Responsive Scrollable Menu

Lock UPP 2: फिनाले से पहले ही एविक्ट हो गईं शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा ने चली ऐसी चाल, पलट गया गेम

Shreya Kalra May Evict Shivangi Joshi: एकता कपूर के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2'  (Lock Upp 2) ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. पिछले डेढ़ महीने से ये शो लोगों को एंटरटेन कर रहा है और अब फिनाले में चंद दिन ही बाकी रह गए हैं. शो को उसका  पहला फाइनलि स्टहर्षद चोपड़ा भी मिल गया है. वहीं, अब फिनाले से पहले एक गजब का ट्विस्ट आने वाला है, श्रेया कालरा शिवांगी जोशी को बाहर का रास्ता दिखा सकती हैं.

पहले फाइनलिस्ट बने हर्षद

'लॉक अप 2' के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स से सीजन के पहले फाइनलिस्ट को चुनने के लिए कहा गया. इस दौरान सभी को सेल में बंद किया गया और जो आखिरी तक बचा रहा वो थे हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda), जो पहले फाइनलिस्ट बने. हालांकि फाइनलिस्ट बनने के चक्कर में शिवांगी जोशी संग उनकी दोस्ती खराब हो गई. हर्षद ने शिवांगी को बताया कि उन्होंने जान-बूझकर पिछला चैलेंज हारा था, ताकि वो जीत जाए. ऐसे में शिवांगी का दिल टूट गया और वो सेल से बाहर आ गई. 

श्रेया कालरा को  मिली स्पेशल पावर

वहीं, इस गेम के दौरान श्रेया कालरा वो थी, जो सबसे पहले सेल से बाहर आईं. हालांकि उन्हें इसके लिए एक स्पेशल पावर मिली.  इस एडवांटेज के तहत श्रेया कालरा किसी एक कंटेस्टेंट को 'लॉकअप 2' से बाहर का रास्ता दिखा सकती है.  ऐसे में आकांक्षा चमोला, शिवांगी जोशी, योगेश रावत और वरुण यादव समेत सभी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के सामने अपना पक्ष रखते हैं कि वो उन्हें बाहर न निकालें.

ये भी पढ़ें- 'मेरे साथ कई बार सोना पड़ेगा...', आकांक्षा चौधरी के सामने रखी गई भद्दी डिमांड, मना करने पर दी ये धमकी

किसे शो से बाहर निकालेंगी श्रेया?

शो का जो अपकमिंग प्रोमो सामने आया है, उसमें रितेश देशमुख  श्रेया कालरा से सवाल करते हैं कि वो किसे गेम से टर्मिनेट करना चाहती हैं. इसपर श्रेया कालरा कहती हैं- 'ऐसे तो मैं कोई नहीं हूं इस शो से किसी को निकालने वाली. क्योंकि हर कोई जीतना चाह रहा है. जितना मैंने लोगों का सफर देखा है. बहुत लोगों को मौके मिले कि वे सही का साथ दें. जो चीजें हो रही हैं उसके लिए खड़े रहें। जब तक उनपर बात नहीं आती थी, वो तब तक खड़े नहीं होते थे.'

शिवांगी जोशी होगी लॉकअप से बाहर?

अपनी बातो को आगो रखते हुए श्रेया कालरा ने कहा- 'मुझे लगता है कि इस पल में जो आगे जाने के लायक नहीं हैं, उनका नाम है शिवांगी जोशी.' श्रेया कालरा का ये जवाब सुनते ही  शिवांगी जोशी हैरान रह जाती हैं. वहीं, बाकि कंटेस्टेंट भी शॉक्ड हो जाते हैं. हालांकि प्रोमो को इतना ही दिखाया गया है. ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या सच में शिवांगी शो से बाहर हो जाएंगी, या फिर श्रेया का ये कुछ प्लान है.

विनर को लेकर उड़ी  अफवाह

वहीं, 'लॉक अप 2' के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर तेज हो गया है. कई वायरल पोस्ट और अनऑफिशियल रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शिवांगी जोशी ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है, जबकि श्रेया कालरा को रनर-अप बताया जा रहा है. हालांकि, मेकर्स या स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की ओर से अभी तक विनर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में इन दावों को फिलहाल सिर्फ अफवाह ही माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- 'खतरों के खिलाड़ी' फेम एक्ट्रेस संग पति ने की मारपीट, दो साल पहले की थी सीक्रेट शादी, अब घरेलू हिंसा का केस दर्ज

Continue reading on the app

'वो अभी भी भूखा है, उसे कम्युनिकेट करो...' मोहम्मद शमी पर वनडे वर्ल्ड कप से पहले दिग्गज ने बोली बड़ी बात, जानिए क्या कहा?

