस मॉडल के करीब 102 विमान
विमान बनाने वाली अमेरिकी कंपनी बोइंग के 737 MAX विमान के सॉफ्टवेयर में एक गड़बड़ी सामने आई है। यह समस्या कॉकपिट सॉफ्टवेयर के एक अपडेट से जुड़ी है। अगर लैंडिंग की पहली कोशिश असफल होने के बाद पायलट विमान का तय रूट बदलते हैं, तो एक खास स्थिति में यह गड़बड़ी हो सकती है। रॉयटर्स ने वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) के हवाले से यह खबर दी। WSJ को बोइंग कंपनी के कुछ दस्तावेजों हासिल हुए हैं जिनमें यह जानकारी मिली है। बोइंग ने कहा कि उसने पिछले महीने ही विमान मॉडल 737 MAX ऑपरेटरों को इस समस्या की जानकारी दे दी थी। इस समस्या को सुलझाने के लिए सॉफ्टवेयर को फिर से अपडेट किया जा रहा है। भारत में इस मॉडल के करीब 102 विमान हैं। हालांकि भारत के विमान इससे प्रभावित हैं या नहीं और कितने विमानों में यह समस्या है। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दो अमेरिकी एयरलाइंस ने बोइंग के नए विमान लेने से मना किया अमेरिकी फेडरेल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने भी कहा कि उसे कुछ बोइंग 737 MAX विमानों के फ्लाइट कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर अपडेट में संभावित समस्या की जानकारी है। FAA ने बोइंग और एयरलाइंस के साथ मिलकर इसकी जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, साउथवेस्ट एयरलाइंस और यूनाइटेड एयरलाइंस ने बोइंग से प्रभावित सॉफ्टवेयर वाले नए 737 MAX विमान लेने के बजाय पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन वाले विमान देने का अनुरोध किया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कितने विमानों में यह सॉफ्टवेयर मौजूद है। बोइंग, एयरलाइंस और नियामक इस समस्या की जांच कर रहे हैं और यह भी आकलन कर रहे हैं कि इससे उड़ान की सुरक्षा पर कितना असर पड़ सकता है। भारत में तीन एयरलाइंस के पास करीब 100 बोइंग 737 MAX विमान एअर इंडिया एक्सप्रेस: एअर इंडिया ने जनवरी 2026 में बताया था कि उसे 51 Boeing 737-8 मिल चुके थे, जो एअर इंडिया एक्सप्रेस में सेवा में थे। अकासा एअर: अगस्त 2026 की रिपोर्ट के अनुसार Akasa के पास 40 Boeing 737 MAX थे। स्पाइसजेट: कंपनी के उपलब्ध फ्लीट डेटा में 737 MAX का बेड़ा छोटा है। 2025 के अंत के लिए कंपनी ने 11 MAX का लक्ष्य बताया था। 2026 में फ्लीट में बदलाव हुए हैं, इसलिए इसका सटीक मौजूदा आंकड़ा सार्वजनिक स्रोतों में स्पष्ट नहीं है। बोइंग 737 MAX विमान करीब 9 साल पुराना है बोइंग 737 MAX अमेरिकी कंपनी बोइंग का बनाया सिंगल-गलियारा यात्री विमान है। इसका प्रोग्राम 2011 में शुरू हुआ और 2017 में पहला विमान सेवा में आया। जून 2026 तक दुनिया भर में 2,300 से ज्यादा 737 MAX विमान डिलीवर किए जा चुके थे। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… त्योहारों में हवाई किरायों पर कैप नहीं लगाएगी सरकार: नायडू बोले- एयरलाइंस को रेट्स वाजिब रखने की सलाह सरकार लगातार एयरलाइंस कंपनियों के साथ संपर्क में रहती है और उनके साथ रेगुलर बैठकें की जाती हैं। बैठकों में कंपनियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाते हैं कि त्योहारों के मौकों पर किरायों को रीजनेबल लेवल पर रखा जाए, ताकि त्योहारों पर सफर करने वाले आम यात्रियों को सीधा फायदा मिल सके। पूरी खबर पढ़ें…
S Jaishankar At UNGA : संयुक्त राष्ट्र से विदेश मंत्री एस जयशंकर आतंकवाद पर पाकिस्तान को सुनाया !
S Jaishankar At UNGA : संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंकवाद और सीमा पार घुसपैठ को लेकर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। जयशंकर ने वैश्विक मंच से आतंकवाद पर पाकिस्तान की दोहरी नीति और नापाक इरादों का पर्दाफाश करते हुए स्पष्ट किया कि भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। #sjaishankar #unga #pakistan #sjaishankarspeech #indiavspakistan #terrorist #shehbazsharif #breakingnews #hindinews #latestnews #topnews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others