Suresh Raina on Mohammed Shami : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने बड़ा बयान दिया है. सुरेश रैना का ये बयान तब आया है, जब भारतीय क्रिकेट टीम के आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने वाली है. इस बार वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजाबानी में होने वाला है. उससे पहले मोहम्मद शमी के नाम को लेकर क्रिकेट फैंस चर्चा कर रहे हैं क्योंकि साउथ अफ्रीका की तेज और बाउंसी विकेट पर शमी जैसे गेंदबाज कारगर साबित हो सकते हैं.

इन दिनों क्रिकेट जगत के गलियारों में काफी तेजी से चर्चा हो रही है कि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले अपने पुराने और अनुभवी तेज गेंदबाजों के पास लौट सकता है, जिसमें मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी बॉलर शामिल है, जो साउथ अफ्रीका की पिचों पर सीम और स्विंग का फायदा उठा सकते हैं. वहीं टीम में मोहम्मद सिराज को भी वापस लाया जा सकता है. क्योंकि टीम इंडिया के नए गेंदबाज लगातार बॉल के साथ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. 

सुरेश रैना ने दिया मोहम्मद शमी पर बड़ा बयान

इस सबके बीच अब सुरेश रैना ने मोहम्मद शमी पर बड़ा बयान दिया है. रैना ने एक निजी पॉडकास्ट पर बात करते हुए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में शमी को शमिल करने पर बात कही है. उन्होंने कहा है कि, शमी को मौका मिलना चाहेगी. इसके साथ ही उन्होंने भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बारे में क्या कहा है, आइए जानते हैं. 

सुरेश रैना ने कहा कि, 'मोहम्मद शमी में अभी भी इंडिया के लिए परफॉर्म करने का दम है. वो अभी भी पैशनेट है, इंडिया को रिप्रेजेंट करने के लिए अभी भी भूखा है. मुझे दूसरे बॉलर्स का तो पता नहीं, लेकिन साउथ अफ्रीका जाने वाली फ्लाइट के लिए वो मेरी पहली पसंद होगा. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप हिस्ट्री में उसके रिकॉर्ड को देखते हुए उसे वहां होना ही चाहिए. उसके पास वह एक्सपीरियंस है'.

मोहम्मद शमी में विकेट लेने की काबिलियत है. सिलेक्टर्स और कोचिंग स्टाफ को उसके साथ अपने प्लान्स पर फिर से सोचना चाहिए. उसे कम्युनिकेट किया जाना चाहिए और उसके फ्यूचर के बारे में उसे ठीक से क्लैरिटी देनी चाहिए. वो उम्मीद कर रहा है और सिलेक्टर्स बस उसे यह कहकर इग्नोर कर रहे हैं कि हम अब यंगस्टर्स को चांस देंगे. यह एक अजीब बात है'.

2023 वर्ल्ड कप में शमी ने किया था ऐतिहास प्रदर्शन

आपको बता दें कि, मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम का 2023 वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा थे. उन्होंने वर्ल्ड कप 2027 में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में अकेले 7 विकेट हासिल किए थे. उन्होंने 7 मैचों में 10.70 के शानदार औसत और 12.20 के स्ट्राइक रेट से कुल 24 अपने नाम किए थे. इस वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने 3 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया था.

मोहम्मद शमी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन

प्रारूप मैच पारी विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इकोनॉमी औसत स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
टेस्ट 64 122 229 6/56 3.31 27.7 50.3 12 6
वनडे 108 107 206 7/57 5.58 24.1 25.9 10 6
टी20 अंतरराष्ट्रीय 25 25 27 3/15 8.95 28.2 18.9 0 0

ये भी पढ़ें : श्रीलंका दौरे से पहले भारत को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह स्क्वाड से बाहर, जम्मू-कश्मीर के पेसर औकिब नबी को मिला मौका

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs WI 2nd Test: साजिद खान की फिरकी में फंसी वेस्टइंडीज की टीम, दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने कसा शिकंजा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज पर अपना शिकंजा कस लिया है. पाकिस्तान ने स्पिनरों के दमदार प्रदर्शन से मेजबान टीम की दूसरी पारी में 102 रन पर 6 विकेट गिरा दिए हैं. इस तरह वेस्टइंडीज के पास सिर्फ 60 रनों की बढ़त बन पाई है. ऐसे में पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज को जल्दी समेट कर छोटे लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करेगी. Wed, 5 Aug 2026 10:53:12 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand: भारतीय छात्र Lucky Rawat का ऐतिहासिक सफर, 22 देशों को पीछे छोड़कर पहुंचा North Pole #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:02:30+00:00

Turbulence में फँसी Thailand के Phuket से Delhi आ रही Air India Flight की अंदर की तस्वीरें सामने आई #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:03:30+00:00

Viral Video | टाइगर की घर वापसी ने जीत लिया दिल! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:02:17+00:00

Uttarakhand News : उत्तराखंड में पहचान छिपाकर धोखाधड़ी! | Breaking News| Uttarakhand Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:05:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers